Th08/Boundary Team's Scenario/hi: Difference between revisions

From Touhou Patch Center
Jump to navigation Jump to search
No edit summary
(Updating to match new version of source page)
 
(14 intermediate revisions by 3 users not shown)
Line 29: Line 29:
}}<!--
}}<!--
Bei th08 sind nur Überbleibsel der Charakter-Titel im Message-Code enthalten, die auch nirgends angezeigt werden. Sind damit trotz des Timecodes nicht patch-relevant, |ja darf also nach Belieben geändert werden :-)
Bei th08 sind nur Überbleibsel der Charakter-Titel im Message-Code enthalten, die auch nirgends angezeigt werden. Sind damit trotz des Timecodes nicht patch-relevant, |ja darf also nach Belieben geändert werden :-)
-->{{dt|h1
-->
{{dt|h1
|code=#0@124
|code=#0@124
|tl=अँधेरे में लोटती रौशनी का पतंगा
|tl=अँधेरे में लोटती रौशनी का पतंगा
Line 498: Line 499:
{{dt|side=1|char=Marisa
{{dt|side=1|char=Marisa
|code=#0@122
|code=#0@122
|tl=बस कुछ हानिकारक योकाइयों का शिकार ,
|tl=बस कुछ परेशान करने वाले योकाइयों का विनाश ,
जैसे हमेशा करते हैं।
जैसे हमेशा करते हैं।
}}
}}
Line 504: Line 505:
|code=#0@123
|code=#0@123
|tl=क्या संयोग है।  
|tl=क्या संयोग है।  
मैं भी हानिकारक योकाई शिकार में लगी हूँ।
मैं भी परेशान करने वाला योकाई विनाश में लगी हूँ।
}}
}}
{{dt|side=1|char=Marisa
{{dt|side=1|char=Marisa
|code=#0@124
|code=#0@124
|tl=हमारे कहने का मतलब था हानिकारक योकइयों का शिकार।
|tl=हमारे कहने का मतलब था परेशान करने वाले का विनाश।
जब कि तुम्हारे मामले में ऊ है योकाइयों का हानिकारक शिकार, है न?
जब कि तुम्हारे मामले में ऊ है परेशान करने वाला योकाई विनाश, है न?
}}
}}
{{dt|side=0|char=Reimu
{{dt|side=0|char=Reimu
Line 522: Line 523:
{{dt|side=1|char=Marisa
{{dt|side=1|char=Marisa
|code=#0@127
|code=#0@127
|tl=हानिकारक योकइयों का शिकार।
|tl=परेशान करने वाले योकइयों का विनाश।
}}
}}
{{dt|side=1|char=Marisa
{{dt|side=1|char=Marisa
Line 531: Line 532:
{{dt|side=0|char=Yukari
{{dt|side=0|char=Yukari
|code=#0@129
|code=#0@129
|tl=तो वो हानिकारक योकाई कौन है?
|tl=तो वो परेशान करने वाले योकाई कौन है?
}}
}}
{{dt|side=1|char=Marisa
{{dt|side=1|char=Marisa
Line 663: Line 664:
{{dt|side=0|char=Reimu
{{dt|side=0|char=Reimu
|code=#1@68
|code=#1@68
|tl=देखो खटमल काटे।
|tl=और देखना, कहीं सर्दी लग जाए।
}}
}}
{{dt/Footer}}
{{dt/Footer}}
Line 1,146: Line 1,147:
{{dt/status_iw|status=story_char_defeat|Eirin Yagokoro}}
{{dt/status_iw|status=story_char_defeat|Eirin Yagokoro}}
{{dt/status|status=story_th08_reach_5am}}
{{dt/status|status=story_th08_reach_5am}}
{{dt/ending|ending=bad|9}}
{{dt/ending|ending=bad|9|endingsubpage=Boundary Team's Endings}}
{{dt/status|status=story_th08_before_5am}}
{{dt/status|status=story_th08_before_5am}}
{{dt/ending|ending=normal|5}}
{{dt/ending|ending=normal|5|endingsubpage=Boundary Team's Endings}}
{{dt/Footer}}
{{dt/Footer}}
<div id="6B"></div>
<div id="6B"></div>
Line 1,220: Line 1,221:
{{dt|side=1|char=Kaguya
{{dt|side=1|char=Kaguya
|code=#0@129
|code=#0@129
|tl=इसलिए तुम्हारे जैसे निराली अतिथियों का यहाँ स्वागत है।
|tl=इसलिए तुम्हारे जैसी निराली अतिथियों का यहाँ स्वागत है।
}}
}}
{{dt|side=0|char=Reimu
{{dt|side=0|char=Reimu
Line 1,377: Line 1,378:
{{dt/status_iw|status=story_char_defeat|Kaguya Houraisan}}
{{dt/status_iw|status=story_char_defeat|Kaguya Houraisan}}
{{dt/status|status=story_gameover_nocontinue}}
{{dt/status|status=story_gameover_nocontinue}}
{{dt/ending|ending=bad|9}}
{{dt/ending|ending=bad|9|endingsubpage=Boundary Team's Endings}}
{{dt/status|status=otherwise}}
{{dt/status|status=otherwise}}
{{dt/ending|ending=good|1}}
{{dt/ending|ending=good|1|endingsubpage=Boundary Team's Endings}}
{{dt/Footer}}
{{dt/Footer}}
[[en:Imperishable Night/Story/Boundary Team's Scenario 1]]
[[en:Imperishable Night/Story/Boundary Team's Scenario 1]]
Line 1,386: Line 1,387:
[[pl:Imperishable Night: Tłumaczenie/Drużyna granicy 1]]
[[pl:Imperishable Night: Tłumaczenie/Drużyna granicy 1]]
[[ru:Imperishable Night/Перевод/Сценарий Пограничной команды 1]]
[[ru:Imperishable Night/Перевод/Сценарий Пограничной команды 1]]
{{SubpageCategory}}
{{LanguageCategory|story}}
{{LanguageCategory|story}}
{{SubpageCategory}}

