Th11/Marisa and Nitori's Scenario/hi: Difference between revisions

From Touhou Patch Center
Jump to navigation Jump to search
No edit summary
No edit summary
(One intermediate revision by the same user not shown)
Line 136: Line 136:
लेकिन, लगता है वो गोले मुझे जानते हैं।}}
लेकिन, लगता है वो गोले मुझे जानते हैं।}}
{{dt|side=0|char=Marisa|code=#0@170|tl=खैर, बहुत हुआ, अब हमारी बारी है।  
{{dt|side=0|char=Marisa|code=#0@170|tl=खैर, बहुत हुआ, अब हमारी बारी है।  
तो हमको जाने का रास्ता क्यों नहीं देती?}}
तो हमको जाने का रास्ता काहे नहीं देती?}}
{{dt/bgm|th11_07}}
{{dt/bgm|th11_07}}
{{dt|side=1|char=Yuugi|code=#0@178|tl=न जाने उन गोलों के दूसरे तरफ़ पर कौन है....
{{dt|side=1|char=Yuugi|code=#0@178|tl=न जाने उन गोलों के दूसरे तरफ़ पर कौन है....
चलो, अगर तुम लड़ना चाहती हो, तो मैं लड़ूँगी!}}
चलो, अगर तुम लड़ना चाहती हो, तो मैं लड़ूँगी!}}
{{dt/status_iw|status=story_char_defeat|Yuugi Hoshiguma}}
{{dt/status_iw|status=story_char_defeat|Yuugi Hoshiguma}}
{{dt|side=1|char=Yuugi|code=#1@30|tl=बहुत खूब!}}
{{dt|side=1|char=Yuugi|code=#1@30|tl=बहुत ख़ूब!}}
{{dt|side=1|char=Yuugi|code=#1@38|tl=तुम बहुत रहस्यमयी हो, पर बहुत ताक़तवर भी,
{{dt|side=1|char=Yuugi|code=#1@38|tl=तुम बहुत रहस्यमयी हो, पर बहुत ताक़तवर भी,
तो तुम उतनी भी बुरी नहीं हो सकती।}}
तो तुम उतनी भी बुरी नहीं हो सकती।}}
Line 281: Line 281:
{{dt|assist|side=0|code=#0@150|tl=सचमुच?
{{dt|assist|side=0|code=#0@150|tl=सचमुच?
*सूंघना*}}
*सूंघना*}}
{{dt|assist|side=0|code=#0@154|tl=.}}
{{dt|assist|side=0|code=#0@154|tl=}}
{{dt/status_iw|status=story_char_transform|Cat|Rin Kaenbyou}}
{{dt/status_iw|status=story_char_transform|Cat|Rin Kaenbyou}}
{{dt/bgm|th11_11}}
{{dt/bgm|th11_11}}

Revision as of 13:21, 11 February 2018

०२ अगस्त, २०१६ को ख़त्म हुआ।

Gnome-colors-gtk-edit.svg st01_01c.msg.jdiff

चरण १

अँधेरी हवाई सुरंग
Kisume enters
Kisume defeated

Marisa

#0@34गुफा के अंदर भी हवा बहुत तेज है।

#0@42??? (....ओोोए, क्या तुम मुझे सुन सकती हो?)

Marisa

#0@50....शायद, शायद नहीं।

#0@58नितोरी (....मैं जानती हूँ तुम सुन सकती हो, ये मैं हूँ।)

Marisa

#0@66हम तुमको देख नहीं सकते। "ये मैं हूँ" से कुछ पता नहीं चल रहा।

Yamame Kurodani enters

???

#0@74अरे? एक इंसान? कितना अनोखा है।

???

#0@146क्या तुम नीचे हो रहे त्यौहार में शामिल होने जा रही हो? दिखने में तो वैसी लग रही हो।

#0@154नितोरी (वो रही! वो एक मकड़ी है, एक थल मकड़ी।)

Marisa

#0@162मकड़ी....? सच्ची?

