Th08/जादू जोड़ी की कहानी

From Touhou Patch Center
< Th08
Revision as of 17:30, 19 August 2017 by FalKoopa (talk | contribs)
Jump to navigation Jump to search

मई १३, २०१६ को ख़त्म हुआ।

चरण १

Gnome-colors-gtk-edit.svg msg1b.dat.jdiff

Marisa

#0@60आह, आज चाँद बहुत सुंदर है।

Alice

#0@61क्या? तुम्हें वाक़ई वैसा दिख रहा है?

Marisa

#0@62हाँ, चाँद सुंदर है न? ऐसी चाँद को क्या कहते हैं? मात्सुयोइ?

Alice

#0@63मुझे तुम्हारे बेपरवाह तरीकों से जलती हूँ। अगर मैं चाँद दर्शन के मज़े ले पाती और मुझे एक साथी की ज़रूरत नहीं होती....

Alice

#0@64तो मैं तुम्हें आज रात अपने साथ नहीं लाती।

???

#0@64ऐसी चाँदनी रात का मज़ा न लेना बेकार है, है न?

- class="dt side " style=""

अँधेरे में लोटती रौशनी का पतंगा रिगल नाईटबग

Wriggle

#0@125है न? तुम दोनों?

Marisa

#0@126हम तो पूरी तरह मजे ले रहे हैं।

Alice

#0@127वैसे, मैं भी मज़े ले रही हूँ। और कम से कम मारिसा से ज़्यादा।

Wriggle

#0@128क्या तुमने अभी-अभी कुछ और नहीं कहा?

Alice

#0@129बिलकुल नहीं। मैं जिस चीज़ का मज़ा ले रही हूँ, वह चाँद नहीं, बल्कि

Marisa

#0@130जुगनू देखना, है न?

Alice

#0@131लगभग। तुम्हारी सहज बोध को मानना पड़ेगा।

Wriggle

#0@132...अब चलो भी, तुम गोली नहीं चलाओगी तो मैं चलाऊँगी!

Alice

#0@133मेरा मतलब था जुगनू का शिकार।

शरद के चाँद को खौलना ~ चाँद का कीट
Wriggle Nightbug defeated

Marisa

#1@60तुम समझ रही हो न कि जुगनू शिकार का मतलब है उनको पकड़ना, न कि उनको मार डालना?

Alice

#1@61मैं उसे पकड़ना चाहती थी, पर तुमने उसे कुचल दिया!

Marisa

#1@62हाह, छोड़ो...

Marisa

#1@63हमको गलत मत समझो, हम बस उससे बचने की कोशिश कर रहे थे।

चरण २

Gnome-colors-gtk-edit.svg msg2b.dat.jdiff
Mystia Lorelei enters

???

#0@60रुको, रुको, रुको~!

Marisa

#0@60का?

मिस्टिया लोरेलेई

Mystia

#0@60इतनी रात को तुम कहाँ जा रही हो?

Marisa

#0@63ई हमारा वार्षिक योकाई विनाश का महिना है। हम वहीं जा रहे हैं जहाँ योकाई रहते हैं।

Mystia

#0@63क-क्या? क्या तुम मुझसे लड़ना चाहती हो?

Alice

#0@65मारिसा का योकाई शिकार? अच्छा मज़ाक है।

Marisa

#0@66अरे? तुमको नहीं पता कि हम उसमें कितने लाजवाब हैं?

Marisa

#0@67हमारे मास्टर स्पार्क को चलाने के बाद इंसान क्या, योकाई भी नहीं टिकते।

Mystia

#0@67तुम, इंसान...

Mystia

#0@68क्या तुम नहीं जानती मैं कौन हूँ?

Marisa

#0@69के?

Mystia

#0@70ऐसा कोई इंसान नहीं जो रात के सड़कों पर मुझसे नहीं डरता।

Mystia

#0@71अगर मैं चाहूँ तो इतने योकाइयों को बुला सकती हूँ कि यहाँ से इंसानों का नामोंनिशान मिट जाएगा।

Alice

#0@72...ये रात गौरैया अपने आप को समझती क्या है?