Latest revision as of 18:56, 22 October 2023

मई १०, २०१६ को ख़त्म हुआ।

चरण १

Gnome-colors-gtk-edit.svg msg1a.dat.jdiff

Reimu

#0@60देखो यहाँ कुछ भी नहीं है!

Yukari

#0@61रात बस शुरू ही हुई है। इतनी भी क्या जल्दी है?

Reimu

#0@62ऐसा कहने का तुम्हारा कोई हक़ नहीं है जब तुम मझे जल्दबाज़ी यहाँ खींच लाई हो।

Reimu

#0@63तुम्हें इसका हिसाब चुकाना है, ये भूलना मत।

Wriggle Nightbug enters

???

#0@63तुम बहुत देर से कह रही हो यहाँ कुछ नहीं है, पर मैं यहाँ हूँ!

#0@124अँधेरे में लोटती रौशनी का पतंगा

Yukari

#0@125चिंता मत करो...

Yukari

#0@126मैं हिसाब बराबर कर दूँगी। मैं तुम्हारी तरह नहीं हूँ।

Wriggle

#0@127ओए ओए ओए।

Wriggle

#0@128तुम में बहुत हिम्मत है कि मुझे इस तरह नज़रअंदाज़ कर रहे हो।

Wriggle

#0@129क्या तुम्हें ज़रा सा भी डर नहीं लग रहा?

Reimu

#0@130क्या वो एक मज़ाक था?

Yukari

#0@131मज़ाक था क्या?

Reimu

#0@132याद आया। मैं शाम के टहलने के लिए कुछ ज़रूरी सामान देवालय में भूल आई हूँ।

Wriggle

#0@133?

Yukari

#0@134मुझे पता है तुम क्या कह रही हो। एक मच्छर मारने के कॉइल, है न?

Wriggle

#0@135मैं एक जुगनू हूँ!

शरद के चाँद को खौलना ~ चाँद का कीट
Wriggle Nightbug defeated

Yukari

#1@60सच में, इतने सारे कीड़ों के बीच ये रात बहुत बुरी लग रही है।

Reimu

#1@61ये वो कह रही है जो सिर्फ़ रात में जगती है।

Yukari

#1@62हाँ, क्योंकि प्रकृति रात को फलती-फूलती है।

Reimu

#1@63हाल ही में बहुत सारे जुगनू दिख रहे हैं... बाहरी दुनिया के बारे में मुझे थोड़ी चिंता होने लगी है।

Yukari

#1@64तुम समझ रही हो न? पर चिंता करना तुम्हारी आदत नहीं है।

चरण २

Gnome-colors-gtk-edit.svg msg2a.dat.jdiff
Mystia Lorelei enters

???

#0@60रुको, रुको, रुको~!

Reimu

#0@60क्या?

???

#0@60मुझे लगा था कि तुम कोई नासमझ पर स्वादिष्ट इंसान हो।

#0@61मिस्टिया लोरेलेई

Mystia

#0@61तो फिर तुम दोनों कौन हो~?

Yukari

#0@63अँ... हम इंसान नहीं हैं।

Mystia

#0@63इंसान नहीं हो?

Reimu

#0@65वैसे, इंसान हों या नहीं, एक ही बात है।

Mystia

#0@65इंसानों के अलावा किसी और को इस रास्ते पर देखना बड़ी अनोखी बात है।

Yukari

#0@66हँ, तुम देखने में एक रात-गौरैया लगती हो।

Yukari

#0@67तुम्हें सिर्फ़ इंसान पर हमला नहीं करना चाहिए~।

Yukari

#0@68तब यहाँ और कोई नहीं बचेगा।

Reimu

#0@70वैसा हो सकता है, तो इंसानों के जगह योकाइयों पर हमला करें क्या?

