Th08/संगीत

From Touhou Patch Center
< Th08
Revision as of 00:14, 11 August 2018 by FalKoopa (talk | contribs)
Jump to navigation Jump to search

१७ जून, २०१६ को ख़त्म हुआ।

Music titles translation
No. 1 अनंत रात्रि उल्लेख ~ पूर्वी रात
Arrangement of पूर्वी कथा की गीत

@

यह मुख्य स्क्रीन की धुन है। मैंने इसे पिछले खेलों के जैसा माहौल सोचकर लिखा। मुझे लगता है ये गेनसो जैसा है, पर ये बहुत गेनसोक्यो की तरह है। क्या हम कह सकते हैं कि "गेनसो जैसा" "गेनसोक्यो जैसा" का

संक्षेप है? वैसे, जहाँ तक मुख्य धुनों की बात है, ये मेरे सबसे मनपसंद में से एक है।

No. 2 मायावी रात ~ भूतहा आँखें
Duplicate of the same theme from Ghostly Field Club

@

यह चरण १ की धुन है। मुझे लगता है पहले चरण को एक दिलकश छोटा संगीत देना अच्छा है, पर भले ही ये बहुत उत्साहित है, ये ज़रा अँधेर भी है। लेकिन अविनाशी रात तो रात और योकाइयों के बारे में है, तो इसका अँधेरापन उचित है। ये संगीत "भुतहा मैदान क्लब" का हिस्सा है, इसलिए आप में से बहुतों को शायद इसके बारे में

पता होगा। चरण १ में अँधेरा एक अच्छा संकेत नहीं है।

No. 3 शरद के चाँद को खौलना ~ चाँद का कीट

@

यह रिगल नाईटबग की धुन है। ये हमेशा की तरह धमाकेदार तरीके से पूर्वी लगती है। मैंने इसे एक फुर्तीले बच्चे की मासूमियत और रात के कीड़े-मकौडों के दृश्य को मिलाकर बनाया। ४०% छोटे, लोटते कीड़े। सारे MIDI संस्करण अकिरिक्त हैं, सिर्फ़ इसी गाने के नहीं। हो सके तो

ज़रूर WAV को सुनिए। कल्पना का वो तत्त्व MIDI में नहीं है।

No. 4 रात-गौरैया की गीत ~ रात की पंछी

@

यह चरण २ की धुन है। ये जल्दी चलती है, पर इसकी जल्दबाज़ी कुछ शेष पीछे छोड़ जाती है। वे संगीत वैसा माहौल बनाता है। ये मेरा पश्चिमी और जापानी अंदाज़ का सर्वोत्तम मिश्रण होने वाला था। उसके अलावा, गेनसोक्यो की लड़कियों को खतरे का कोई समझ नहीं है।

वो बस अपनी ज़िंदगियों का पूरा मज़ा ले रही हैं....

No. 5 गीत के अलावा और कुछ न सुनाई देगा

@

यह मिस्टिया लोरेलेई की धुन है। वो सिर्फ़ चरण २ की बॉस है, पर ये संगीत उसे एक खतरनाक दुश्मन की तरह दर्शाता है। इस धुन का रहस्य, पक्षियों, रात या वैसे किसी अजीब चीज़ से कोई लेना-देना नहीं है। मैंने बस एस

गाने को प्यारा और बढ़िया बनाया है। और इससे वो ज़रूरत से ज़्यादा दुष्ट नहीं लगती।

No. 6 पूर्व का उदासीन ख़ून ~ पुराना संसार

@

यह चरण ३ की धुन है। ये कितना पुराना और विषादी है.... मुझे यकीन है कि तोहो के पुराने खेलों के जानने वाले इसे तुरंत पहचान जाएँगे, लेकिन ये एक संगीत से मेल खाता है जिसे मैंने कुछ साल पहले लिखा था। मैंने इस वैसे ही बनाया है, इसलिए ये बहुत जाना-पहचाना है, पर उसका क्या फ़ायदा अगर ये सिर्फ़ मेरे लिए जाना-पहचाना है? (हाहा)

ये धुन यहाँ पर थोड़ा मेल नहीं खाता। इसका तरीका ज़रा ८० के दशक जैसा है।

No. 7 सरल एशिया

@

यह केने कामिशिरासावा की धुन है। ये गंभीर और रहस्यमय दोनों है। मुझे इसका प्रभावी सुरीला एहसास बहुत पसंद है, जो संगीत के शुरुआत में पियानो दर्शाता है। मेरे लिए जापानी संस्कृति पूर्वी एशिया के स्वाभाविक प्रगति जैसा है। इसलिए जापानी संगीत के शांतिपूर्ण