Marisa

#0@73हाहाहा~

Marisa

#0@74लगता है तुमको अब भी नहीं पता कि हम के हैं।

Alice

#0@75एक इंसान, शायद?

Mystia

#0@76इंसान।

Alice

#0@77इंसान ही।

Marisa

#0@78सही कहा।

Mystia

#0@79तो? अब आज रात से तुम दोनों...

Mystia

#0@80कभी अँधेरे में देख नहीं पाओगे।

गीत के अलावा और कुछ न सुनाई देगा
Mystia Lorelei defeated

Marisa

#1@60हमको तो अच्छे से दिख रहा है। अँधेरे में भी हमको कोई समस्या नहीं।

Alice

#1@61उफ़! ऐसे छोटे-मोटे कीड़ों पर हम वक़्त बर्बाद नहीं कर सकते!

Marisa

#1@62पर हम जा किधर रहे हैं? हमको नहीं लगता कि ऊ दिशा में कोई दुश्मन है...

Alice

#1@63मुझे इस तरफ़ से अजीब से गंध आ रही है।

Marisa

#1@64ऊ दिशा में सिर्फ इंसान हैं। निर्दोष, बिलकुल हमारे जैसे।

चरण ३

Gnome-colors-gtk-edit.svg msg3b.dat.jdiff
Keine Kamishirasawa enters

???

#2@61तो वह तुम हो। जो आधी रात को गाँव पर हमला कर रहे हो।

Marisa

#2@62ना, हम बस गुजर रहे हैं। हमको ध्यान मत दो।

???

#2@63मैं एक योकाई के बात पर विश्वास नहीं करूँगी।

???

#2@64मैं ऐसा कर दूँगी कि यह रात कभी हुई ही नहीं।

Keine Kamishirasawa pauses

???

#3@61आखिर कौन हो तुम दोनों?

Marisa

#3@62तुम्हारा मतलब है, "मुझको अभी कहीं और होना चाहिए।", है न?

Keine Kamishirasawa exits
Keine Kamishirasawa enters

???

#0@60मैं और पीछे नहीं हट सकती, जैसा मेरा अनुमान था।

Marisa

#0@60तो क्या अब तुम इंसान हमारे हवाले करने वाली हो?

Alice

#0@61रुको, रुको, मारिसा!

Alice

#0@62किसने कहा कि हम इंसानों को खाने वाले हैं?

केने कामिशिरासावा

Keine

#0@63हुँह। मुझे लगा नहीं था कि योकाई इस गाँव तक आ जाएँगे।

Keine

#0@64क्या इसका कारण वह अजीब सा चाँद है? इससे पहले तो वे बहुत कम आते थे यहाँ।

Marisa

#0@65कोई नहीं कह रहा कि हम उनको खाने वाले हैं।

Alice

#0@66जो भी हो। हम जल्दी में हैं!

Alice

#0@67मैं नहीं जानती कि तुम कौन हो पर हमारे पास इंसान पर बर्बाद करने के लिए वक़्त नहीं है।

Marisa

#0@68तुम बहुत बुरी हो।

Keine

#0@69अगर तुम चुपचाप गुज़र रहे होते, तो मैं तुम्हें रोकने की कोशिश नहीं करती।

Keine

#0@70पर तुम दोनों कुछ ज़्यादा ही शोर कर रही हो।

Alice

#0@71मारिसा, वह कह रही है कि तुम शोर मचा रही हो।

Alice

#0@72वह इसलिए क्योंकि तुम आधी रात को भी जादू का अंधाधुंध इस्तेमाल कर रही हो।

Marisa

#0@73क्या कह रही हो? रात में जादू को खुलकर इस्तेमाल नहीं करोगी तो और कब करोगी?

Marisa

#0@74दिन के समय सिर्फ कैमरा ही चुपके-चुपके इस्तेमाल करना चाहिए।

Keine

#0@75मुझे एक अजीब सी बेचैनी महसूस हुई, और मैंने गाँव को बंद कर दिया।

Keine

#0@76लगता है मेरा फ़ैसला सही था।

Marisa

#0@77हमने कहा न!