Mystia

#0@70कोई बात नहीं। वैसे भी इन रात के सड़कों पर इंसान काफ़ी समय से नहीं दिखे हैं।

Mystia

#0@71अगर यहाँ कोई होता भी है तो वो इंसान नहीं होता, जल्दी में होता है या उसके यहाँ होने की कोई ज़रूरी वजह होती है।

Yukari

#0@72सुनो, मैं ये सिर्फ़ और एक बार कहूँगी। हम इंसान नहीं हैं, जल्दी में हैं और हमारे यहाँ होने की वजह भी है।

Yukari

#0@73हम यहाँ समय बर्बाद नहीं कर सकते। क्या तुम हमें जाने दोगी?

Reimu

#0@74देखा जाए तो इस रास्ते के अंत पर जो जगह है, वहाँ युकारी जैसे योकाई आम तौर पर नहीं जाते।

Mystia

#0@75इतने समय बाद कोई खेलने के लिए मिला, उसके बाद भी…

Mystia

#0@76एक काम करते हैं। गाँव में जाकर इंसानों के साथ कुछ शरारत करते हैं।

Reimu

#0@77अरे, मैंने ये पहले भी कहा है न...

Yukari

#0@78?

Mystia

#0@79??

Reimu

#0@80मैं अँधेरे में देख सकती हूँ।

Mystia

#0@81आह, इंसानी नज़र वाले।

Mystia

#0@82मैं तुम्हें रतौंधी कर दूँगी!

गीत के अलावा और कुछ न सुनाई देगा
Mystia Lorelei defeated

Yukari

#1@60हे भगवान, वो सिर्फ़ एक रात-गौरैया ही थी।

Yukari

#1@61पंछियों के राजा की तरह बर्ताव करने के लायक नहीं है वो।

Reimu

#1@62…क्या वो वाकई में सिर्फ़ एक गौरैया ही थी? अँधेरा था और मैं कुछ देख नहीं पा रही थी।

Yukari

#1@63अगर तुम्हें रात को कोई छोटा सा पंछी दिखे, तो वो आम तौर पर रात-गौरैया ही होता है।

Yukari

#1@64अगर तुम उनके साथ सावधानी से व्यवहार नहीं करोगी तो अँधेरी जगहों पर कुछ दिखाई नहीं देगा।

Reimu

#1@65(...क्या गौरैए सचमुच वैसे होते हैं? हालाँकि मैं उसे ठीक से देख नहीं पाई।)

Reimu

#1@66आह, मुझे इंसानों का गाँव दिख रहा है। पर सच कहूँ तो मैं यहाँ तुम्हारे साथ नहीं आना चाहती थी...

चरण ३

Gnome-colors-gtk-edit.svg msg3a.dat.jdiff
Keine Kamishirasawa enters

???

#2@61तो वह तुम हो। जो आधी रात को गाँव पर हमला कर रहे हो।

Reimu

#2@62इस भयानक दुर्घटना की वजह तुम हो न? इंसानों और उनके गाँव को तुमने कहाँ छिपाया?

???

#2@63मैं इंसानों को योकाइयों के हवाले नहीं करूँगी।

???

#2@64मैं ऐसा कर दूँगी कि यह रात कभी हुई ही नहीं।

Keine Kamishirasawa pauses

???

#3@61आखिर कौन हो तुम दोनों?

Reimu

#3@62अब गाँव को वापस अपनी जगह पर लाओ!

Keine Kamishirasawa exits
Keine Kamishirasawa enters

???

#0@60लगता है तुम लोग पीछा नहीं छोड़ोगे।

Reimu

#0@60मैं तुम्हारे पीछे नहीं पड़ी हूँ।

Reimu

#0@61इंसानों के गाँव को यहाँ होना चाहिए था न?

Reimu

#0@62पर यहाँ कुछ भी नहीं है। उनको और उनके बस्तियों को क्या हुआ?

???

#0@63कुछ नहीं।

#0@64केने कामिशिरासावा

Keine

#0@64मैंने बस ऐसा कर दिया कि वह गाँव तुम्हें नहीं दिखेगा।

Yukari

#0@65रेमु, हमारे पास यहाँ रुकने का वक़्त नहीं है।

Yukari

#0@66चाँद हमारे आँखों के सामने डूब रहा है।

Reimu

#0@67बस थोड़ी देर रुको।

Reimu

#0@68जिस योकाई ने एक पूरे गाँव को मिटा दिया, उसे मैं नज़रअंदाज़ नहीं कर सकती।

Keine

#0@69"इंसानों ने यहाँ कभी बस्ती ही नहीं बसाई।"

Keine

#0@70मैंने बस इस जगह को वैसा रूप दे दिया है।

Keine

#0@71मैं इंसानों को इस अपशकुनी रात से सुरक्षित रखूँगी।

Yukari

#0@72वैसे...

