Th09/Music/hi: Difference between revisions

From Touhou Patch Center
Jump to navigation Jump to search
(Updating to match new version of source page)
No edit summary
Line 26: Line 26:
{{MusicRoom|num=5|tl=यह योमु कोमपाकु की धुन है।  
{{MusicRoom|num=5|tl=यह योमु कोमपाकु की धुन है।  
ये उत्तम चेरी ब्लॉसम वाला संस्करण नहीं है, बल्कि भुतहा मैदान क्लब में रिकॉर्ड किया गया  
ये उत्तम चेरी ब्लॉसम वाला संस्करण नहीं है, बल्कि भुतहा मैदान क्लब में रिकॉर्ड किया गया  
बदला हुआ संस्करण है। ये मृत्यु के दुनिया के सर्दी को दर्शाता है। मैंने अन्य पात्रों के लिए  
रूपांतर है। ये मृत्यु के दुनिया के सर्दी को दर्शाता है। मैंने अन्य पात्रों के लिए बॉस धुनों का  
बॉस धुनों का इस्तेमाल किया, पर यहाँ, मुझे लगा ये योमु के लिए बिलकुल सही है, तो मैंने  
इस्तेमाल किया, पर यहाँ, मुझे लगा ये योमु के लिए बिलकुल सही है, तो मैंने इसे चुना।  
इसे चुना। या कहूँ तो, मुझे ये अच्छा लगा।}}
या कहूँ तो, मुझे ये अच्छा लगा।}}
{{MusicRoom|num=6|tl=यह रेसेन उदोंगेन इनाबा की धुन है।
{{MusicRoom|num=6|tl=यह रेसेन उदोंगेन इनाबा की धुन है।
मैंने असली वाले में कुछ छोटे-मोटे बदलाव कर इसे और उदासीन बना दिया। असली वाले को
मैंने असली वाले में कुछ छोटे-मोटे बदलाव कर इसे और उदासीन बना दिया। असली वाले को

Revision as of 23:50, 10 August 2018

२१ जून, २०१६ को ख़त्म हुआ।

Music titles translation
No. 1 फूल दर्शन का स्तूप ~ हिगान में वापसी
Arrangement of पूर्वी कथा की गीत

यह मुख्य स्क्रीन की धुन है।

वही पुराना लय, हाँ। ये शायद खेल का सबसे भोला हिस्सा है, पर ये वक़्त के साथ नहीं बदला है।

शायद ये उतना भोला नहीं है, पर ये गेनसोक्यो है।

No. 2 वसंत का सड़क ~ रंगीन रास्ता

यह रेमु हाकुरे की धुन है।

मैंने इसे ऐसे लिखने कि कोशिश की कि आपको इसके द्वारा ही वसंत का अनुभव हो। इसका अंदाज़ शुद्ध जापानी नहीं है, बल्कि ज़्यादा तोहो जैसा है। मुझे लगा कि लंबे लड़ाइयों के दौरान लोगों को इससे थका देना अच्छा नहीं होगा, इसलिए मैंने इसके तीव्रता को काबू में रखा, पर

ज़्यादा तीव्र संगीतों के मुक़ाबले ये फिर भी काफ़ी धीमा है। रेमु जैसे?

No. 3 पूर्वी अँधेरी उड़ान

यह मारिसा किरिसामे की धुन है।

मैंने इसे पहले जिस तरह बनाया था, उससे मारिसा खलनायक जैसा लग रही थी, इसलिए मैंने इसमें थोड़ी चंचल प्राचीनता डाल दी। ऐसा करने से, उस प्राचीनता से इसे ज़रा मध्यपूर्वी अंदाज़ दे दिया, जो एक समस्या हो सकती है। लेकिन, इस खेल के स्वभाव के मद्देनज़र, मैं सोचना चाहूँगा

कि ये कारनामों और रोमांच के अनंतता को अच्छे से दर्शाता है।

No. 4 खिलने की रात

यह साकुया इज़ायोई की धुन है।

क्योंकि "लाल शैतान का अवतार" से साकुया के सारे संगीत बहुत कठोर और तेज़ हैं, मैंने इसे थोड़ा इंसानियत देने की कोशिश की, या पहले चरण के ज़्यादा अनुकूल। मैं ये समझा नहीं सकता कि मुझे क्यों लगता है ये धुन अनुकूल नहीं है, पर आपका क्या ख़्याल है? मेरे लिए अजीब ये है कि अगर आप सोचेंगे ये एक एशियाई संगीत है, ये वैसा सुनाई देती है, और अगर इसे पश्चिमी सोचेंगे, तो ये वैसा भी सुनाई देती है। अगर आपको लगता है इसमें बचपना है, वो

सही है, और अगर लगता है इसमें वयस्कता है, वो भी सही है। क्या मैं अकेला हूँ जो ऐसा सोचता है?

