Th11/रेमु और युकारी की कहानी

From Touhou Patch Center
< Th11
Revision as of 16:27, 11 February 2018 by FalKoopa (talk | contribs)
Jump to navigation Jump to search

१० जून, २०१६ को ख़त्म हुआ।

Gnome-colors-gtk-edit.svg st01_00a.msg.jdiff

चरण १

अँधेरी हवाई सुरंग
Kisume enters
Kisume defeated

Reimu

#0@34मुझे ऐसे गीले भीगे हुए जगह पर क्यों आना पड़ा?

#0@42??? (....रेमु। क्या तुम मुझे सुन सकती हो?....)

Reimu

#0@50क्या? और अब मुझे आवाज़ें सुनाई दे रही हैं।

#0@58युकारी (....मैंने ऐसा किया है कि हम तुम्हारे यिन-यांग गोलों से बात कर सकते हैं।)

#0@66युकारी (ताकि पक्का कर सकूँ कि तुम आराम नहीं कर रही।)

Reimu

#0@74जैसे मैं करूँगी!

Reimu

#0@82तुम ही ने मुझे इस गुफ़ा में भेजा, जो कोई आराम करने की जगह नहीं है।

Yamame Kurodani enters

???

#0@90अरे? एक इंसान? कितना अनोखा है।

<Boss title>

Yamame

#0@162क्या तुम भूगर्भ में खेलने आई हो? वहाँ नीचे एक बड़ी दावत हो रही है।

Yamame

#0@170वो किसी को वापस नहीं भेजेंगे, इसलिए जाओ, मज़े करो।

#0@178युकारी (....रेमु।)

#0@186युकारी (वो एक दुश्मन है, रेमु। हराओ उसे।)

Reimu

#0@194क्या सच में?

Yamame

#0@202अरे, कितने दिल से स्वागत किया।

Reimu

#0@210मुझे नहीं पता कि वो दुश्मन है या नहीं....

Reimu

#0@218पर हमेशा की तरह उसे हराना ही सही होगा!

Yamame

#0@226ओए, अपने आप से बात करती इंसान। तुम यहाँ पर निर्वासित उस योकाई की शक्ति ढूँढ़ रही हो न?

क़ैद योकाई ~ खोया स्थान
Yamame Kurodani defeated

Reimu

#1@30क्या मैं अपने आप से इतनी बातें करती हूँ?

#1@38युकारी (क्या तुम थक गई हो?)

Reimu

#1@46हाँ मैं थक गई हूँ। वैसे भी मैं यहाँ नीचे नहीं रहना चाहती।

Gnome-colors-gtk-edit.svg st02_00a.msg.jdiff

चरण २

जिस पुल को लोग और पार नहीं करते
Parsee Mizuhashi enters
Parsee Mizuhashi defeated

Reimu

#0@34ये सुरंग आख़िर कितनी दूर तक जाता है?!

#0@42युकारी (....तुम लगभग पहुँच गई हो।)

#0@50युकारी (तुम्हें जल्द ही पुरानी राजधानी में होना चाहिए।)

ईर्ष्या से हरी आँखों
Parsee Mizuhashi enters

???

#0@58अरे, क्या तुम इंसान हो?

???

#0@130एक इंसान को पुरानी राजधानी में क्या चाहिए?

Reimu

#0@138पुरानी राजधानी?

<Boss title>

Parsee

#0@146क्या तुम हमारे शापित शक्ति के खोज में आई हो?

#0@154युकारी (....रेमु।)

#0@162युकारी (सभी भूमिगत योकाइयों की खूँखार, घिनौनी शक्तियाँ हैं....)

#0@170युकारी (उसे पार करते वक़्त ही उसे हरा दो।)

Reimu

#0@178मैं कभी अंदाज़ा नहीं लगा पाती कि तुम कब क्या कहोगी।

Reimu

#0@186मैं बस एक गर्म पानी के सोते में आराम करना चाहती थी। तुमने मुझे बुद्धू बनाया न, युकारी?

#0@194युकारी (हाहाहा, मैंने किसी को बुद्धू नहीं बनाया।)

Parsee

#0@202मुझे जलन होती है ज़मीन के रौशनी से। मुझे जलन होती है उन हल्के हवाओं से।

Parsee

#0@210मेरी तुमसे कोई दुश्मनी नहीं है, लेकिन मैं तुम पर हमला करने के कई कारण ढूँढ़ सकती हूँ।

Parsee Mizuhashi defeated

Reimu

#1@30अब उसकी क्या समस्या है?