Marisa

#0@78हम इंसानों पर हमला नहीं करने वाले।

Alice

#0@79(...क्या तुमने अभी अभी इंसानों को हमारे हवाले करने को नहीं कहा?)

Marisa

#0@80सच्ची, जो इंसान की मुझको चिंता है ऊ तुम हो!

Keine

#0@81जैसा तुम कहो, झूठी कहीं की।

सरल एशिया

Keine

#0@82मैं तुम्हारी एक भी गोली को इंसानों या गाँव के इतिहास को छूने नहीं दूँगी!

Alice

#0@83मारिसा!

Alice

#0@84मुझे लगता नहीं कि तुमने ध्यान दिया, पर वह एक इंसान नहीं है।

Alice

#0@85वह आधी-जानवर है।

Keine Kamishirasawa defeated

Marisa

#1@60एक आधी-जानवर जो पूर्णिमा के बिना बदल नहीं सकती, ऊ इंसान ही है।

Alice

#1@61तुम जानती हो न कि तुम भी एक इंसान हो?

Keine

#1@62अगर आज पूर्णिमा होती तो मैं...

Alice

#1@63याद आया। हम उस पूर्णिमा को वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं।

Marisa

#1@64हाँ। हमने वैसा पहले ही कह दिया था न।

Keine

#1@65क्या? कब? मैंने वैसा कुछ नहीं सुना।

Alice

#1@66मुझे लगता है तुम जानती हो कि इसके पीछे किसका हाथ है।

Marisa

#1@67चूँकि अब हम जीत गए हैं, अपना वादा निभाओ और बताओ कि ऊ कौन है।

Marisa

#1@68वादा से मतलब है जो हमने अभी अभी किया।

चरण ४क

Gnome-colors-gtk-edit.svg msg4ab.dat.jdiff

???

#0@60हिलना मत!

Reimu Hakurei enters

???

#0@121जब मैं सोच रही थी कि कितनी अजीब बात है कि रात ख़त्म ही नहीं हो रही...

???

#0@121तो वह तुम थी, मारिसा।

Marisa

#0@121ओई, तुम गलत सोच रही हो। यहाँ जो बुरा इंसान है ऊ ई है।

Alice

#0@122क्या?! तुम भी इस के लिए उतनी ही ज़िम्मेदार हो, मारिसा।

???

#0@123ऐसी काम को अंजाम देना... तुम दोनों कैसा षड्यंत्र रच रह हो?

रेमु

Marisa

#0@124अँ, रेमु, कैसे बताऊँ... समझने की कोशिश करो...

Alice

#0@125हकला क्यों रही हो? उस पर चिल्लाओ जैसा हमेशा करती हो।

Alice

#0@126"ओए! हरामजादी! रास्ते से हट!" वैसे।

Marisa

#0@127नासमझ! अगर ऊ गुस्सा हो गई, तो बुरा होगा।

Reimu

#0@128मुझे गुस्सा दिलाना बुरा होगा, है न?

Reimu

#0@129मैं आज रात तुम्हें एक अच्छा सबक सिखाने वाली हूँ।

Alice

#0@130हुँह। क्या तुम्हें फिर भी लगता है कि नज़र घुमाने से सब ठीक हो जाएगा?

Alice

#0@131चाँद की विकृत हालत उतनी साफ़ दिख रही है न!

Reimu

#0@132आह!

Reimu

#0@133ये चाँद भी तुम्हारी करतूत है न?

लड़की की सनक ~ स्वप्न युद्ध

Marisa

#0@134अच्छा, ठीक है। हम हार मानते हैं।

Marisa

#0@135तुम सही हो। ई अनंत रात, ऊ टूटा, विकृत चाँद,...

Marisa

#0@136इंसानी गाँव को छिपाना, और पत्थर मूर्तियों को टोपी पहनना...

Marisa

#0@137सब ऐलिस की गलती है।

Marisa

#0@138अब, हरामजादी! रास्ते से हट!

