Th11/संगीत

From Touhou Patch Center
< Th11
Revision as of 19:29, 19 February 2017 by FalKoopa (talk | contribs)
Jump to navigation Jump to search

२३ अगस्त, २०१६ को ख़त्म हुआ।

No. 1 भू आत्माओं का जागरण
Arrangement of पूर्वी कथा की गीत

@

  यह मुख्य धुन है। वैसे, ये हमेशा की तरह वही एहसास है। गुफ़ाओं की जो बात उन्हें गुफ़ा बनाती है, वो ये है कि आवाजें उनमें यहाँ-वहाँ गूँजती हैं। इसलिए

मैंने इसे गुफ़ा जैसा बनाने की पूरी कोशिश की। गुफ़ा बढ़िया हैं।

No. 2 अँधेरी हवाई सुरंग

@

  यह चरण १ की धुन है। क्योंकि ये एक गुफ़ा के अंदर है, मैंने इसे दूसरे चरण १ के धुनों के मुक़ाबले ज़्यादा गंभीर बनाया है। ये प्यारा है, थोड़ी बेचैनी के साथ.... और उसका अच्छा ताल उस बेचैनी को छुपाकर, उससे एक जाल बनाता है।

मैं कभी एक डरावना खेल आज़माना चाहूँगा जिसमे रफ़्तार की ज़रूरत हो।

No. 3 क़ैद योकाई ~ खोया स्थान

@

  यह यामामे कुरोदानी की धुन है। मैंने सोचा की इसे चरण १ के धुन के हिसाब से ज़रा हटके बनाऊँ। ये एक बहुत सरल संगीत जिसमें वीडियो गेम संगीत का वो वाला एहसास है। मेरे ख़्याल से यही बेहतर है अगर एक सरल

संगीत ही खेल के क्रिया को चरम तक ले आए।

No. 4 जिस पुल को लोग और पार नहीं करते

@

  यह चरण २ की धुन है। हम और गहराई में उतरते जा रहे हैं। ये ज़्यादा निडर न होकर बहुत वातावरणीय है, इसलिए ये सफ़रों के सफ़र का संगीत है। ये सुनने में थोड़ा जापानी लगता है, पर वो मैंने जानबूझकर नहीं किया।

इसका किसी बात से कोई नाता नहीं है, लेकिन गुफ़ा बढ़िया हैं।

No. 5 ईर्ष्या से हरी आँखों

@

  यह पारसी मिज़ुहाशी की धुन है। वो एक योकाई है जिसका दिल टूटा हुआ है। तो, मैंने सोचा कि उसके लिए एक सुरीला संगीत बनाऊँ, और अंत में वो ऐसा बना। आपको नहीं लगेगा कि ये एक गोलाबारी के खेल का संगीत है, लेकिन जब मैंने एक गोलाबारी के खेल के

लिए कुछ अच्छा सोचने की कोशिश की, तब अंत में कुछ ऐसा ही आया।

No. 6 पुराने नरक के सड़कों से गुज़रना

@

  यह चरण ३ की धुन है। इसकी भावना एक शांत एदो सड़क जैसा है। आख़िरकार, चंचल और ख़ुश रहना ही सबसे अच्छा है न? इस संगीत का एक बड़ा यादगार एहसास भी है। मैं ज़रूर कभी उतने ही उत्साह के साथ

शहर के सड़कों में घूमना चाहूँगा, जितना इस संगीत में है।

No. 7 ओओए पर्वत पर फूलों से जड़ी साके की थाली

@

  यह यूगी होशिगुमा की धुन है। मेरा लक्ष्य था एक ताक़तवर लेकिन चंचल छवि। दरअसल, यूगी अपने प्याले से साके की एक बूँद भी गिराए बिना लड़ना सीख रही है। वो ज़रूर बोरियत महसूस कर रही होगी।

न जाने क्यों, पर मुझे लगता है कि नरक के दानव इंसानों से ज़्यादा मज़े करते हैं।

No. 8 हार्दिक इच्छा

@

  यह चरण ४ की धुन है। मैंने कोशिश की कि ये ज़्यादा एक-तरफ़ा जापानी न हो। भू आत्माओं का महल हैरतअंगेज़ रूप से पश्चिमी है। वहाँ रहने वाले लोग भी ख़ास हैं। पर वो एक बिल्ली घर है। मैं चाहता हूँ एक बिल्ली

मुझे पाले।

No. 9 सातोरी कन्या ~ तीसरी आँख

@

  यह सातोरी कोमेजी की धुन है। वो भू आत्माओं के महल की मालकिन है। वो थोड़ी ख़ास है, और जानवरों से प्यार करती है। दरअसल, उसे भूमिगत सर्वात्मवाद का सबसे उच्च स्तरीय दुश्मन होना चाहिए था, पर लगता है