<Boss title>

Yamame

#0@170आह, लगता है पोल खुल गया।

Yamame

#0@178जब मुझे लगा कि एक मासूम शिकार मिल गया।

Yamame

#0@186तुम कोई साधारण व्यक्ति नहीं हो न?

#0@194नितोरी (वाह, एक थल मकड़ी! हम तुम्हारे टुकड़े-टुकड़े कर देंगे!)

Yamame

#0@202तुम बहुत दिलचस्प हो। मुझे पसंद आए, तो चलो खेलते हैं!

#0@210नितोरी (ठीक है~ मेरी शुभकामनाएँ।)

Marisa

#0@218ओए, ओए।

क़ैद योकाई ~ खोया स्थान
Yamame Kurodani defeated

Marisa

#1@30देखा, तुमने उसको गुस्सा दिलाया और हमको खाली में उससे लड़ना पड़ा।

#1@38नितोरी (लेकिन वो हमेशा हमारी नदियों को गंदा करती हैं।)

Marisa

#1@46ई यात्रा सुखद नहीं होगी....

Gnome-colors-gtk-edit.svg st02_01c.msg.jdiff

चरण २

जिस पुल को लोग और पार नहीं करते
Parsee Mizuhashi enters
Parsee Mizuhashi defeated

Marisa

#0@34न जाने ई सुरंग कितनी दूर तक जाता है।

#0@42नितोरी (पुरानी राजधानी से बस थोड़ी ही दूर हो।)

Marisa

#0@50पुरानी राजधानी?

#0@58नितोरी (वहाँ मेरे कुछ पुराने साथी रहते हैं। वो एक महान भूमिगत शहर है।)

Marisa

#0@66ऊ क्या है?

ईर्ष्या से हरी आँखों
Parsee Mizuhashi enters

???

#0@74अरे, क्या तुम इंसान हो?

???

#0@146एक इंसान को पुरानी राजधानी में क्या चाहिए?

Marisa

#0@154हाँ... वैसे... कुछ खास नहीं।

<Boss title>

Parsee

#0@162क्या तुम खो गई हो? अगर ऐसा है तो ज़मीन पर लौट जाओ।

Parsee

#0@170जहाँ रौशनी इतनी तेज़ है।

#0@178नितोरी (लेकिन ख़राब ताक़त वाले योकाइयों को शहर के बाहर रहना पड़ता है।)

#0@186नितोरी (ये एक योकाई है जो ईर्ष्या को नियंत्रित करती है। उसकी अच्छे से पिटाई करना, ठीक है?)

Marisa

#0@194वैसे, हमको उसे पीटने में कोई एतराज नहीं है, पर....

Marisa

#0@202इस तरह बात करना मुश्किल है। हम यहाँ नीचे कर भी क्या रहे हैं?

#0@210नितोरी (गर्म सोते के कारण हो न? अगर गर्म सोता चाहिए, तो नीचे जाना पड़ेगा!)

Parsee

#0@218तुम ख़ुद से बहुत ज़्यादा बातें करती हो।

Parsee

#0@226देखा जाए तो अगर मैं एक व्यक्ति तो पीट डालूँ, तो किसी को परेशानी नहीं होगी।

Parsee Mizuhashi defeated

Marisa

#1@30पता नहीं क्या हो रहा है, पर अगर बात गरम सोते की है, तो हमको परवाह नहीं!

#1@38नितोरी (हम लगभग पुरानी राजधानी तक पहुँच गए हैं।)

Marisa

#1@46पुरानी राजधानी में कैसे योकाई रहते हैं?

#1@54नितोरी (योकाई जिन्हें घृणा के कारण कैद कर दिया गया था, वो अपनी इच्छा से भूगर्भ में चले गए।)

#1@62नितोरी (वहाँ कुछ ज़ोरदार, असामाजिक लोग हैं, और....)

Marisa

#1@70अचानक हमको वहाँ जाने का मन नहीं है।

Gnome-colors-gtk-edit.svg st03_01c.msg.jdiff

चरण ३

पुराने नरक के सड़कों से गुज़रना
Yuugi Hoshiguma enters

???

#2@30अरे, तुम तो काबिल हो।

???