तत्त्वों को हल्के से नहीं लेना चाहिए।

No. 8 असीम रात का बदला ~ अनंत रात्रि
Arrangement of पूर्वी कथा की गीत

@

यह चरण ४ की धुन है। ये संगीत खेल के मुख्य स्क्रीन के धुन का रूपांतर है। ये एक बहुत तेज़ गति वाला एक अच्छा सुर है। अंत में मैनें एक हँसने की आवाज़ रख दी, किसी योकाई की तरह। लेकिन जहाँ डरावना नहीं होना चाहिए, इसे वहाँ सुनना अस्वाभाविक है। भले ही इसका ताल अजीब

है, मुझे लगता है इसमें कब्ज़ा करते अँधेरे का चिह्न भी है।

No. 9 लड़की की सनक ~ स्वप्न युद्ध
Arrangement of लड़की की सनक ~ काप्रिच्चिओ from Lotus Land Story

@

यह रेमु हाकुरे की धुन है। अगर आप सोच रहे हैं कि ये धुन जाना-पहचाना क्यों है, ये कुछ साल पहले के संगीत का बदला हुआ संस्करण है। ये चौथे खेल, कमल नगरी की कहानी, से रेमु के चरण ४ के बॉस की धुन है। चरण ४ के गलियों का आकार कमल नगरी की कहानी से मेल खाता है, तो मैंने सोचा कि मैं एक वैसा ही संगीत लिखूँ और कुछ लोगों को डेजा वू का एहसास कराऊँ। इस

खेल का दूसरा धुन है "कल्पना नामक एक पुरानी याद"

No. 10 प्यार से रंगा मास्टर स्पार्क
Arrangement of प्यार में रंगा जादू from Story of Eastern Wonderland

@

यह मारिसा किरिसामे की धुन है। इस समय, ये संगीत बिलकुल पुराना या विषादी नहीं है। ये दूसरे खेल पूर्वी जादूनगरी की कहानी के एक पुराने धुन का बदला हुआ संस्करण। मैं सोच रहा था कि क्या ये धुन अब भी मारिसा के लिए उचित है, और मुझे बहुत हैरानी हुई जब मैंने देखा कि हाँ, ये बिलकुल है। किसी में इतने

कम बदलाव देखना अनोखा है। मारिसा के पाँच धुन हैं, पर यही उससे सबसे ज़्यादा मेल खाता है।

No. 11 सिंडरेला का पिंजरा ~ कागोमे-कागोमे

@

यह चरण ५ की धुन है। एशियाई, पश्चिमी, पुराना, नया; ये इन सब में से कुछ नहीं है। यहाँ का बॉस भी वैसा ही लगता है, पर ये चरण आधारित है जापानी डरावनी कहानियों (हॉरर) पर। हर संगीत की एक धुन होती है, और ये "कागोमे, कागोमे" नामक गाने पर आधारित है। ये एक बदला हुआ संस्करण नहीं है, बस वैसे ही धुन के साथ लिखा गया है। मैं इस धुन के लिए एक पिंजरे में बंद नहीं

होना चाहता था।

No. 12 पागलपन की आँखें ~ अदृश्य पूर्णिमा

@

ये रेसेन उदोंगेन इनाबा की धुन है। जब आप तोहो के अंतिम चरणों के बॉस के बारे में सोचते हैं, आपके मन में यही आता है। कुछ चीज़े कभी नहीं बदलतीं (हाहा)। उस पागल शुरुआत के बाद, बीच में एक शोकपूर्ण सुर मौजूद है हुक के आने से पहले। आह, सभी पात्रों को देखकर लग रहा है कि उन्हें कितना

मज़ा आ रहा है।

No. 13 उड़ान १९६९

@

यह चरण ६ की धुन है। बीसवीं शताब्दी के खोजी। बीसवीं शताब्दी के नूह की नौका ने अंतरिक्ष में उड़ भरी, अपने साथ उम्मीदें और डर लेकर। लेकिन लगता है सिर्फ़ उसकी उम्मीदें ही चाँद पर रह गईं। यहाँ भविष्य में, यानि इक्कीसवीं