Yukari

#0@73मैं इंसानों को हमेशा की तरह देख पा रही हूँ।

Yukari

#0@74इस स्तर का जादू किसी काम का नहीं। सही कहा न?

Keine

#0@75!

Keine

#0@76सच में, कौन हो तुम दोनों?

Reimu

#0@77चिंता मत करो। वो मेरे लिए अदृश्य हैं।

Keine

#0@78ऊ... वह सुनकर मुझे ज़्यादा खुशी नहीं हुई।

Yukari

#0@79और तुम।

Yukari

#0@80तुम आधी जानवर हो न?

Keine

#0@81जब पूर्णिमा नहीं होती तब मैं इंसान होती हूँ।

Yukari

#0@82किसी इंसानी चेहरे वाले पत्थर या कुत्ते की तरह।

Keine

#0@83मेरे रूपांतरण में मेरा चेहरा क्यों नहीं बदलता? मेरे पूरे शारीर को बदलना चाहिए।

Yukari

#0@84या शायद गोज़ु और मेज़ु की तरह, जहाँ उनका सिर जानवर के सिर में बदल जाता है।

Keine

#0@85...ठीक है।

Keine

#0@86अगर तुम वैसा कहोगी, तो मैं तुम्हें अपने शब्द वापस नहीं लेने दूँगी।

सरल एशिया

Keine

#0@87मैं आज रात तुम्हारे इतिहास की एक शाही दावत बनाऊँगी!

Yukari

#0@88मुझे छोड़कर इसका इतिहास किसी छोटे-मोटे पकवान के ज़्यादा नहीं होगा।

Reimu

#0@89चुप हो जाओ। वैसे भी चाय और पकवान मेरा रोज़ का खाना है।

Keine Kamishirasawa defeated

Reimu

#1@60अब इंसानों के गाँव को वापस लाओ!

Yukari

#1@61चिंता मत करो। हमारा तुम्हारे या यहाँ के इंसानों से कोई लेना-देना नहीं है।

Keine

#1@62तो तुम कहाँ जा रहे हो?

Yukari

#1@63उस तरफ़।

Reimu

#1@64इस तरफ़।

Keine

#1@65....

Keine

#1@66अगर तुम चाँद के अजीब बर्ताव के लिए ज़िम्मेदार लोगों के पीछे पड़े हो वे उस तरफ़ हैं।

Reimu

#1@67देखा! मैं सही थी!

Yukari

#1@68रेमु। तुम्हारी उंगली उससे ७० डिग्री हटके है।

Reimu

#1@69और तुम्हारा ११० डिग्री। रुको, उसे हमारे उद्देश्य का पता चल गया?

Yukari

#1@70उसे पता नहीं चलता तो ज़्यादा अजीब होता।

चरण ४ख

Gnome-colors-gtk-edit.svg msg4ba.dat.jdiff

???

#0@60हिलो और हम गोली चलाएँगे!

Marisa Kirisame enters

???

#0@121गलती हो गई। गोली चलाओ और हम हिलेंगे। तुरंत।

Reimu

#0@121अरे? मारिसा? तुम यहाँ क्या कर रही हो?

#0@122मारिसा

Marisa

#0@122बस कुछ परेशान करने वाले योकाइयों का विनाश , जैसे हमेशा करते हैं।

Reimu

#0@123क्या संयोग है। मैं भी परेशान करने वाला योकाई विनाश में लगी हूँ।

Marisa

#0@124हमारे कहने का मतलब था परेशान करने वाले का विनाश। जब कि तुम्हारे मामले में ऊ है परेशान करने वाला योकाई विनाश, है न?

Reimu

#0@125वैसा नहीं है।

Yukari

#0@126मैं ये सोच रही हूँ कि ऐसे रात में तुम अकेले क्या कर सकती हो?

Marisa

#0@127परेशान करने वाले योकइयों का विनाश।

Marisa

#0@128हम आज के चाँद को देख देख कर थक गए हैं। ई रात को कल बनाने का समय आ गया है।

Yukari

#0@129तो वो परेशान करने वाले योकाई कौन है?

Marisa

#0@130तुम। तुमने रात और दिन के सीमा से छेड़छाड़ की है न?

Reimu

#0@131हाँ, हमने रात को रोक रखा है। पर अभी उसके लिए वक़्त नहीं है।

Yukari

#0@132सही कहा। तुम्हारे सिर के पीछे भी आँखें हैं न?

Marisa

#0@133क्या?