#2@38पता नहीं तुम कौन हो, पर कहते हैं एक झगड़ालू मेहमान के लिए एक झगड़ालू स्वागत ही सही!

Yuugi Hoshiguma pauses

???

#3@30मुझे तुम पसंद हो!

???

#3@38हम बहुत मज़े करेंगे, इसलिए पीछा करती रहो जब तक ये तुम्हारे बर्दाश्त के बाहर न हो जाए!

#3@46नितोरी (शायद उसे नहीं पता वो कैसे झगड़ालू दोस्त बना रही है....)

Boss battle

Marisa

#0@34क्या मतलब? क्या तुम उन दुष्ट, घृणित योकाइयों में से हो?

#0@42नितोरी (....)

???

#0@50क्या हुआ? अभी से हार मान लिया?

#0@58नितोरी (नमस्ते, मुझे लगा नहीं था कि हम तुम जैसे किसी से मिलेंगे।)

Marisa

#0@66अरे? तुम उसे जानती हो?

#0@74नितोरी (वो एक दानव है और हम काप्पाओं और तेंगुओं की शासक है।)

<Boss title>

Yuugi

#0@82ये क्या? मुझे लगा तुम अपने आप से बातें कर रही हो, पर तुम दरअसल उन गोलों से बात कर रही हो न?

#0@90नितोरी (पर्वत पर काप्पाओं और तेंगुओं का राज दानवों के जाने के बाद ही शुरू हुआ।)

#0@98नितोरी (वैसे, वो बहुत समय से गए हुए हैं, और तब से सब कुछ शांतिपूर्ण रहा है, लेकिन....)

Marisa

#0@106पर गेनसोक्यो में एक और दानव है न?

#0@114नितोरी (हाँ, पर उसके अकेले होने से भी हम उसका मुक़ाबला नहीं कर सकते। मैं ये सोचना भी नहीं चाहती कि सारे दानव वापस आ जाएँ।)

Yuugi

#0@122बिलकुल। मैं हूँ पर्वत के चतुर्महाराज में से एक, महाबली यूगी।

Yuugi

#0@130लेकिन, भूगर्भ में आने के बाद से मैं और पर्वतों पर नहीं जा पाई हूँ।

#0@138नितोरी (उसे कृपया वहीं रहने को कहो और ज़मीन पर आने से मना करो।)

Marisa

#0@146आहाहा, तो तुम अपने शासक से पकड़ी जाना नहीं चाहती थी, इसलिए हमको भेज दिया?

Marisa

#0@154वाह, ई तो बड़ा मजेदार है। हमको बस उसको हराना है न?

Yuugi

#0@162....क्या बोलती जा रही हो? लेकिन, लगता है वो गोले मुझे जानते हैं।

Marisa

#0@170खैर, बहुत हुआ, अब हमारी बारी है। तो हमको जाने का रास्ता काहे नहीं देती?

ओओए पर्वत पर फूलों से जड़ी साके की थाली

Yuugi

#0@178न जाने उन गोलों के दूसरे तरफ़ पर कौन है.... चलो, अगर तुम लड़ना चाहती हो, तो मैं लड़ूँगी!

Yuugi Hoshiguma defeated

Yuugi

#1@30बहुत ख़ूब!

Yuugi

#1@38तुम बहुत रहस्यमयी हो, पर बहुत ताक़तवर भी, तो तुम उतनी भी बुरी नहीं हो सकती।

#1@46नितोरी (तो चलो, आगे बढ़ते हैं।)

Marisa

#1@54पर क्या तुम जानती हो कि हम कहाँ जा रहे हैं? हमको थोड़ा सा भी अंदाजा नहीं है।

#1@62नितोरी (अगर तुम गर्म सोते ढूँढ़ना चाहती हो, तो हमें गीज़र को बनाने वाले के पास जाना होगा।)

Marisa

#1@70अरे? तुम भी गरम सोता ढूँढ़ रही हो?

Marisa

#1@78हम एक गरम सोते में काप्पा को आराम करते और साके पीते हुए कल्पना कर सकते हैं।

Yuugi

#1@86तो उन गोलों में जो आवाज़ है.... वो एक काप्पा की है?