Reimu

#0@139चलो ठीक है।

Reimu

#0@140चाँद की रौशनी से उज्ज्वल इस बाँस के जंगल में,

Reimu

#0@141तुम दोनों भी चमकते बाँस के पेड़ बन जाओगे। कितना सुंदर होगा।

Alice

#0@142मुझे उन शब्दों को तुम्हें वापस कहने दो, सिर्फ़ थोड़ा बदलकर।

Reimu

#0@143आओ! ये अनंत रात यहाँ ख़त्म होगी!

Reimu Hakurei exits

Marisa

#2@60अरे? पीछे हटना तो उसकी आदत नहीं है।

Alice

#2@61उसका पीछा करो, मारिसा।

Reimu Hakurei enters
Reimu Hakurei pauses

Reimu

#3@60अब मैं तुम दोनों को अपनी असली सीमा दिखाऊँगी।

Marisa

#3@61हमसे फिर से टक्कर लेने का क्या मतलब है?

Reimu

#3@62तुम दो हो, तो मेरे पास दो मौके हैं!

Reimu Hakurei defeated

Marisa

#1@60अच्छा, चलो आगे बढ़ते हैं।

Alice

#1@61हमारी मंज़िल सामने है।

Reimu

#1@62अब लगता नहीं कि मैं और कुछ कर पाऊँगी। अपने षड्यंत्रों को ज़्यादा आगे मत ले जाना।

Alice

#1@63क्या तुमने कुछ कहा?

Marisa

#1@64बाप रे। कभी सोचा नहीं था कि जंगल के बीच में इतनी बड़ी हवेली होगी।

Reimu

#1@65क्या? मुझे भी नहीं पता था।

Alice

#1@66अब चलती बनो। यह अच्छी लड़कियों और हारे हुओं के घर लौटने का वक़्त है।

Marisa

#1@67रेमु, अब तुम्हारी बारी है एक लंबी छुट्टी लेने की। फिर मिलते हैं।

चरण ५

Gnome-colors-gtk-edit.svg msg5b.dat.jdiff

???

#0@60तुमने देर कर दी।

Reisen Udongein Inaba enters

???

#0@121मैंने सारे दरवाज़ों पर ताला लगा दिया है। तुम अब राजकुमारी को नहीं ले जा सकते।

Marisa

#0@121बाप रे। ऐलिस, ऊ गलियारा कितना लंबा और अँधेरा था।

Alice

#0@122क्यों न हम उसकी खबर ले लें? वह जो हमारे सामने है।

रेसेन

Reisen

#0@123क्या? तुम दोनों... पृथ्वीवासी हो, है न?

Reisen

#0@124रात के इस समय क्या कर रहे हो?

Marisa

#0@125इतने लंबे गलियारे को साफ करने में एक पूरा दिन लग जाएगा, चाहे तुम कितने भी अच्छे सफाई वाले हो।

Alice

#0@126वह तुम्हारे घर को साफ़ करने के मुक़ाबले ज़्यादा आसान और जल्दी होगा, मारिसा।

Alice

#0@127अच्छा चलो, अब उसका काम निपटाते हैं।

Reisen

#0@128लगता है कुछ पागल घुस आए हैं।

Reisen

#0@129हम अभी व्यस्त हैं। अगर चोरी के अलावा कोई और काम नहीं है तो निकल लो।

Marisa

#0@130ई समय पर वही लोग व्यस्त होते हैं जो ईमानदारी से नहीं जीते।

Marisa

#0@131सही कहा न?

Alice

#0@132क्योंकि मारिसा काम की बात नहीं करेगी, मुझे कहने दो।

Alice

#0@133तुम या तुम्हारे साथी इस अजीबोगरीब चाँद के लिए ज़िम्मेदार हो न?

Reisen

#0@134सही कहा।

Marisa

#0@135तो क्या तुम चाँद को अभी चुपचाप लौटाओगी, या हमारे परेशान करने के बाद लौटाओगी?

Marisa

#0@136जल्दी चुनो!

Alice

#0@137अरे, अब मेरे बोलने के लिए भी कुछ छोड़ो।

Eirin Yagokoro enters

Eirin

#0@197चाँद को अभी लौटाने का सवाल ही नहीं उठता।

Eirin

#0@198अभी इस समय भी, हमारा और चंद्रवासियों का रिश्ता बिगड़ता जा रहा है।

Eirin

#0@199ऐसा चलता रहा तो हमारी राजकुमारी के बचने का कोई तरीका नहीं रहेगा सिवाय पृथ्वी को एक बंद कोठरी बनाकर।

Marisa

#0@200का? तुम के हो?