#1@38युकारी (वो ईर्ष्या की योकाई है जो इस दुनिया और परलोक को अपने खेद से जोड़ती है।)

Reimu

#1@46ये दुनिया और परलोक?

Reimu

#1@54ऐसे कई लोग हैं न जो इन दोनों के बीच आ-जा सकते हैं? शिकिगामी, भूत, और ....?

#1@62युकारी (ऐसा सिर्फ़ इसलिए है क्योंकि इंसानों की मौत योकाइयों पर जादू जैसा असर करता है।)

Gnome-colors-gtk-edit.svg st03_00a.msg.jdiff

चरण ३

पुराने नरक के सड़कों से गुज़रना
Yuugi Hoshiguma enters

Yuugi

#2@30अरे, तुम तो काबिल हो।

Yuugi

#2@38पता नहीं तुम कौन हो, पर कहते हैं एक झगड़ालू मेहमान के लिए एक झगड़ालू स्वागत ही सही!

Yuugi Hoshiguma pauses

Yuugi

#3@30मुझे तुम पसंद हो!

Yuugi

#3@38हम बहुत मज़े करेंगे, इसलिए पीछा करती रहो जब तक ये तुम्हारे बर्दाश्त के बाहर न हो जाए!

Reimu

#3@46लेकिन मैं तुम्हारे साथ पीना नहीं चाहती।

Boss battle

Reimu

#0@34ऊफ़! मेरे सामने घूमना बंद करो, तुम रास्ता रोक रही हो!

???

#0@42अरेरे, कितनी पत्थरदिल हो। और ज़मीन के लोग यहाँ नीचे शायद ही कभी आते हैं।

#0@50युकारी (....रेमु, क्यों न हम उसकी बात सुनें?)

Reimu

#0@58मुझे ये भी नहीं पता कि हम यहाँ क्यों हैं। तुम (युकारी) किसी चीज़ के पीछे पड़ी हो न?

<Boss title>

Yuugi

#0@66आखिर तुम यहाँ नीचे क्या कर रही हो?

Reimu

#0@74मुझे नहीं पता।

Yuugi

#0@82अरे, क्या तुम खो गई हो? तुम भटकते हुए यहाँ कैसे आ गई?

Yuugi

#0@90क्या तुम किसी खुले गड्ढे में घुस गई?

Reimu

#0@98कहा न नहीं पता! मैं यहाँ आने के लिए मजबूर थी!

Yuugi

#0@106मतलब?

#0@114युकारी (मैंने वादा किया था कि ज़मीन के किसी भी योकाई को यहाँ नीचे नहीं आने दूँगी।)

#0@122युकारी (और फिर तुम सब ने भूगर्भ में एक बड़ा शहर बनाया।)

#0@130युकारी (लेकिन बदले में तुम लोगों ने वादा किया था कि नीचे की बुरी आत्माएँ शांत रहेंगी।)

Yuugi

#0@138हाँ, हमने वैसा समझौता किया था, लेकिन अगर तुम ये जानती हो, तो तुम हो कौन?

#0@146युकारी (और उसके बावजूद, गीज़र फूटने के बाद बुरी आत्माएँ निकलने लगीं। तुमने ये वादा नहीं किया था न?)

Yuugi

#0@154क्या? बुरी आत्माएँ बाहर निकल रही हैं?

Yuugi

#0@162देखा जाए तो ऐसे ज़्यादा लोग नहीं हैं जो पुरानी राजधानी छोड़कर ज़मीन पर गए हैं....

Yuugi

#0@170मैं ऐसे एक ही शख़्स को जानती हूँ, लेकिन,

#0@178युकारी (मुझे यकीन है उसका इससे कोई लेना देना नहीं है। क्या तुम किसी और को जानती हो?)

Yuugi

#0@186सोचने दो.... गीज़र का मतलब इसका भू आत्माओं के महल से ताल्लुक है।

Reimu

#0@194अपने आप ही बातचीत आगे मत बढ़ाओ! भू आत्माओं का महल क्या है? क्या हम वहाँ जा सकते हैं?

Yuugi

#0@202तुम यहाँ आई क्योंकि उस तावीज़ की योकाई ने तुम्हें आने के लिए कहा, है न?

Reimu

#0@210हाँ, वैसा ही है।

Yuugi

#0@218भू आत्माओं का महल एक हवेली है जो पुराने नरक के ठीक बीचोंबीच है।

Yuugi

#0@226कुछ महाघमंडी उधर रहते हैं।

Reimu

#0@234अच्छा। तो हमें वहाँ चलना चाहिए।

#0@242युकारी (हाहाहा, वहाँ जाने में अभी थोड़ी देरी है, कम से कम जब तक वो हमारे साथ है।)

Reimu

#0@250मतलब?