Yuugi

#1@94ओए, क्या तुम मुझे सुन सकती हो? अंदर बैठी काप्पा!

#1@102नितोरी (आह?!)

Yuugi

#1@110पर्वत के ऊपर शांति और सुकून है न?

#1@118नितोरी (हाँ, हाँ, हमेशा की तरह।)

Yuugi

#1@126चिंता मत करो। मैं पर्वत कर कब्ज़ा नहीं करने वाली।

#1@134नितोरी (....आशा करती हूँ कि तुम कम से कम कभी ऊपर आकर हमारे साथ पीयोगी।)

#1@142नितोरी (भले ही हम सब बहुत व्यस्त हैं।)

Gnome-colors-gtk-edit.svg st04_01c.msg.jdiff

चरण ४

हार्दिक इच्छा
Cat enters
Cat defeated

Marisa

#0@34तो जो व्यक्ति गीज़र बना रहा है, क्या हम उससे इस हवेली में मिलेंगे?

#0@42नितोरी (भूगर्भ में पुरानी राजधानी के अलावा भी कुछ होना चाहिए।)

#0@50नितोरी (और अधिक गहराई तक जाने का कोई रास्ता होना चाहिए।)

Marisa

#0@58तुमको तो बहुत कुछ पता है। क्या हमसे कुछ छुपा रही हो?

#0@66नितोरी (तुम इतना पता कर सकती हो कि गर्मी हवेली के नीचे से आ रही है।)

#0@74नितोरी (लगता है कहीं एक सुरंग है जिससे हम नीचे जा सकते हैं।)

Marisa

#0@82सच्ची, क्या तुम कुछ जानती हो जो हम नहीं जानते? खैर, अगर तुम घर की खोज कर रही हो तो हमको परेशानी नहीं।

Satori Komeiji enters

???

#0@90....मेहमान?

???

#0@158क्या तुम इंसान हो? नहीं, तो तुम इतनी दूर नहीं आ सकती।

Marisa

#0@166अरे, हमको घर के सदस्य ने देख लिया! अब इसे चुप कराना होगा!

#0@174नितोरी (डटी रहो~, वो देखने में शक्तिशाली लगती है।)

Marisa

#0@182क्या तुम नरक के गहराइयों में सोने के लिए तैयार हो?

???

#0@190....तुम बहुत झगड़ालू हो। नासमझ।

???

#0@198....गीज़र? भूगर्भ तक जाने का सुरंग? तुम ऐसे किसी चीज़ को क्यों ढूँढ़ रही हो?

Marisa

#0@206क्या? क्या हमने कुछ कहा?

???

#0@214तुम्हें एक गर्म सोता चाहिए न? इसलिए तुम उस काप्पा से सहयोग का नाटक कर रही हो?

#0@222नितोरी (ओ?)

Marisa

#0@230.... कौन हो तुम?

<Boss title>

सातोरी कन्या ~ तीसरी आँख

Satori

#0@238मैं हूँ सातोरी, भू आत्माओं के महल की मालकिन।

Satori

#0@246तुम जो सोच रही हो, मैं उसे पढ़ सकती हूँ। मेरी तीसरी आँख मुझे दिखाता है.... मारिसा।

Marisa

#0@254क-क्या? हमने अभी तक कुछ नहीं कहा।

#0@262नितोरी (ओए, उसे जल्दी से हराओ।)

Marisa

#0@270आ, आह? हाँ, ठीक है। हम उसको हराकर घर की खोजबीन करेंगे।

Satori

#0@278"ऊ हमारा मन पढ़ सकती है? जरूर कोई चाल है।"

Satori

#0@286"अगर ऊ सच है, तो ऊ बता सकती है कि हम क्या सोचने वाले हैं।"

Satori

#0@294"काप्पाप्पा, काप्पाप्पा, बड़े क्यूचान ककड़ी को खाती हुई~"

Marisa

#0@302वाह, क्या बात है! ऊ सच्ची हमारा मन पढ़ सकती है।

Marisa

#0@310ऐसे दुश्मन को हम कैसे हराएँ?