Alice

#0@201मारिसा, बच के। उसके जैसी ताक़त मैंने कभी महसूस नहीं की है...

Eirin

#0@202लगता है तुम दोनों किसी प्राचीन शक्ति के नकल का इस्तेमाल कर रहे हो।

Eirin

#0@203एक बर्बर शक्ति जो इंसानों के आने से पहले से थी। वही तो दिन थे।

Eirin

#0@204विशेष शक्तियों को शायद पेटेंट मिलना चाहिए।

Eirin

#0@205जो भी हो, आगे बढ़ने से पहले, उदोंगे, मैं ये तुम्हारे हाथों में छोड़ रही हूँ।

Eirin

#0@206उन्हें हमारी राजकुमारी को मत लेने देना।

Eirin Yagokoro exits

Reisen

#0@267ये मुझ पर छोड़ दीजिए। मैं एक भी बंद दरवाज़े को खुलने नहीं दूँगी।

Marisa

#0@268क्याााा? वैसे बड़बड़ाने के बाद ऐसे ही भाग गई?

Marisa

#0@269जैसे कह रही हो, "मेरी बाद में पिटाई कर देना।"

Alice

#0@270सो तो है। पर हम वैसा करेंगे या नहीं इस बात पर निर्भर है कि....

Alice

#0@271वह इस घटना के लिए ज़िम्मेदार है या नहीं। अगर हम यह भूल गए तो सुबह हो जाएगी।

Reisen

#0@272तुम दोनों मुझे बहुत ज़्यादा नज़रअंदाज़ कर रहे हो।

पागलपन की आँखें ~ अदृश्य पूर्णिमा

Reisen

#0@273देखा? ये सम्मोहन गलियारा मेरी एक चाल है।

Reisen

#0@274क्योंकि तुम दोनों सीधा नहीं उड़ सकते, तुम लोग मेरे शक्ति से तबाह हो जाओगे।

Alice

#0@275ये मारिसा को बोलना चाहिए था।

Alice

#0@276उसके मास्टर स्पार्क से तुम तबाह हो जाओगी, अजमोद की फूल।

Marisa

#0@277अब हमारे बोलने के लिए भी कुछ छोड़ो।

Reisen

#0@278क्या तुम इस चाँद के खरगोश की आँखों में झाँकने के बाद भी ये कह पाओगी?

Reisen Udongein Inaba defeated

 

#3@180उस पहले वाले को जाकर उड़ा दो (अंतिम क) आसपास मौजूद सब कुछ उड़ा दो (अंतिम ख)

  • If it is player's first time defeating Reisen OR player chooses Final A

Marisa

#1@60क्या चाँद पहले जैसा हो गया?

Alice

#1@61नहीं, यह उसका काम नहीं था। ज़रूर दूसरी वाली ने किया होगा।

Reisen

#1@62मैं हार गई, पर क्या तुम्हें लगता है कि तुम मेरे मालकिन का सामना कर पाओगे?

Alice

#1@63हमारे हारने का सवाल ही नहीं उठता।

Marisa

#1@64हमारी मानें तो ऊ निकम्मी लग रही थी।

Reisen

#1@65मानती हूँ कि इस बार मैं शक्तिशाली नहीं थी...

Reisen

#1@66पर चाँद के सभी वासियों में सबसे तेज़ दिमाग मेरी मालकिन का है।

Reisen

#1@67तुम दोनों जैसे नासमझों से वह कभी नहीं हारेंगी।

Marisa

#1@68का? दानमाकु में दिमाग का इस्तेमाल? पागल हो गई हो का? दानमाकु ताकत का खेल है।

Alice

#1@69ऐसी बातें करती हो इसलिए सब तुम्हें बुद्धू समझते हैं। दानमाकु दिमाग का खेल है। यह सबको पता है।

Next stage: 6A
  • If player chooses Final B

Marisa

#2@60क्या चाँद पहले जैसा हो गया?