Yuugi

#0@258वो ताबीज़ के योकाई जानती है कि क्या चल रहा है!

ओओए पर्वत पर फूलों से जड़ी साके की थाली

Yuugi

#0@266क्योंकि, हम दानव हमेशा ताक़तवर लोगों मिलते ही अपनी ताक़त की तुलना उनसे करते हैं!

Yuugi Hoshiguma defeated

Yuugi

#1@30बहुत ख़ूब!

Yuugi

#1@38अगर तुम इतने ताक़तवर हो, तुम्हें भू आत्माओं के महल में कोई परेशानी नहीं होगी।

Reimu

#1@46क्या? तुम एक दानव हो?

Yuugi

#1@54हाँ....? हमने ज़मीन को त्याग दिया, और यहाँ बस गए।

Yuugi

#1@62बहुत पहले, ये नरक का बाज़ार चौक हुआ करता था, पर अब यम नरक को कहीं और ले गए हैं, तो....

Yuugi

#1@70अब ये बुरी आत्माओं के लिए भूगर्भ का एक पुराना कारागार है।

Yuugi

#1@78खैर, ये बहुत पहले की बात है। इंसानों को अब याद नहीं होगा।

#1@86युकारी (मुझे लगा नहीं था कि तुम दानव एक दिन ये वादा तोड़ दोगे। अब उसे भू आत्माओं के महल तक ले चलो।)

Reimu

#1@94युकारी, तुम कुछ छिपा नहीं रही हो न?

#1@102युकारी (आह, देवालय की चाय उतनी अच्छी नहीं है।)

Reimu

#1@110मेरे ग़ैरमौजूदगी में उसे खाली मत कर जाओ!

Gnome-colors-gtk-edit.svg st04_00a.msg.jdiff

चरण ४

हार्दिक इच्छा
Cat enters
Cat defeated

Reimu

#0@34हमने उस दानव की बातों पर विश्वास कर इस विशाल हवेली तक आ गए, पर,

Reimu

#0@42मुझे यहाँ के मालिक जैसा कोई नहीं दिख रहा।

Reimu

#0@46....वहाँ पर वो बिल्ली थी।

#0@54युकारी (हँ।)

#0@62युकारी (हमें उस बिल्ली को अपने मालिक तक ले जाने के लिए कहना चाहिए था।)

Reimu

#0@70हमें उसे ख़त्म कर देना चाहिए था.... वो लाशों के बदबू से आकर्षित हो सकती थी।

Satori Komeiji enters

???

#0@78....मेहमान? कितना अनोखा है।

???

#0@146....अच्छा, तो मेरी पालतू बिल्ली ने ज़रूर तुम्हें परेशान किया होगा।

Reimu

#0@154आख़िरकार, एक योकाई जैसा शख़्स।

Reimu

#0@162मुझे तुमसे बहुत कुछ पूछना है।

???

#0@170तुम्हें कहने की ज़रूरत नहीं।

???

#0@178....देवालय के पास एक अजीब गीज़र? ....अरे, कोई बड़ी बात नहीं।

???

#0@186...हँ, क्या तुम प्यासी हो? तुम्हारे लिए थोड़ी चाय ले आऊँ?

Reimu

#0@194क्या? तुम अपने आप से क्या बातें कर रही हो?

Reimu

#0@202अभी काफ़ी देर से गर्मी लग रही है.... इसलिए मैं प्यासी हूँ।

Reimu

#0@210लेकिन अगर तुम चाय बनाने की बात कर रही हो, तो तुम एक नौकरानी हो क्या?

सातोरी कन्या ~ तीसरी आँख

<Boss title>

Satori

#0@218माफ़ करना, मैं हूँ सातोरी, भू आत्माओं के महल की मालकिन।

Satori

#0@226ऐसी कोई चीज़ नहीं जो मुझसे छिपी हो।

Satori

#0@234क्योंकि तुम जो सोच रही हो, मैं वह सुन सकती हूँ....

Reimu

#0@242क्या?! तो शायद हमें बात करने की ज़रूरत नहीं। छोड़ी चाय तुरंत मिल जाए तो अच्छा होगा।

#0@250युकारी (....रेमु, मैंने तुमसे पहले भी कहा था न?)

#0@258युकारी (भूगर्भ में किसी भी योकाई का सामना करते ही उसे ख़त्म कर देना है।)

Reimu

#0@266ठीक है। लेकिन मुझे अभी भी बुरी आत्माओं के बारे में नहीं पता।

Satori

#0@274किससे बात कर रही हो तुम....?