#0@318नितोरी (क्यों न अपना दिमाग खाली करो और उससे लड़ो?)

Marisa

#0@326ठ-ठीक कहा।

Satori

#0@334भले ही तुम "दिमाग खाली करो, दिमाग खाली करो" गुनगुना रही हो,

Satori

#0@342किसी इंसान से लड़े मुझे इतना वक़्त हो गया है कि थोड़ा लड़ ही लेते हैं।

Satori

#0@350तुम्हारे दिल में कितने ख़ूबसूरत दानमाकु हैं।

Satori

#0@358उन ख़ूबसूरत दानमाकु से मैं तुम्हें वापस ज़मीन के ऊपर की गर्म दुनिया तक भगा दूँगी!

Satori Komeiji pauses

Satori

#2@30असली खेल यहीं शुरू होती है!

Satori

#2@38ख़ौफ़ के यादों (आघात) के साथ सो जाओ, इतने भयानक कि तुम जाग उठो!

Satori Komeiji defeated

Satori

#1@30तुम काफ़ी ताक़तवर हो। इंसानों से लड़ना अच्छा है।

#1@38नितोरी (....ओ, वो मेरे दानमाकु थे। बस थोड़े से अलग।)

Marisa

#1@46मन में ऐसे ही मंडराते हुए दानमाकुओं से लड़ना बड़ा अजीब था....

Satori

#1@54तो अब तुम्हें क्या चाहिए था? ....हाँ, गीज़र के बारे में।

Satori

#1@62मैं तुम्हें आँगन तक ले जाऊँगी। वहाँ एक सुरंग है जो भूगर्भ के सबसे गहरे जगहों तक जाती है।

Marisa

#1@70ठीक है। और नितोरी, हम अब भी जानना चाहते हैं कि तुम किसके पीछे पड़ी हो।

#1@78नितोरी (....हाँ, मुझे उस योकाई में दिलचस्पी है जो गीज़र के स्रोत में है।)

Marisa

#1@86गीज़र के स्रोत में जो योकाई है?

#1@94नितोरी (पर उसका तुमसे कोई लेना-देना नहीं है। ये एक निजी मामला है।)

Marisa

#1@102पता नहीं तुम क्या कह रही हो। हमको लगा कि जो भी मिलेगा, हम उसे आधा-आधा बाँटेंगे।

Satori

#1@110"पर जो भी खजाना मिले, ऊ सारा हमारा है।" चौकन्नी रहो, गोलों में बसी काप्पा।

Marisa

#1@118ओहो। आगे निकलते हैं!

Gnome-colors-gtk-edit.svg st05_01c.msg.jdiff

चरण ५

सुनसान नरक की लोरी
Cat enters
Cat defeated

Marisa

#0@34बाप रे! कितना गरम है! कहाँ है ई जगह?

#0@42नितोरी (ये जगह....? दिखने में ये असली नरक है।)

#0@50नितोरी (हाहाहा, दिख रहा है, दिख रहा है~)

Marisa

#0@58इस भयंकर गरमी का सामना न करना मजेदार होगा।

Cat enters

Marisa

#0@134....फिर से वही बिल्ली।

Marisa

#0@142ओए, नितोरी, तुम्हारे गोलों से मछली की गंध आ रही है क्या? ऊ बिल्लियों को आकर्षित कर रहे हैं।

#0@150नितोरी (सचमुच?

  • सूंघना*)

#0@154नितोरी ()

Cat transforms into Rin Kaenbyou
शव यात्रा ~ सदा हँसमुख रहो!

???

#0@322टाडा~

???

#0@330उनसे मछलियों की गंध नहीं आ रही है। मुझे बस शवों की गंध आ रही है!

Marisa

#0@338अरे? ऊ बिल्ली बड़ी हो गई....रुको।

Marisa

#0@346क्या तुमने कहा शवों का गंध?

???

#0@354हाँ, ताक़तवर इंसानों के शवों का गंध। जिन्हें ले भागना फ़ायदेमंद है!