लड़ना उसकी ख़ासियत नहीं है। मैंने इसके धुन को आकस्मिक और पारलौकिक की कोशिश भी की।

No. 10 सुनसान नरक की लोरी

@

  यह चरण ५ की धुन है। क्योंकि लोगों को नरक के आग में भेजा नहीं जा रहा है, दानव यहाँ और नहीं आते, इसलिए ये जगह जानवरों और आत्माओं का खेल का मैदान बन गई है। दरअसल, मैं प्रोत्साहित हो जाता हूँ जब मुझे कोई इमारत दिखती है जिसे लोगों ने छोड़ दिया हो।

पुराने नरक की ज़मीन किसी खंडहर जितनी सुनसान होगी.... इसे बनाते समय यही मेरी सोच थी।

No. 11 शव यात्रा ~ सदा हँसमुख रहो!

@

  यह ओरिन की धुन है। ये एक ख़ुशमिज़ाज लेकिन अजीबोगरीब बिल्ली की धुन है। क्योंकि चरण ४ और ५ बहुत दुखी थे, मैंने इसे तुरंत इसे साफ करने की कोशिश की। जिस गाड़ी को ओरिन धकेल रही है, वो एक

ठेलागाड़ी है। अप पूछ रहे हैं कि उसमें क्या है? मेरे ख़्याल से ऐसे प्रश्न न पूछना बेहतर होगा।

No. 12 पाताल की दैत्याकार आग

@

  यह अंतिम चरण की धुन है। मैंने इसे एक "खेल का अंत" जैसा संगीत बनाने की कोशिश की। गोलाबारी के खेलों में लावा से उड़ते हुए जाना आम बात है। अगर मैं कुछ कहने की कोशिश कर रहा हूँ, वो ये है कि पुजारिनों

के लिए इस तरह लावा के ऊपर उड़ना कोई अनोखी बात नहीं है। कौवों के लिए भी।

No. 13 रहस्यवादी ज्ञान का सौर संप्रदाय ~ परमाणु संलयन

@

  यह उत्सुहो रेउजी की धुन है। मैं इसे जितना हो सके, आधुनिक, हल्का और बॉस-जैसा बनाने की कोशिश की। दरअसल, वो एक अंतिम बॉस के हिसाब से उतनी ख़ास योकाई नहीं है। वो पहले बस एक पंछी थी। वो अभी बस बहुत, बहुत शक्तिशाली है। पर मैं अच्छे से समझता हूँ कि एक नासमझ के हाथ में कोई

महाशक्ति होने से भी वो ज़्यादा नुकसान नहीं कर सकता। आ, भले ही वो सपनों की शक्ति क्यों न हो।

No. 14 अंतिम एकांत

@

  यह अतिरिक्त चरण की धुन है। लगता है जैसे ये आपको किसी कारण से आगे दौड़ाता जा रहा है, लेकिन जल्दबाज़ी की कोई वजह नहीं है और सभी बेपरवाही से काम कर रहे हैं। रेमु भी बेपरवाही में मोरिया देवालय के दल

का मुक़ाबला नहीं कर सकती। इस संगीत के नाम का किसी गोलाबारी के खेल से कोई लेना देना नहीं है।

No. 15 हार्टमैन की योकाई लड़की

@

  यह कोइशी कोमेजी की धुन है। मैंने इसे डरावना बनाने और एक टूटी हुई लड़की की आभा देने की कोशिश की। मेरे ख़्याल से ये डर एक अतिरिक्त मोड के बॉस के लिए उचित है। दरअसल, मुझे लगता है एक बगीचा जहाँ गुलाब बिखरे हों और उनके काँटे आपको चुभ सकते हैं, वो एक लड़ाई के लिए सही है, पर

किसी कारण से इस बार रणभूमि मोरिया देवालय है।

No. 16 भू आत्माओं की घरवापसी

@

  यह अंत की धुन है। इसका विषय है पूरी रात जागकर पीते रहना और सुबह अकेले घर चले जाना। प्रतिशोधी आत्माएँ धरती की गहराइयों में वापस लौट जाती हैं सोचते हुए कि "अरे, त्यौहार ख़त्म हो गया।" और

"अब शायद हमें वापस चलना चाहिए।" वो प्रतिशोधी आत्माएँ बहुत गए गुज़रे हैं।

No. 17 ऊर्जा का सवेरा ~ भविष्य का सपना

@

  ये आभार सूची की धुन है। मैंने इसे हमेशा जैसा बनाया है। वैसे, ज़्यादातर। इसमें वही "यह खेल का अंत है~" वाली भावना

है। ये अंत है, भले ही इसके नाम में 'सवेरा' है। ये तामिआकि नहीं है।

[[Category:MediaWiki:Cat music/hi]]