Th10/संगीत

From Touhou Patch Center
< Th10
Revision as of 00:18, 11 August 2018 by FalKoopa (talk | contribs)
Jump to navigation Jump to search

२ जुलाई, २०१६ को ख़त्म हुआ।

Music titles translation
No. 1 कैद देवता
Arrangement of पूर्वी कथा की गीत

@

  यह मुख्य स्क्रीन की धुन है। हमेशा की तरह वही संगीत.... मैंने सचमुच इसे भव्य बनाने की कोशिश की, जो एक जापानी देवता के योग्य हो। इसका ताल बड़ा अनोखा और अनूठा है, पर इसे सुनते रहने पर ही वो समझ आता है। जैसे, जब आप खेल

की त्रुटियाँ ढूँढ़ रहे हों।

No. 2 एक देवी जिसे लोगों की याद आती है ~ प्रेमी पतझड़

@

  यह चरण १ की धुन है। संगीत में ऐसी भावना का इस्तेमाल किए मुझे कई दिन हो गए हैं। वो सुरीला हिस्सा जहाँ गति अचानक घट जाती है, और एक धुन जिससे तनाव पैदा नहीं होता.... मुझे लगता है अब तक के तोहो खेलों के चरण १ और २ के संगीतों में ये सबसे सटीक चरण १ वाली संगीत है। आपका क्या

ख़्याल है?

No. 3 चूँकि राजकुमारी इनादा मुझे डाँट रही हैं

@

  यह मिनोरिको आकी की धुन है। अन्य संगीतों के मुक़ाबले इसकी गति अच्छी है। मैंने इसे फ़सल कटाई का त्यौहार और एक अनुभवहीन और बेपरवाह देवी को मन में रखकर लिखने की कोशिश की। तोहो ही एक खेल है जहाँ ऐसे तनाव-हीन गाने अटपटे नहीं लगते। आम तौर पर, इस तरह के संगीत के साथ एक बॉस

से लड़ाई करना मुश्किल है। इसकी लूप छोटी है, लेकिन ये बॉस लड़ाई भी उतनी ही छोटी है।

No. 4 दुर्भाग्य की देवी की राह ~ अँधेरा रास्ता

@

  यह चरण २ की धुन है। चरण १ की तुलना में ये संगीत विषादी है। ये पश्चिमी और पूर्वी अंदाज़ों को मिलाती है; मुझे लगता है ये एक अच्छा एहसास दिलाता है। ये बॉस एक गोथिक लोलिता है, इसलिए ये संगीत इस तरह बन गया। उस रहस्यमय शुरुआत से लेकर उस सहगान तक जहाँ आपके नज़र का दायरा चौड़ा

होता है, उसका अनुभव बहुत अच्छा है।

No. 5 भाग्य का अँधेरा चेहरा

@

  यह हिना कागियामा की धुन है। वो एक गोथिक लोलिता है, इसलिए मुझे लगा इसे एक दर्दनाक एहसास देना चाहिए, पर जब मैंने अपनी पसंद के बारे में सोचा, और पूरे खेल के बारे में, तब इस तरह का एहसास बस गया।

खैर, वो सिर्फ़ चरण २ की बॉस है। उसे थोड़ा बुद्धू जैसा दिखाने में ही भलाई है।

No. 6 जिस गेनसोक्यो से देवता प्यार करते थे

@

  यह चरण ३ की धुन है। योकाई पर्वत पे घुसपैठ करते समय आप सबसे पहले यही धुन सुनते हैं। ये गेनसोक्यो की भरी पद्यों से भरपूर है। मैंने योकाइयों के खूबसूरत घाटी के लिए सबसे अच्छा और सुरीला धुन तैयार किया। मुझे आशा है कि मैं एक मुक्ति की भावना व्यक्त कर पाया, चरण २ के अँधेरे धुन के

विपरीत।

No. 7 आकुतागावा र्यूनोसुके का काप्पा ~ ईमानदार साथी

@

  यह नितोरी कावाशिरो की धुन है। आपको ये संगीत काफ़ी देर तक सुननी पड़ेगी, तो मैंने पूरी कोशिश की कि आप इससे तंग न हो जाएँ। इसलिए, मैंने कुछ अजीब वाक्यांश और ताल का इस्तेमाल किया है, पर न जाने ये अच्छा है या नहीं। मेरा अनुमान है कि आप इसे बहुत सुनेंगे। इस गाने की पहली छाप के बाद, मैं इसे जैसे-जैसे सुनता गया, ये मुझ पर बदल सी गई है। समाप्ति का संगीत होने के कारण इसकी

आवाज़ थोड़ी दुखभरी होनी चाहिए, शायद?