#0@362नितोरी (उसने क्या हुआ? वो ठीक नहीं लग रही।)

<Boss title>

Rin

#0@370मैंने सातोरी जी के घर पर तुझे सुना था।

Rin

#0@378तू गीज़र के स्रोत पर मौजूद योकाई को ढूँढ़ रही है न?

Rin

#0@386पर तू उसे नहीं रोक सकती। वो यहाँ की सबसे खूँखार पंछी है।

Rin

#0@394तू भले ही ताक़तवर है, पर वो बहुत ख़तरनाक है!

#0@402नितोरी (सबसे खूँखार पंछी....? तो ठीक है! हमें उससे मिलना चाहिए, मारिसा।)

Marisa

#0@410क्या? तुमको कोई काम करने का आदेश दे रहा है?

Marisa

#0@418पता नहीं तुम किसके पीछे पड़ी हो, पर हमको इसमें खजाना दिख रहा है।

#0@426नितोरी (ठीक है। अगर तुम मेरे लक्ष्य को पकड़ लो, तो मैं थोड़ा हिस्सा तुम्हारे साथ बाँटूँगी।)

Marisa

#0@434अरे, ई तो जल्दी हो गया। ठीक है, सौदा तय रहा, चलते हैं!

Rin

#0@442अरेरेरेरे, ताक़तवर शव वाली बहना? किधर चली?

Marisa

#0@450माफ करना, बिल्ली के साथ खेलने को हमारे पास समय नहीं है।

Rin

#0@458किसी को अपनी मौत की तरफ़ भागते देखना कितना ज़बरदस्त है।

Rin

#0@466तेरे शरीर और आत्मा ताक़तवर हैं, बहना। तू मेरी ठेलागाड़ी को काफ़ी भारी कर देगी।

Rin Kaenbyou defeated

Rin

#1@30वो बढ़िया था। तू इतनी ताक़तवर है, मेरे आँखों में आँसू आ रहे हैं।

#1@38नितोरी (तो आगे बढ़ो, आगे बढ़ो! मुझे जिस शक्ति की खोज है वो लगभग पहुँच में है।)

Marisa

#1@46कैसा शक्ति है ऊ?

#1@54नितोरी (कहते हैं वो बिजली से कई गुणा शक्तिशाली है।)

#1@62नितोरी (वो हमारे ऊर्जा उत्पादन के तरीकों में क्रांति ले आएगा।)

Rin

#1@70क्या तू उसकी शक्ति के बारे में बात कर रही है? क्या तू उसी के पीछे पड़ी है, बहना?

Rin

#1@78आहाहाहाहा, मज़ेदार होगा। मुझे शायद तुझे रोकने की कोशिश नहीं करनी चाहिए थी।

Rin

#1@86ये बस हमारे बीच है, पर उसकी शक्ति देवताओं की शक्ति है।

Rin

#1@94भूगर्भ के जानवर आत्माओं और भूतों को खाकर ताक़तवर हो जाते हैं, लेकिन,

Rin

#1@102उसने किसी तरह एक देवता को निगल लिया।

Marisa

#1@110अच्छा। हमको समझ में तो नहीं आया, पर,

Marisa

#1@118शायद ऊ हमारे जादुई शोध में भी मदद कर सकती है।

Gnome-colors-gtk-edit.svg st06_01c.msg.jdiff

चरण ६

पाताल की दैत्याकार आग
Rin Kaenbyou enters

Rin

#2@30अरे हाँ, मैं भूल गई थी।

Marisa

#2@150?

Rin

#2@210अगर तू नरक (यहाँ) के तल पर मर गई, तो ऐसे जलेगी कि तेरी राख भी नहीं बचेगी, इसलिए....

Rin

#2@390अगर मुझे तेरा शव चाहिए तो तुझे यहीं हराना पड़ेगा!

Rin Kaenbyou defeated

Marisa

#0@34जितनी दूर जाएँ, गरमी उतनी बढ़ रही है!

Marisa

#0@42क्या तुम इसी गर्मी के उर्जा के पीछे पड़ी थी?