Alice

#2@61नहीं, यह उसका काम नहीं था। अरे, वो देखो...

Marisa

#2@62दिखा। ऊ दरवाजा थोड़ा खुला है। वहाँ की हवा में एक अजीब सा ताकत महसूस कर रहे हैं ।

Reisen

#2@63अरे नहीं, उस कमरे में...

Alice

#2@64बारूद रखा है?

Marisa

#2@65बारूद रखा है।

Alice

#2@66तो और कहीं नहीं जाना है। क्योंकि यह बारूद उसका है जो इस घटना के लिए ज़िम्मेदार है।

Marisa

#2@67सही कहा। वहाँ पहुँचते ही ऊ बारूद से सब सुलझ जाएगा।

Reisen

#2@68आह, मालकिन मुझ पर नाराज़ हो जाएँगी।

Next stage: 6B

चरण ६क

Gnome-colors-gtk-edit.svg msg6b.dat.jdiff
Eirin Yagokoro enters

Eirin

#2@60हा हा हा।

Eirin

#2@61अच्छा तो तुम मेरा पीछा कर रही हो।

Alice

#2@62मारिसा! उस पर गोली चलाओ!

Marisa

#2@63हाँ भई, बार बार कहने की जरूरत नहीं।

Eirin Yagokoro exits

Marisa

#0@60तुम बस निकलती हो और भाग जाती हो। इतनी अधीर क्यों?

Eirin Yagokoro enters

Eirin

#0@121अधीर? कितने मूर्ख हो तुम दोनों।

Eirin

#0@122क्या तुम्हें अभी भी समझ नहीं आया कि मैं तुम दोनों को भटका कर कहाँ ले आई हूँ?

Alice

#0@123मारिसा, चारों ओर देखो!

Marisa

#0@124देख रहे हैं। हम अनजाने में बाहर पहुँच गए।

एरिन

Eirin

#0@125हाँ, बाहर। तुम उस अनंत गलियारे से होते हुए आए और यहाँ पहुँच गए।

Eirin

#0@126तो? बाहर की हवा कैसी है?

Marisa

#0@127तुम्हारा मतलब बाहर हवा है। पृथ्वी के बाहर।

Alice

#0@128मारिसा! यह बहुत अजीब है। वह चाँद और वे तारे...

Marisa

#0@129तुम बहुत देर से "मारिसा! मारिसा!" कहे जा रही हो। अपने आप कुछ नहीं कर सकती का?

Eirin

#0@130हाहाहा। और इस तरह, चाँद के लिए रवाना इंसान इस नकली चाँद पर पहुँच जाते हैं।

Eirin

#0@131पृथ्वी और चाँद के बीच का रास्ता मैंने तोड़ दिया है।

Eirin

#0@132इससे इंसान कभी चाँद तक नहीं पहुँचेंगे।

Eirin

#0@133और चंद्रवासी कभी राजकुमारी को नहीं ढूँढ़ पाएँगे।

Marisa

#0@134राजकुमारी? अच्छा, तो तुम चाँद वाले हो।

Alice

#0@135तुम्हें वैसा क्यों लगता है?

Marisa

#0@136जब लोग पागल हो जाते हैं, ऊ चाँद के वजह से होता है। बस वही।

Eirin

#0@137राजकुमारी, मैं और रेसेन चाँद से ही आए हैं।

Eirin

#0@138पर हम वहाँ वापस नहीं जा सकते। बहुत समय पहले से।

Marisa

#0@139तुम वापस जाओगे या नहीं उससे हमें फर्क नहीं पड़ता।

Marisa

#0@140क्या तुमने उनके बारे में नहीं सोचा जो चाँद को देखना पसंद करते हैं?

Eirin

#0@141वह बात....

Eirin

#0@142अगर पृथ्वीवासी सिर्फ़ चाँद को देखते तो मुझे उससे समस्या नहीं होती, पर....