No. 8 पतझड़ का झरना ~ शरद का प्रपात

@

  यह चरण ४ की धुन है। जब आप झरनों के बारे में सोचते हैं, तो दो तस्वीरें उभरकर आती हैं। एक विशाल, शक्तिशाली झरना और एक कोमल, टपकता झरना। लेकिन इस बार, मैंने पहली वाली तस्वीर चुनी। तोहो का अनुभव हमेशा, हमेशा से ही अँधेरा रहा है, तो मैंने एक ताज़ा एहसास व्यक्त करने की कोशिश की। और ऐसा क्यों?

पतझड़ का झरना। मुझे लगता है झरने पतझड़ के दौरान ही सबसे ज़्यादा बोलते हैं।

No. 9 योकाई पर्वत ~ रहस्यमय पर्वत

@

  यह आया शामेमारु की धुन है। मैंने आया की दूसरी धुन, "पवन देवी लड़की" को पत्रकार आया के तस्वीर को मन में रखकर बनाया था, पर इस बार मैंने प्राचीन जापान के तेंगु योकाई की तस्वीर पर ज़ोर दिया। अगर आपको इससे एक पुराना, उदासीन एक्सस होता है, तो आप भी योकाइयों में से एक हो जाएँगे। आह,

कितना उदास है।

No. 10 जापान का जो आदिम नज़ारा उस लड़की ने देखा

@

  यह चरण ५ की धुन है। इस बार, संगीत का जापानी तत्त्व ही हर जगह घना है। खासकर इसलिए कि आप दूसरे आधे में जितना आगे बढ़ते हैं, ये उतना जापानी बन जाता है। इस धुन की दूसरों से तुलना करें तो जापानी तत्त्व उतना नहीं है, लेकिन इसकी अँधेरी और उदास धुन और तेज़ सहगान दूसरे आधे के लिए ही

सटीक हैं। फिर भी, मोरिया देवालय हाकुरे देवालय से ज़्यादा आलीशान लगता है।

No. 11 आस्था केवल क्षणिक लोगों के लिए है

@

  यह कोचिया सानाए की धुन है। लगता है जैसे मेटल हिस्सा यहाँ अचानक बढ़ गया; मैंने सोचा कि इसे भारी एहसास दूँ, मैंने लापरवाही से इसे ज़रूरत से ज़्यादा कर दिया, जो मेरी एक बुरी आदत है। हा हा। इसका सुर हो या और कुछ, ये खले का सबसे भारी संगीत है। यहाँ के बाद, ये अचानक चमकदार हो जाता है, और आख़िर में अपना ध्यान खो देता है। वो जितने ताकतवर हैं, तनाव

उतना ही कम है। ये है गेनसोक्यो का वादा।

No. 12 ओनिबाशिरा का क़ब्रिस्तान ~ अस्तित्व का क़ब्र

@

  यह चरण ६ की धुन है। क्योंकि ये चरण छोटा है, ये संगीत भी छोटा है। आखिरी चरण में एक लंबा अंतिम बॉस लड़ाई है, तो अगर मैंने वहाँ तक जाने के रास्ते को छोटा नहीं किया, ये अपना प्रभाव खो देगा।, इसलिए ये छोटा है। मैं कोई ज़रूरी कदम नहीं छोड़ रहा हूँ। मैंने इस संगीत में "अरे, कुछ शुरू होने वाला है" जैसी भावना व्यक्त करने की कोशिश की। और