Reimu

#0@134या शायद नहीं। वो वैसी नहीं है।

Marisa

#0@135जापानी भाषा मे बोलो। हम गेनसोक्यो में हैं।

प्यार से रंगा मास्टर स्पार्क

Reimu

#0@136लगता है हमारे कुछ भी कहने से वो नहीं समझेगी।

Yukari

#0@137पर वो नकली चाँद बहुत खतरनाक है....

Reimu

#0@138वो इंसान के लिए ज़्यादा खतरनाक नहीं है।

Marisa

#0@139अरे? हमें पता नहीं की कि क्या हो रहा है, पर एक कभी न खत्म होने वाली रात में हमें खतरा ही खतरा दिख रहा है।

Marisa

#0@140योकाई रात में लोगन को खाते हैं।

Marisa

#0@141अगर रात चलती रही, तो लोगों को खाते खाते उनका पेट फट जाएगा।

Yukari

#0@142वो वैसा नहीं करेंगे।

Marisa

#0@143उनकी पेटपूजा से पहले उनका सफाया करना होगा।

Marisa Kirisame exits

Reimu

#2@60अरे, भाग रही है?

Yukari

#2@61हम धरती के अंत तक भी उसका पीछा नहीं छोड़ने वाले।

Marisa Kirisame enters
Marisa Kirisame pauses

Marisa

#3@60अरे? रेमु? क्या हाल है?

Reimu

#3@61सफ़ेद झूट की भी एक हद होती है।

Marisa

#3@62पिछला हमला युकारी के लिए था। ये तुम्हारे लिए है।

Marisa Kirisame defeated

Reimu

#1@60लगता है हम मारिसा का पीछा करते करते अपने मंज़िल तक पहुँच गए।

Yukari

#1@61तुम सचमुच ख़ुशक़िस्मत हो। थोड़ा सी क़िस्मत रान के साथ भी बाँट लिया करो।

Marisa

#1@62ऊफ़। क्या कहे जा रहे हो तुम लोग?

Yukari

#1@63तुम्हारी मदद से हमने गुनहगार का पता लगा लिया है। तुम बेकार नहीं थी।

Reimu

#1@64वैसे हम गुनहगार को जानते नहीं। पर जो भी हो, वो उस हवेली में है।

Marisa

#1@65हम तो हार गए, तो हम और मदद नहीं कर सकते। घर जाकर सो जाते हैं।

Marisa

#1@66आशा है उठने पर सुबह हुई होगी।

Yukari

#1@67हमेशा के लिए सो जाओ।

Reimu

#1@68और देखना, कहीं सर्दी न लग जाए।

चरण ५

Gnome-colors-gtk-edit.svg msg5a.dat.jdiff

???

#0@60तुमने देर कर दी।

Reisen Udongein Inaba enters

???

#0@121मैंने सारे दरवाज़ों पर ताला लगा दिया है। तुम अब राजकुमारी को नहीं ले जा सकते।

Reimu

#0@121क्या वो एक गुनहगार है?

Yukari

#0@122कौन जानता है। क्यों न हम पहले इसकी खबर ले लें? गुनहगार यहीं कहीं होगा।

#0@123रेसेन

Reisen

#0@123क्या तुम लोग योकाई हो?

Reisen

#0@124पर योकाइयों को यहाँ का पता नहीं चल पाएगा। डरने की कोई बात नहीं।

Reimu

#0@125पर मैं तो इंसान हूँ।

Reisen

#0@126इंसान से और भी कम ख़तरा है।

Yukari

#0@127और तुम्हें डर क्यों लग रहा होगा? ये कारनामा तुम्हारा किया है न?

Reisen

#0@128कारनामा? अँ, तुम्हारा मतलब है पृथ्वी को ढक देना?

Reimu

#0@129शायद? मैं समझ नहीं पाई।

Yukari

#0@130हमारा मतलब पूर्णिमा से था। पर सच कहूँ तो मैं भी नहीं समझी।

Reisen

#0@131ओ, तुम लोग चाँद के बारे में कह रहे हो? वो मेरी मालकिन एरिन की सबसे शक्तिशाली जादुई चाल है।

Reisen

#0@132वो पृथ्वी को एक विशाल बंद कोठरी में बदल देता है। क्या अब समझ में आया?

Reimu

#0@133तुमने बात को और उलझा दिया।

Eirin Yagokoro enters

Eirin

#0@193अच्छा। इंसान ऐसी चीज़ों को नहीं समझ सकते।

Eirin

#0@194और साथ ही, यह पूर्णिमा को छिपाने वाला जादू मेरी सबसे शक्तिशाली चाल नहीं है।

Yukari

#0@195रेमु। गुनहगार वही है। मुझे यकीन है।

Reimu

#0@196तुम्हें लगता है? मेरा मन कुछ और....

Yukari

#0@197चलो, अब इस विकृत चाँद को वापस ठीक करो!