शताब्दी में, लगता है सिर्फ़ डर और थोड़ी सी माया ही बचे रह गए हैं।

No. 14 गेनसोक्यो सहस्राब्दी ~ चंद्रमा का इतिहास

@

यह एरिन यागोकोरो की धुन है। असंभव साहस, क्रूरता और जोश। ये धुन तीनों को मिला देती है, जिससे एक ज़बरदस्त रूप से नासमझ और शक्तिशाली संगीत बनता है। ये सारी नासमझी और शक्ति का नतीजा है अंतिम बॉस (क्या?) इसलिए इस संगीत को ऐसे खेल में डालना ही पागलपन है। मैं इस धुन के लिए एक

पिंजरे में बंद नहीं होना चाहता था।

No. 15 बाँस के लकड़हारे की उड़ान ~ पागल राजकुमारी

@

यह कागुया होराइसान की धुन है। बाप रे, वो सच्ची पागल है न? (हाहा) ये संगीत उत्तेजना का एहसास दिलाता है। मैं संगीतों से भावनाएँ व्यक्त नहीं करता, मैं संगीतों को भावना के साथ लिखता हूँ। और सच में, खेल ही संगीत को बनाता है। ये इतने बिंदास और आधुनिक नहीं हैं न? (हाहा)

मैं मानता हूँ कि मैं कोई विशेषज्ञ नहीं हूँ।

No. 16 उड़ान १९७०

@

यह अंतिम जादू की धुन है। इससे एक ही चीज़ व्यक्त होती है, जल्दबाज़ी की भावना। ये बहुत ही तेज़ है। एक छोटे वाक्यांश के लगातार दोहराने ही इसको इतना तेज़ बनाता है। वो मेरे पसंद की सुबह जैसी

नहीं लगती (हाहा)। ज़ाहिर है, ये तेज़ है पर इससे रहस्यमय प्रकार का विषाद भी है।

No. 17 राख का विस्तार ~ होराई मानव

@

यह अतिरिक्त चरण की धुन है। इस चरण के हिसाब से ये थोड़ा आरामदेह है न? लगता है जैसे इस अग्निपरीक्षा से किसी को डर नहीं लगेगा। (और सच्ची डर नहीं लगता) मुझे पूरा यकीन नहीं है, पर ये विस्तृत है। मैंने

E, X, T, E, N और D को इकट्ठा किया और इन्हें विस्तृत कर दिया।

No. 18 चाँद के लिए हाथ बढ़ाओ, अमर धुँआ

@

यह फ़ुजिवारा नो मोको की धुन है। मैंने इससे इतना संत्रास, ताक़त और बिंदासपना निकलवाने की कोशिश की कि थोड़ा अँधेरा निकल आया। पर अगर ये संगीत अँधेर नहीं है, तो उसका पात्र ज़रूर है। मैं हमेशा अतिरिक्त मोड के बॉस के लिए पुराने तरीकों का इस्तेमाल करता हूँ। इस बार मैंने

सचमुच कमाल कर दिया।

No. 19 साँझ का गुलाब

@

यह अंत की धुन है। ये वैसा ही है। पूरा आलसी और शांत। समाप्ति की संगीत कभी ज़्यादा उत्साहित नहीं होती।

और ये एक अपवाद नहीं है।

No. 20 अनंतकालीन सपना ~ रहस्यवादी मेपल
Arrangement of मेपल सपना... from Phantasmagoria of Dim.Dream

@

यह आभार सूची की धुन है। मैंने इसमें थोड़ा विषाद मिला दिया। "मेपल" कितनी पुरानी याद है।

ये धुन पुरानी यादों से भरपूर है। पर आभार सूची में बहुत कम लोग हैं।

No. 21 पूर्वी योकाई सौंदर्य

@

यह अंतिम शब्द की धुन है। मैं ऐसी भावनाओं को पुकारना चाहता था जो कहानी के ढाँचे से अलग हैं। मैं बिंदास दिखने की कोशिश नहीं कर रहा हूँ। मैं प्यारा दिखने की कोशिश नहीं कर रहा हूँ। मैं डरावना दिखने की.... भी कोशिश नहीं कर रहा हूँ।

पर अच्छा होता अगर इसे ज़्यादा देर तक सुनने के बाद ये आपको मनहूस न करता तो।

[[Category:MediaWiki:Cat music/hi]]