Eirin

#0@143ऐसे नासमझ पृथ्वीवासी हैं जो चाँद तक आ जाते हैं,

Eirin

#0@144और यहाँ आकर अपना झंडा गाड़ देते हैं जैसे यह उनका है।

Eirin

#0@145इसलिए पृथ्वीवासी हमेशा से हमसे नीच थे, नीच हैं, और नीच रहेंगे।

Alice

#0@146हुँह। पर हमने वैसा कुछ नहीं किया।

Alice

#0@147पृथ्वी पर ऐसे भी लोग हैं जिन्हें पूर्णिमा के बिना तकलीफ़ होगी।

Alice

#0@148तुम्हें नहीं लगता कि अगर तुम पूर्णिमा को चुरओगी को तो वे बदला लेंगे?

Eirin

#0@149आह, कोई बात नहीं। मेरा जादू पूरा हो चुका है।

Eirin

#0@150जब सुबह होगी, हम तुम्हें अपना पूर्णिमा लौटा देंगे। भले ही वह हमेशा से हमारा ही रहा है।

Marisa

#0@151ठीक है।

Marisa

#0@152तो बस चाँद को अभी तक छुपाने के लिए तुम्हारी पिटाई करनी बाकी है।

Alice

#0@153हाँ। अब उसकी कितने अच्छे से पिटाई होनी चाहिए?

Eirin

#0@154अरे अरे, मैं चोट नहीं खाना चाहती।

Eirin

#0@155पर दुर्भाग्यवश मुझे दवाइयों का इस्तेमाल करना आता है, तो छोटी-मोटी चोटें एक समस्या नहीं होंगी।

Marisa

#0@156ऊ तो बढ़िया है। तो तुम हमारा पोषण भी ठीक कर देना।

गेनसोक्यो सहस्राब्दी ~ चंद्रमा का इतिहास

Eirin

#0@157और साथ ही दवाइयों को हमले के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं!

Eirin Yagokoro defeated

???

#3@60क्या कर रही हो?!

Kaguya Houraisan enters

Kaguya

#3@61एरिन, मैं तुम्हें अपनी शक्ति से एक और मौका दे रही हूँ।

Kaguya

#3@62अगर तुम इस बार हार गई....

Kaguya

#3@63ओए, इंसान और योकाई!

उड़ान १९७०

Kaguya

#3@64मेरे शक्ति - और एरिन कि असली ताकत - से बने इस दवा से, तुम यह ये ज़िंदगी भर नहीं भूलोगे!

  • If the imperishable night ever reaches 5:00 am
Bad Ending #10
  • If the imperishable night ends before 5:00 am
Normal Ending #6

चरण ६ख

Gnome-colors-gtk-edit.svg msg7b.dat.jdiff
Eirin Yagokoro enters

Eirin

#2@60उफ़!

Eirin

#2@61मैंने उसे कहा था कि उन्हें यहाँ तक मत आने देना।

Marisa

#2@62हम ई नहीं जानते थे।

Alice

#2@63लगता है हम सही दिशा में बढ़ रहे हैं।

Eirin Yagokoro exits

Marisa

#0@60ऊ देखो, पूर्णिमा।

Kaguya Houraisan enters

???

#0@121हाँ, यही है पूर्णिमा।

???

#0@122एक असली जादुई शक्ति जिसे तुम सैंकड़ो, नहीं, हज़ारों सालों से देखते आ रहे हो।

Alice

#0@123मारिसा, वह पूर्णिमा ख़तरनाक है।

Marisa

#0@124चाँद खतरनाक है? तुम आधी नींद में हो का?

Alice

#0@125शायद तुम उन्हें देख नहीं पा रही हो पर...

Alice

#0@126हम पर अभी पूर्णिमा की हज़ारों किरणें पड़ रहीं हैं।

???

#0@127उसे अजीब नाम मत दो!

कागुया

Kaguya

#0@128अब चाँद की असली शक्ति जागृत हो गई है।

Kaguya

#0@129अशुद्धियों से मुक्त ये चाँद अशुद्धियों से मुक्त पृथ्वी पर अपनी पीली किरणें फेंकता है।

Kaguya

#0@130ये रौशनी एक प्राचीन स्मृति है, जो उच्च चंद्रवासी भी भूल गए हैं।

Marisa

#0@131तो सीधे शब्दों में ऊ पूर्णिमा की किरणें हैं। हम उनको देख नहीं सकते पर अपने ऊपर पड़ते हुए महसूस कर पा रहे हैं।

Alice

#0@132ऐसा होता रहा तो आम इंसान पाँच मिनट में ही पागल हो जाएँगे।

Alice

#0@133क्या तुम ठीक हो, मारिसा?