Eirin

#0@198...अभी वैसा करने का समय नहीं हुआ है। इतनी जल्दी मैं इस जादू के असर को उलट नहीं सकती।

Eirin

#0@199उदोंगे। संघर्ष और पागलपन सब तुम्हारी ज़िम्मेदारी है न?

Eirin

#0@200मैं ये तुम्हारे हाथों में छोड़ रही हूँ।

Eirin Yagokoro exits

Reisen

#0@261ये मुझ पर छोड़ दीजिए। मैं एक भी बंद दरवाज़े को खुलने नहीं दूँगी।

Reimu

#0@262भागने से हम पीछा नहीं छोड़ने वाले। तुम्हें हराने के बाद हम उसे पकड़ लेंगे।

Yukari

#0@263सही कहा। वैसे, लगता नहीं कि तुम्हें हराने से पूर्णिमा वापस आ जाएगा।

Reisen

#0@264मैंने हाल ही में किसी से लड़ाई नहीं की है, तो मेरे लिए ये एक अच्छा मौका है।

पागलपन की आँखें ~ अदृश्य पूर्णिमा

Reisen

#0@265मैं तुम दोनों को चाँद के पागलपन की ताकत दिखाऊँगी!

Reimu

#0@266चाँद का पागलपन?

Reisen

#0@267वह मेरा सम्मोहन था जिससे चाँद पर कदम रखने वाले इंसान पागल हो गए थे। वो कमज़ोर थे।

Yukari

#0@268ये औरत खतरनाक है।

Reisen

#0@269चाँद लोगों को पागल देता है।

Reisen

#0@270क्या तुम इस चाँद के खरगोश के आँखों में झाँकते हुए भी अपने मन पर काबू रख सकते हो?

Reisen Udongein Inaba defeated

 

#3@180आँखों के सहारे आगे बढ़ें (अंतिम क) अपने मन की सुनें (अंतिम ख)

  • If it is player's first time defeating Reisen OR player chooses Final A

Reimu

#1@60अब चलो, उस दुसरे वाले को पकड़ते हैं।

Yukari

#1@61पर वो दूसरी वाली कौन से दरवाज़े के पीछे है? इतने सारे हैं, न जाने कौन सी है?

Reisen

#1@62"दूसरी वाली"... मेरे मालकिन को वैसा मत कहो!

Yukari

#1@63वो गुनहगार इस तरफ़ है!

Reimu

#1@64हमें उसके ख़ुदकुशी करने से पहले उसे पकड़ना होगा।

Reisen

#1@65वो आत्महत्या नहीं करेंगी, और उन्हें वैसा...

Reimu

#1@66अब चुप हो जाओ। बड़बड़ाती रही तो हम तुम्हारी चमड़ी उधेड़ देंगे।

Next stage: 6A
  • If player chooses Final B

Reimu

#2@60अब चलो, उस दुसरे वाले को पकड़ते हैं।

Yukari

#2@61पर वो दूसरी वाली कौन से दरवाज़े के पीछे है? इतने सारे हैं, न जाने कौन सी है?

Reimu

#2@62युकारी। देखो, वो दरवाज़ा उधर...

Reisen

#2@63अरे नहीं! मैंने उस पर समय से ताला नहीं लगाया।

Yukari

#2@64क्या गुनहगार वहीं है?

Reimu

#2@65मेरा मन वही कह रहा है। चलो।

Reisen

#2@66आह, मालकिन मुझ पर नाराज़ हो जाएँगी।

Next stage: 6B

चरण ६क

Gnome-colors-gtk-edit.svg msg6a.dat.jdiff
Eirin Yagokoro enters

Eirin

#2@60हा हा हा।

Eirin

#2@61अच्छा तो तुम मेरा पीछा कर रही हो।

Yukari

#2@62ये गलियारा अजीब है। ये इतना लंबा नहीं हो सकता।

Reimu

#2@63बाहर का नज़ारा किसी और दुनिया में बदल गया है! मैंने आज तक ऐसा कुछ नहीं देखा।

Eirin Yagokoro exits

Reimu

#0@60लगता है इस गलियारे के अंत तक आ गए। क्यों न अब हार मान लो?

