Th10/मारिसा का अतिरिक्त मोड़

From Touhou Patch Center
Jump to navigation Jump to search
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
This page is a translated version of the page Th10/Marisa's Extra and the translation is 98% complete.
Outdated translations are marked like this.

१ जुलाई, २०१६ को ख़त्म हुआ।

अतिरिक्त चरण

Gnome-colors-gtk-edit.svg st07_01.msg.jdiff
आने वाला कल खास होगा, जो बीता कल नहीं था
Kanako Yasaka enters

Kanako

#0@28अरे, क्या तुम और आगे बढ़ना चाहती हो?

Kanako

#0@152तुम नहीं जा सकती। वहाँ मेरी सदा सोई हुई दोस्त रहती है।

Kanako Yasaka defeated

Marisa

#1@34अंदर आते समय कानाको बोल रही थी....

Marisa

#1@38हमको पता था! ई देवालय में एक और देवी है।

???

#1@42वाह, ज़रा देखो इसे। बड़ा अजीब है।

Suwako Moriya enters

???

#1@110कानाको ने बहुत समय से किसी इंसान को देवालय के पवित्र कक्ष में आने नहीं दिया है।

Marisa

#1@118वैसे, हम खुद ही अंदर आ गए.... तुम कौन हो?

<Boss title>

Suwako

#1@126मैं इस देवालय की असली देवी हूँ।

Marisa

#1@134असली देवी? सब कुछ उलझता जा रहा है।

Suwako

#1@142बाहर से ये कानाको का देवालय है, पर असलियत में, ये मेरा है।

Suwako

#1@150मेरा नाम सार्वजनिक तौर पर नहीं लिया जाता, पर देवालय का काम मैं ही करती हूँ।

Marisa

#1@158मतलब....

Marisa

#1@166दूसरे शब्दों में, तुम्हारे मेहनत के फल का मजा कानाको ले रही है?

Suwako

#1@174हाँह

Marisa

#1@182अगर तुम अपने देवालय को इतनी आसानी से उसे दे दिया, तो तुमको बदले में कुछ बहुत बढ़िया मिला है न?

Suwako

#1@190वैसा नहीं है। ये असल में मेरा ही देवालय था।

Suwako

#1@198पर ये बहुत पहले की बात है, कानाको ने मेरे खिलाफ़ एक भयंकर युद्ध छेड़ दी और देवालय पर कब्ज़ा कर लिया।

Marisa

#1@206उसने कब्ज़ा कर लिया।

Suwako

#1@214लेकिन तब से, मुझ में आस्था भी बढ़ गई है, इसलिए मैं थोड़ी एहसानमंद भी हूँ।

Marisa

#1@222देवताओं की दुनिया बहुत मुश्किल लगती है।

Marisa

#1@230ठीक है, अब जब हम देवालय का राज जान चुके हैं, यहाँ से चलते हैं....

स्थानीय आस्था

Suwako

#1@238क्या कह रही हो?

Suwako

#1@246पवित्र कक्ष में आए श्रद्धालु को मैं ऐसे ही जाने नहीं दे सकती।

Marisa

#1@254ओ, हमारे लिए तोहफा है क्या?

Suwako

#1@262क्योंकि तुम देवालय तक आई हो, तुम्हें वही करना पड़ेगा जो तुमने सानाए और कानाको के साथ किया

Suwako

#1@270तुम्हें मेरे साथ दानमाकु उत्सव मनाना पड़ेगा।

Suwako Moriya defeated

Suwako

#2@38आहाहाहाहा। जिस देवी ने अपने हाथों से एक देश बनाया है, उसे हरा देना प्रशंसनीय है।

Marisa

#2@46मैं दानमाकु के मामले में तुमसे बड़ी हूँ, इसलिए मैं हार नहीं सकती!

Suwako

#2@54एक इंसान भी दानमाकु में एक देवी के स्तर पर है....

Suwako

#2@62गेनसोक्यो में कुछ तेज़ तर्रार लोग हैं।

Marisa

#2@70ऐसा है क्योंकि यहाँ सब लोग चालाक हैं। लगभग सभी।

Suwako

#2@78तो ठीक है! मैं अब से गेनसोक्यो में रहूँगी, ये तय है।

Marisa

#2@86तुम उसी कारण से गेनसोक्यो नहीं आई थी क्या? या तुम्हारा वापस जाने का इरादा था?

Suwako

#2@94अरे, कानाको अपने आप ही देवालय को यहाँ ले आई।

Marisa

#2@102ऐसा क्या?

Suwako

#2@110पर कानाको ने ये ज़रूर देखा होगा।

Suwako

#2@118कि गेनसोक्यो में हमारे लिए एक नई जीवन की शुरुआत है।

Marisa

#2@126अरे अरे, बाहरी दुनिया के सब देवता यहाँ आ गए, तो अच्छा नहीं होगा न?

Suwako

#2@134गेनसोक्यो उतना बड़ा नहीं है, इसलिए वैसा शायद नहीं होगा।

Marisa

#2@142खैर, जो भी हो। अगर तुम यहाँ रहने वाली हो, तो हमको तुम्हारे लिए एक दावत करनी होगी।

Marisa

#2@150हम नहीं करेंगे, तो योकाई नहीं मानेंगे। और शायद हम भी न मानें।

Suwako

#2@158आह, डरावना।

Suwako

#2@166ऐसी बात है तो हमें तुरंत एक बड़ी दावत की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। मैं चावल दलिया के ४४ ईख लाती हूँ।

Marisa

#2@174दावत में दलिया.... बाहरी दुनिया की खानपान की परंपरा पगला गई है।