No. 5 पूर्वी भूतहा सपना ~ प्राचीन मंदिर
Duplicate of the same theme from Ghostly Field Club

यह योमु कोमपाकु की धुन है।

ये उत्तम चेरी ब्लॉसम वाला संस्करण नहीं है, बल्कि भुतहा मैदान क्लब में रिकॉर्ड किया गया रूपांतर है। ये मृत्यु के दुनिया के सर्दी को दर्शाता है। मैंने अन्य पात्रों के लिए बॉस धुनों का इस्तेमाल किया, पर यहाँ, मुझे लगा ये योमु के लिए बिलकुल सही है, तो मैंने इसे चुना।

या कहूँ तो, मुझे ये अच्छा लगा।

No. 6 पागलपन की आँखें ~ अदृश्य पूर्णिमा
Duplicate of the same theme from Imperishable Night

यह रेसेन उदोंगेन इनाबा की धुन है।

मैंने असली वाले में कुछ छोटे-मोटे बदलाव कर इसे और उदासीन बना दिया। असली वाले को वैसा बनाने की वजहें थी, पर इस खेल के लिए, शायद वो थोड़ा ज़रूरत से ज़्यादा था। जैसे "इतना गंभीर क्यों?" वैसे, अविनाशी रात के सारे संगीत थोड़े ज़रूरत से ज़्यादा थे। क्योंकि वह रात और समय के बारे में था.... इसका कोई मतलब नहीं बनता। शायद कह सकते हैं ये

वाला फूलों और बुद्धुओं के बारे में है.... (माफ़ करना!)

No. 7 मर्दानी कन्या के प्यार के कारनामे
Arrangement of मर्दानी कन्या का प्यार from Embodiment of Scarlet Devil

यह चिरुनो की धुन है।

वह पुराना नासमझी-भरा ^H^H प्यारा संगीत बिंदास हो गया है। ये कैसे हुआ बहुत अजीब है, और आपको सोचने पर मजबूर कर देता है। फिर भी, इसका लय अब भी नासमझ है। मैंने इसे एशियाई अंदाज़ में लिखा था - हल्का और तीव्र - इसकी परवाह किए बिना कि ये एक नन्ही लड़की के लिए सही है या नहीं। एशियाई के बजाय ये ज़्यादा तोहो जैसा है, और लगता है मैंने

अनजाने में ही अपनी एक शैली विकसित कर ली है।

No. 8 भूतहा बैंड ~ प्रेतों की टुकड़ी
Duplicate of the same theme from Perfect Cherry Blossom

यह तीन प्रिज़्मरिवर बहनों की धुन है।

मैंने इस संगीत को असली वाले से ज़्यादा हँसमुख माहौल दर्शाने के लिए बदल दिया। कभी बाद में, मैं एक संगीत लिखना चाहता हूँ जो तीनों को एकाकी बजाते हुए दिखाता है। वायलिन लुनासा, ट्रम्पेट मर्लिन, और पियानो & अकॉर्डियन लिरिका बजा रही है, जो इस गाने में समझ में आता है,

लेकिन इसके बारे में ज़रा सोचें, तो ड्रम कौन बजा रहा है, और ताल का ध्यान कौन रख रहा है?

No. 9 मेरे गीत के अलावा और कुछ न सुनाई देगा ~ फूल मिक्स
Duplicate of गीत के अलावा और कुछ न सुनाई देगा from Imperishable Night

यह पक्षी, मूलांक, मिस्टिया लोरेलेई की धुन है।

अब ये ३०% ज़्यादा तीव्र है। ये सुनने में इतना तेज़ है कि किसी को पागल कर दे, पर वही इसका उद्देश्य है। मिस्टिया खुद फूलों का मज़ा ले रही है। कहते हैं मिस्टिया के गाने लोगों को उलझन में डाल देते हैं, लेकिन अगर आप इस पर ध्यान दें, तो ये गाना सुनने में काफ़ी कठोर है। ज़ाहिर है

ये लोगों को पागल कर देगा। एक पंक(punk) योकाई।

No. 10 उसा मंदिर का सफ़ेद झंडा

यह तेई इनाबा की धुन है।

मैंने इसे थोड़ा चंचल, भावुक, और जापानी जैसे बनाया। कैसा है ये? अंत में ये काफ़ी बेपरवाह और प्यारा बन गया, और मेरे ख़्याल से ये फूल दृश्य का छायाचित्र में शत प्रतिशत ठीक बैठता है। दरअसल, इसके ताल और सरगम जापानी नहीं हैं। आग आप मुझे पूछें कि इसमें जापानी कहाँ है,

तो आपको बता नहीं पाऊँगा। पर क्या क्या ये जापानी नहीं लगता?