#0@50नितोरी (कहते हैं इस शक्ति से तापमान और दबाव बहुत बढ़ जाते हैं।)

#0@58नितोरी (कहते हैं कि यही सर्वोत्तम, और अंतिम शक्ति है।)

#0@66नितोरी (ये गर्मी उसका मुक़ाबला भी नहीं कर सकती।)

Marisa

#0@74ई चलता रहा, तो हम सच्ची जल जाएँगे।

Utsuho Reiuji enters

???

#0@82मैंने तुम्हारे बारे में ओरिन से सुना।

???

#0@150उसने बताया कि एक इंसान ये देखने आई है कि मेरी शक्ति कितनी ज़बरदस्त है।

#0@158नितोरी (वो आ गई~! वो यही है, वो यही है!)

Marisa

#0@166जानकर खुशी हुई कि तुम मजे में हो। क्या तुम पी रही हो?

#0@174नितोरी (मैं पहली व्यक्ति हूँ जिसने काप्पाओं में सुनी-सुनाई इस शक्ति को देखा है।)

???

#0@182हाहाहा, तो वो ज़मीन पर भी मेरे बारे में बात कर रहे हैं? सुनकर अच्छा लगा।

???

#0@190पर तुम्हें मेरे बारे में पता कैसे चला?

#0@198नितोरी (पर्वत के देवी ने हमें तुम्हारे बारे में बताया, और कहा कि इससे हमारे सभ्यता की उन्नति होगी।)

???

#0@206अरे? पर्वत की देवी ने क्यों....?

Marisa

#0@214ओए, बात के बीच में दखल देने के लिए माफ करना, पर तुम्हारी शक्ति आखिर है क्या?

Marisa

#0@222उससे काप्पाओं की उन्नति कैसे होगी?

<Boss title>

Utsuho

#0@230मुझे एक देवता की शक्ति मिली है।

Utsuho

#0@238काले सूर्य, यातागारासु जी की शक्ति। ये सूरज की शक्ति के समान है।

Marisa

#0@246अब सूरज की शक्ति क्या है? प्रकाश-संश्लेषण? धूप से जलन?

#0@254नितोरी (कितनी बुद्धू हो। एक जादूगरनी इतनी अज्ञानी कैसे हो सकती है?)

#0@262नितोरी (ये सौर ऊर्जा है। ऊँचे तापमान और ऊँचे दबाव वाली दुनिया।)

Utsuho

#0@270ये संलयन ऊर्जा है।

Utsuho

#0@278परमाणु संलयन से एक लगभग अनंत और बहुत ऊँचे तापमान वाली ऊर्जा बनती है। यही यातागारासु जी की शक्ति है।

#0@286नितोरी (क्योंकि परमाणु संलयन को इतने ऊँचे तापमान की ज़रूरत है, उसे नियंत्रित करना मुश्किल होना चाहिए, लेकिन....)

#0@294नितोरी (ये कौवा इसके काबिल है।)

Marisa

#0@302क्या बात है! सूरज के समान शक्ति? ई हमको भी चाहिए।

#0@310नितोरी (चाहिए न?)

#0@318नितोरी (तो, मारिसा, उसे ज़िंदा ले आओ!)

Marisa

#0@326रुको, क्या सच्ची? ऊ सर्वोत्तम गरमी को नियंत्रित करती है न?

रहस्यवादी ज्ञान का सौर संप्रदाय ~ परमाणु संलयन

Utsuho

#0@334संलयन ऊर्जा को नियंत्रित करने वाले हर व्यक्ति का तरीका अलग है। अगर तुम इसे चुरा लो, तो इससे करोगी क्या?

Utsuho

#0@342सर्वोत्तम वाहन? सर्वोत्तम अस्त्र? या शायद सर्वोत्तम जादू?

Utsuho

#0@350वैसे, मैं धधकते नरक को नया जीवन देना चाहती हूँ। मैं धरती तो पिघला डालूँगी!

  • If player continued
Bad Ending #%nb%
  • If player didn't continue
Good Ending #%ng%