Eirin Yagokoro enters

Eirin

#0@121आ हा हा हा। तुम दोनों कितने बुद्धू हो।

Yukari

#0@122उसने हमें बुद्धू कहा। क्योंकि मैंने एक पुजारिन को उसका काम करने दिया।

#0@123एरिन

Eirin

#0@123कुछ ही देर से सुबह हो जाएगी।

Eirin

#0@124उसके बाद मैं तुम्हें पूर्णिमा लौटा दूँगी।

Reimu

#0@125अरे, तुम तो बहुत अच्छी श्रोता हो।

Eirin

#0@126मेरा जादू पूरा हो चूका है।

Eirin

#0@127यहाँ से राजकुमारी को ले जाना असंभव है।

Yukari

#0@128राजकुमारी? हमें किसी राजकुमारी में कोई दिलचस्पी नहीं है।

Reimu

#0@129हम बस चाहते हैं कि तुम पूर्णिमा को लौटाओ।

Eirin

#0@130चिंता मत करो। जब सुबह होगी, मैं पूर्णिमा वापस कर दूँगी।

Reimu

#0@131उतना काफी नहीं है।

Reimu

#0@132हम यहाँ सुबह होने से पहले चाँद को वापस लेने आए हैं।

Eirin

#0@133तुम में धीरज की कमी है।

Eirin

#0@134अब इस जगह को देखो जहाँ हम अभी हैं। क्या तुम जानते हो कि यह कहाँ है?

Reimu

#0@135??

Eirin

#0@136यह जगह नकली चाँद और पृथ्वी के बीच में है।

Eirin

#0@137वह लंबा गलियारा जिससे तुम आए, एक नकली रास्ता है जो इन दोनों को जोड़ता है।

Eirin

#0@138तुम नकली चाँद के एक चाल से धोखा खा गए और यहाँ तक आ गए।

Reimu

#0@139तो? उससे क्या हुआ?

Eirin

#0@140क्या तुम्हारे पास वापस जाने का कोई रास्ता है?

Yukari

#0@141अच्छा। तुम्हें हराने के बाद उसके बारे में सोचेंगे।

Yukari

#0@142हम जल्दी में नहीं हैं।

Eirin

#0@143मेरे जादू से इतनी बुरी तरह धोखा खाने के बाद भी कोई मेरा विरोध कैसे कर सकता है? बहुत अजीब हो तुम।

Eirin

#0@144खैर, मैं कोई दानव नहीं हूँ।

Eirin

#0@145मैं तुम दोनों के साथ सुबह तक खेलूँगी।

Reimu

#0@146मैं नहीं समझी।

Reimu

#0@147अगर हम उसे हरा दें तो सब ठीक हो जाएगा?

Yukari

#0@148देखा, वो इसलिए तुम्हें बुद्धू कह रही थी।

Yukari

#0@149पर तुम सही हो।

Yukari

#0@150रेमु हाकुरे का कहना हमेशा होता है।

Eirin

#0@151अभी, पृथ्वीवासी चाँद तक बिना पहुँचे हमेशा के लिए भटकते रहेंगे

Eirin

#0@152चन्द्रवासियों के के लिए भी वैसा ही है।

Eirin

#0@153कोई भी चन्द्रवासी को पृथ्वी तक नहीं पहुँच पाना चाहिए।

Eirin

#0@154यह मेरी सबसे शक्तिशाली जादुई चाल है। पृथ्वी एक विशाल बंद कोठरी में बदल गई है।

Yukari

#0@155वो भी उस खरगोश की तरह है। यहाँ कितने सारे पागल हैं।

Reimu

#0@156युकारी। इसे जल्दी हराकर वापस धरती पर लौटते हैं।

Eirin

#0@157अरे, लगता है तुम अब मेरे साथ खेलना चाहते हो।

Eirin

#0@158दुर्भाग्यवश मैं तुम्हारे साथ हमेशा के लिए नहीं खेल सकती, पर...

Eirin

#0@159मैं सुबह होने तक खेलूँगी।

Yukari

#0@160हमेशा के लिए खेलने से मुझे कोई समस्या नहीं है, पर फिर कभी।

गेनसोक्यो सहस्राब्दी ~ चंद्रमा का इतिहास

Eirin

#0@161अब गेनसोक्यो का सवेरा मेरे हाथ में है।

Eirin Yagokoro defeated

???

#3@60क्या कर रही हो?!

Kaguya Houraisan enters

Kaguya

#3@61एरिन, मैं तुम्हें अपनी शक्ति से एक और मौका दे रही हूँ।

Kaguya

#3@62अगर तुम इस बार हार गई....

Kaguya

#3@63ओए, इंसान और योकाई!

उड़ान १९७०

Kaguya

#3@64मेरे शक्ति - और एरिन कि असली ताकत - से बने इस दवा से, तुम ये रात ज़िंदगी भर नहीं भूलोगे!

Eirin Yagokoro revives
Eirin Yagokoro defeated
  • If the imperishable night ever reaches 5:00 am
Bad Ending #9
  • If the imperishable night ends before 5:00 am
Normal Ending #5

चरण ६ख

Gnome-colors-gtk-edit.svg msg7a.dat.jdiff
Eirin Yagokoro enters

Eirin

#2@60उफ़!

Eirin

#2@61मैंने उसे कहा था कि उन्हें यहाँ तक मत आने देना।

Yukari

#2@62रेमु। क्या तुम समझी कि उसने अभी क्या कहा?