No. 11 पवनदेवी लड़की

यह आया शामेमारु की धुन है।

ये जापानी लाल में बोहेमियाई संग्रह के धुन का छोटा संस्करण है। इसका असली संगीत छह मिनट लंबा है, पर उतने लंबे लड़ाई इस खेल में संभव नहीं हैं, इसलिए मैंने मुख्य हिस्से को लिया और उसे पाश (loop) कर दिया। जब मैंने इस बनाया, तब मैंने एक पवन देवी लड़की की कल्पना की जो ट्रम्पेट बजाते हुए अच्छी दिख रही हो। एक दुनिया जहाँ भावनाएँ हवा की सैर करते हैं। फूल

दृश्य का छायाचित्र की मेरी ये तस्वीर थी।

No. 12 ज़हरीला शारीर ~ छोड़ा हुआ पुतला

यह मेडिसिन मेलानकोली की धुन है।

फूल दृश्य का छायाचित्र की सबसे अनिखी संगीत। मैंने इसका अंदाज़ थोड़ा पश्चिमी और काफ़ी अँधेर बनाया। ये बॉस जैसा और अजीबोगरीब तरीके से खुश करने वाला संगीत पुराने आर्केड खेलों

की ओर इशारा करता है। संगीत के शुरुआत में घंटियों की आवाज़ थोड़ी डरावनी है। यही ज़हर है।

No. 13 गेनसोक्यो, भूत और वर्तमान ~ फूल नगरी

यह यूका काज़ामी की धुन है।

मैंने सोचा एक ऐसा संगीत बनाऊँ तो चमकीला और तरल हो, फूल के सौंदर्य के साथ। ये वैसा नहीं बना। इसका मुख्य पियानो पर बजाई गई है, जिसे लिखते समय अच्छी यादें ताज़ा हो गईं। मैंने सोचा कि पियानो वाले हिस्से को और लंबा करना बेहतर होगा, पर पियानो इस खेल के साथ उतना

ठीक नहीं बैठता, इसलिए वो छोटा है।

No. 14 हिगान में वापसी ~ नदी किनारे का दृश्य

यह कोमाची ओनोज़ुका की धुन है।

सब कुछ साफ़ करने बाद क्या बचता है, ये देखना मध्य-बॉस का भाग्य है। ये संगीत उस भाग्य को दर्शाता है, और साथ ही साफ़ करने के भावना को भी। ये सफ़ाई का विचार तोहो में पहले भी इस्तेमाल किया गया है, पर मुझे लगता है ये पहली बार है जब मैंने किसी संगीत में इतना

ज़िंदादिली और हौसला डाला हो। ताकि हिगान में वापसी में, इस संगीत की तरह, कोई खेद न हो।

No. 15 साठवें वर्ष का पूर्वी न्याय ~ साठ सालों की क़िस्मत

यह एकी शिकी यमज़ानाडु की धुन है।

ज़ाहिर है, एक अंतिम बॉस की धुन है। अंतिम बॉस का एक सुरीला धुन होना तोहो की पहचान है। इस बार, जापान + पुनर्जन्म + साकुरा प्रदेश के चित्रों का मैंने मिश्रण बनाया। शक्ति और क्षणभंगुरता से भरा ये गाना अब तक अनदेखा साकुरा की ख़ूबसूरत देश के लिए है। पूरा खेल चाहे जितना

भी भोला हो, इस संगीत से ज़ोरदार भावनाएँ व्यक्त होती हैं।

No. 16 जिस स्तूप से फूलों की परछाई दिखती है
Arrangement of फूल दर्शन का स्तूप ~ हिगान में वापसी from Phantasmagoria of Flower View

यह वार्तालाप की धुन है।

भले ही ये मुख्य धुन का संपादन है, ये मैच से पहले की घबराहट को बढ़ाता है। शायद ये सब को और भी ज़्यादा काल्पनिक बनाता है। अगर कोई गड़बड़ है, वो ये कि मैच से पहले कोई

घबराहट होती ही नहीं है। शुरू से ही कुछ ग़लत लगता है।

No. 17 जीवन का स्तूप

यह वार्तालाप की दूसरी धुन है।

क्योंकि ये खेल का अंत है, मैंने इसे बेसब्री का तत्त्व दिया। ये बहुत छोटा है, इसलिए इसके बारे

में कहने के लिए ज़्यादा कुछ नहीं। चलिए, कम से कम ये सुनने में तोहो जैसा तो है।

No. 18 फूल कल्पना की तरह है

यह अंत की धुन है।

मैं नहीं जानता.... तोहो के अंत के धुन हमेशा पूरी तरह बुरे अंत जैसे सुनाई देते हैं। क्या हो

सकता है कि शूटिंग खेलों को जीतने से इंसानियत का भी बुरा अंत आता है? (ना, नहीं हो सकता)

No. 19 आत्मा के फूल ~ एक और सपना...

यह आभार सूची की धुन है।

मैंने सोचा कि इस बार आभार सूची को थोड़ा हल्का बनाऊँ, पर इसे हल्का और लगभग खाली बनाने पर मुझे अफ़सोस है। मतलब, मुझे उनमें से एक को ही विशेष रखना चाहिए था। फिर भी, मैं आशा करता हूँ कि इसमें समाप्ति की भावना है। पर मुझे ये एक शुरुआत जैसा भी लगता है।

ये ग़लत नहीं है न?

[[Category:MediaWiki:Cat music/hi]]