Marisa

#0@134आह, हमें पागल होने की आदत सी है।

Marisa

#0@135पर ई सब क्या हो रहा है?

Marisa

#0@136अभी एक पूर्णिमा क्यों है?

Kaguya

#0@137एरिन के जादू की वजह से शुद्ध पृथ्वी और शुद्ध चाँद अलग हो गए हैं।

Kaguya

#0@138यहाँ रहकर मैं, चाँद और पृथ्वी, दोनों से अपने आप को छिपा सकती हूँ।

Marisa

#0@139ई तो बहुत बड़ा लुकाछिपी का खेल है।

Kaguya

#0@140पर....

Kaguya

#0@141हालाँकि एरिन का ये जादू अचूक है, मुझे ये पसंद नहीं।

Kaguya

#0@142यहाँ और कोई नहीं है। कोई आता-जाता भी नहीं।

Kaguya

#0@143मैं तंग हो चुकी हूँ।

Alice

#0@144एक शुद्ध पृथ्वी सूना और वीरान है।

Alice

#0@145यह चंद्रवासियों जैसी सोच है।

Marisa

#0@146ई समय सही नहीं है का?

Marisa

#0@147तुम ई अशुद्ध जोड़ी के साथ जितना चाहे खेल सकती हो, और फिर हम तुम्हें ले जाएँगे।

Kaguya

#0@148लेकिन क्योंकि मैं यहाँ जन्मी नहीं थी,

Kaguya

#0@149मुझे यहाँ से ले जाना तुम्हारे लिए मुश्किल होगा।

Kaguya

#0@150...मैंने किसी और के ऐसा ही बातचीत किया था, बहुत, बहुत समय पहले।

Marisa

#0@151वैसे, हमें पूर्णिमा की ज्यादा परवाह तो नहीं है,

Marisa

#0@152पर ई लड़की उसके वापस ना आने तक आगबबूला होकर रहेगी।

Alice

#0@153मैं बस ऐसे ही आगबबूला नहीं हो रही हूँ।

Alice

#0@154अगर ऐसे ही बात का मज़ाक बनाती रही, तो अलौकिक दंड का सामना करना पड़ेगा।

Kaguya

#0@155अलउकिक दंड? सुनने में डरावना लगता है।

Kaguya

#0@156पृथ्वी पर मेरा वास वैसे भी एक अलौकिक दंड ही है।

Kaguya

#0@157याद आया। जब कोई मुझे लेने आता था, मैं उसे एक असंभव माँग पूरी करने को कहती थी।

Marisa

#0@158एक असंभव माँग?

Marisa

#0@159तुम्हारा मतलब अगर हम उनको पूरा कर लें, तो हम तुमको यहाँ से ले जा पाएँगे?

Kaguya

#0@160मेरी पाँच मांगें जो इतने सारे इंसान पूरा नहीं कर सके।

बाँस के लकड़हारे की उड़ान ~ पागल राजकुमारी

Kaguya

#0@161तुम कितने को पूरा कर पाओगे?

Kaguya Houraisan defeated

Kaguya

#3@60क-क्या?

Kaguya

#3@61अच्छा, तो रात को जिसने रोका है....

उड़ान १९७०

Kaguya

#3@62वह तुम दोनों हो, है न?

Kaguya Houraisan revives

Kaguya

#6@60इस अधूरी अनंत रात को मैं...

Kaguya

#7@60अपनी अनंतता से हेरफेर करने वाली जादू से उखाड़ दूँगी।

Kaguya

#8@60जल्द ही सवेरा होने वाला है।

Kaguya

#9@60क्यों? क्योंकि तुम्हारे इस अनंत रात का अंत होने वाला है!

Kaguya Houraisan defeated
  • If player runs out of lives (you can't continue in this stage)
Bad Ending #10
  • Otherwise
Good Ending #2