Reimu

#2@63हाँ, हम सही रास्ते पर हैं।

Eirin Yagokoro exits

Yukari

#0@60पूर्णिमा, इतनी देर बाद...

Kaguya Houraisan enters

???

#0@121हाँ, यही असली पूर्णिमा है, जैसा पृथ्वी से दीखता है।

???

#0@122एक इंसान और एक योकाई.... बहुत ही निराले अतिथि आए हैं आज।

Yukari

#0@123तुम.... तुम... क्या हो?

#0@124कागुया

Kaguya

#0@124मैं हूँ कागुया।

Kaguya

#0@125तुम्हें अपना पहले बताना चाहिए था, पर मैं उसे जाने दूँगी।

Yukari

#0@126उससे अपने आप तो दयालु समझना बचपना है।

Kaguya

#0@127किसने कहा मैं वैसा कर रही थी?

Kaguya

#0@128कुछ समय से एरिन मुझे हवेली से बाहर निकलने नहीं दे रही।

Kaguya

#0@129इसलिए तुम्हारे जैसी निराली अतिथियों का यहाँ स्वागत है।

Reimu

#0@130गोली अतिथि?

Yukari

#0@131दानमाकु खेलों के लिए पागल इंसान की तरह बात मत करो।

Kaguya

#0@132इंसानी शरीर में एक नाज़ुक आत्मा बसती है।

Kaguya

#0@133और इंसान रहते हैं, नीचे उस विशाल गोले पर।

Kaguya

#0@134उच्च लोग रहते हैं...

Kaguya

#0@135मेरे पीछे उस चाँद के गोले पर।

Yukari

#0@136लगता है हम जिससे बचने वाले हैं,

Reimu

#0@137वो भी ख़ूबसूरत गोलियाँ हैं।

Kaguya

#0@138मेरी मुँह की बात मत छीन लो। मेरी दया की भी एक सीमा है।

Reimu

#0@139देखो, तुम्हारे कहे बगैर भी हम जानते हैं कि ये बात कहाँ जा रही है, इसलिए जाने दो।

Reimu

#0@140हम लोग गोली अतिथि हैं न?

Kaguya

#0@141तुम दोनों कितने बेसब्र हो।

Kaguya

#0@142बिना जल्दबाज़ी के भी, मैं तुम्हें दिखाऊँगी।

Kaguya

#0@143असली चाँद की वायु! और साथ ही मेरे सुंदर असंभव मांगें!

Yukari

#0@144तुम्हारे पास सचमुच बहुत सारा ख़ाली समय है.... क्या तुम खेलने के लिए किसी का इंतज़ार कर रही थी?

Kaguya

#0@145अब मज़ा किरकिरा मत करो~

Kaguya

#0@146मैं अभी तक यहाँ पर छिपी हुई थी, इसलिए मुझे बाहर जाकर खेलने का मौका नहीं मिला।

Kaguya

#0@147पर उसकी भरपाई मैं आज करूँगी।

Reimu

#0@148ठीक है, कोई बात नहीं। पूर्णिमा वैसे भी लौट चुका है।

Reimu

#0@149अब हमें बस गुनहगार को सज़ा देकर सब कुछ हमेशा के लिए ठीक करना है।

Kaguya

#0@150तुम केवल यहाँ से ही असली पूर्णिमा को देख सकते हो।

Reimu

#0@151क्याााा?

Reimu

#0@152तुम्हें वो कहने की ज़रूरत नहीं थी। तुम फिर भी सज़ा भुगतने वाली हो।

Kaguya

#0@153तो क्या तुम तैयार हो?

Yukari

#0@154बिलकुल नहीं।

Reimu

#0@155बिलकुल नहीं।

Kaguya

#0@156मेरी पाँच मांगें जो इतने सारे इंसान पूरा नहीं कर सके।

बाँस के लकड़हारे की उड़ान ~ पागल राजकुमारी

Kaguya

#0@157तुम कितने को पूरा कर पाओगे?

Kaguya Houraisan defeated

Kaguya

#3@60क-क्या?

Kaguya

#3@61अच्छा, तो रात को जिसने रोका है....

उड़ान १९७०

Kaguya

#3@62वो तुम दोनों हो, है न?

Kaguya Houraisan revives

Kaguya

#6@60इस अधूरी अनंत रात को मैं...

Kaguya

#7@60अपनी अनंतता से हेरफेर करने वाली जादू से उखाड़ दूँगी।

Kaguya

#8@60जल्द ही सवेरा होने वाला है।

Kaguya

#9@60क्यों? क्योंकि तुम्हारे इस अनंत रात का अंत होने वाला है!

Kaguya Houraisan defeated
  • If player runs out of lives (you can't continue in this stage)
Bad Ending #9
  • Otherwise
Good Ending #1