ज़ाहिर है कि कुछ शुरू होने वाला है, ये अंतिम चरण जो है।

No. 13 आदरणीय प्राचीन रणभूमि ~ जहाँ सुवा लड़ी थी

@

  यह कानाको यासाका की धुन है। ये एक अजीब देवी है जो अपने ज़बरदस्त शक्ति से इंसानों और योकाइयों को अपना दोस्त बनाती है। मैंने एक हिस्सा लिखा जहाँ आपको उस देवी के प्रति श्रद्धा का अनुभव होता है, और एक हिस्सा जहाँ आपको इतिहास की गंभीरता का एहसास होता है। खैर, ये सूझबूझ से रहित एक खुशमिज़ाज धुन है। सानाए के तुलना में इसके सुर में बहुत बड़ा

अंतर है, लेकिन शायद यही देवताओं और इंसानों का फ़र्क है।

No. 14 आने वाला कल खास होगा, जो बीता कल नहीं था

@

  यह अतिरिक्त चरण की धुन है। मैंने सोचा कि खेल का सबसे ख़ुशहाल संगीत लिखूँ। न कि ज़्यादा स्वादिष्ट याकिसोबा, ओकोनोमियाकी, ताकोयाकी, और मसालेदार गेसोयाकी। और ज़्यादा महँगा भी। एक जंक फ़ूड पकवान के थाली में परोसा गया, बीयर के कैन के साथ, धरती के ओर तकते हुए।

मुझे देवालय के वैसे उत्सव बेहद पसंद हैं। बीयर का मज़ा लेने ये एक और तरीका है।

No. 15 स्थानीय आस्था

@

  यह सुवाको मोरिया की धुन है। ये तेज़ एहसास वाला एक ख़ुशहाल संगीत है। साथ में, मैंने इसके सुर में जापान और बचपना का एहसास भी मिलाने की कोशिश की। ये सुवाको के लिए बिलकुल सटीक है। इसकी जीवंत धुन, दरअसल नरक के पियानो की संगीत है। फिर से, इस संगीत में उपद्रव की भरमार है, कानाको से भी ज़्यादा। आपको ज़रूर लगेगा कि वो पुजारिन के साथ खेलकूद कर रही

है, इस तेज़ गति वाले पियानो के कारण।

No. 16 पर्वत की तलहटी का मंदिर

@

  ये अंत की धुन है। एस बार, यहाँ कई त्रिताल हैं, जो आपके पूरे शरीर में फैल जाते हैं। मेरे ख़्याल से त्रिताल जैसे चीज़ एक जापानी अंदाज़ वाले खेल के लिए सही हैं। ये अपने आप को विनम्रता से ठहराता है, ज़्यादा भारी या ज़्यादा हल्का हुए बिना। इस तरह बनने से, ये एक शक्तिशाली संगीत हो गई है,

हर दृश्य के योग्य।

No. 17 देवता हमें आशीर्वाद में वर्षा देते हैं ~ सिल्फी सपना

@

  यह आभार सूची की धुन है। देवताओं से बारिश की प्रार्थना कीजिए, और बारिश होगी। इसका खेल के कहानी से कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन आसानी से समझ में आने वाला देवता का आशीर्वाद है बारिश, तो.... पवन देव केवल तेंगु की तरह हवा को नहीं बहाते; बल्कि फ़सल कटाई के देवताओं के अर्थ के साथ भी ये संबंधित है। जब आप खेती के बारे में सोचते हैं, आपको बारिश की याद आती है।

इसलिए इसमें बारिश है।

No. 18 खिलाड़ी का स्कोर
Arrangement of आदरणीय प्राचीन रणभूमि ~ जहाँ सुवा लड़ी थी from Mountain of Faith

@

  यह खेल ख़त्म (game over) की धुन है। खेल ख़त्म का स्क्रीन चुपचाप होने से वह सुनसान लगता है, इसलिए मैंने इसे डाल दिया। वाह, कितना रहस्यमय है, ये अब और ज़्यादा सुनसान लग रहा है।

पर क्यों?

[[Category:MediaWiki:Cat music/hi]]