Satori

#0@282....अच्छा, ज़मीन पर मौजूद एक योकाई।

Satori

#0@290.... ....

Satori

#0@298....जानती थी, ज़मीन यहाँ से बहुत दूर है, मैं उसका मन नहीं पढ़ सकती।

#0@306युकारी (क्या तुम ही हो जो उस भयानक गीज़र को रोक सकती है?)

Satori

#0@314गीज़र? तो ऐसा है.... शायद मेरे किसी पालतू जानवर ने कुछ शरारत की है?

#0@322युकारी (पालतू? मतलब, उस बिल्ली की तरह?)

Satori

#0@330लेकिन लगता है उस इंसान को गीज़र के रहने से कोई एतराज़ नहीं है....

#0@338युकारी (रेमु.... तुम्हें सचमुच उसे ठिकाने लगा देना चाहिए।)

Reimu

#0@346हँ.... ठीक है।

Satori

#0@354हाँ, वह सोच रही है, "यहाँ नीचे रहना एक मुसीबत है, इसलिए मैं सबको हराकर वापस चली जाऊँगी।"

Reimu

#0@362बिलकुल सही। हमें बात करने की ज़रूरत नहीं न!

Satori

#0@370वह गीज़र मेरे किसी पालतू जानवर या इस महल में रह रहे आत्मा ने किया होगा।

Satori

#0@378मुझे इस मामले पर नज़र डालने में परेशानी नहीं है,

Satori

#0@386पर लगता नहीं कि तुम इसे शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाना चाहती हो।

Reimu

#0@394ज़ाहिर सी बात है। एक योकाई पर कौन विश्वास कर सकता है?

Satori

#0@402लेकिन तुमने उस दानव पर भरोसा किया.... और तुम ज़मीन के ऊपर उस योकाई की मदद ले रही हो।

Satori

#0@410साथ ही मैं वह सब जानती हूँ जो तुम्हें उस योकाई के बारे में याद है।

Satori

#0@418अब, अपने दिल से हथियार उठाने को कहो! अपनी भावनाओं के ख़िलाफ़ लड़ो!

Satori Komeiji pauses

Satori

#2@30असली खेल यहीं शुरू होती है!

Satori

#2@38ख़ौफ़ के यादों (आघात) के साथ सो जाओ, इतने भयानक कि तुम जाग उठो!

Satori Komeiji defeated

Satori

#1@30अरेरे, तुम भूगर्भ के इस गहराई तक तो आ ही गई~

Reimu

#1@38वो दानमाकु बहुत जाने-पहचाने लग रहे थे।

Satori

#1@46हाँ, वे दानमाकु तुम्हारे दिल में जगह बना चुके थे, मैंने बस उनका नक़ल किया....

#1@54युकारी (खैर, तो अब तुम रेमु को अपनी दिल की बात क्यों नहीं बताती?)

Satori

#1@62अच्छा, तो गीज़र को कैसे रोकना है। तुम्हें मेरे पालतू जानवर से बात करनी चाहिए।

Reimu

#1@70मतलब उस बिल्ली से? हम उससे पहले मिले थे....

Satori

#1@78वह बिल्ली उतनी ताक़तवर नहीं है। मेरे पास कई पालतू जीव हैं।

Satori

#1@86इस हवेली के आँगन में, एक सुरंग है जो धरती के सबसे गहरे जगहों तक जाती है।

Satori

#1@94उसे वहाँ होना चाहिए।

Satori

#1@102....क्या? "अपने पालतू जानवर को खुद ही क्यों नहीं बुला लेती"?

Satori

#1@110वह हाल में मुझसे दूर रह रही है। शायद मेरी शक्ति के वजह से?

Reimu

#1@118मुझे लगता है उसे कोई पसंद नहीं करता, उसके पालतू जीव भी नहीं। कोई अपनी बात ख़त्म नहीं कर पता।

Gnome-colors-gtk-edit.svg st05_00a.msg.jdiff

चरण ५

Cat enters
Cat defeated
सुनसान नरक की लोरी

Reimu

#0@34बाप रे, कितनी गर्मी है.... मुझे सर्दी के कपड़े नहीं पहनने चाहिए थे।

#0@42युकारी (वो सर्दी के कपड़े हैं?)

Reimu

#0@50मैंने सोचा नहीं था कि इस आँगन के नीचे ऐसी ख़तरनाक जगह होगी।

Cat enters

Reimu

#0@126....बिल्ली?

Reimu

#0@134मुझे लगता है वो बिल्ली महल से मेरा पीछा कर रही है, डरावना है।

#0@142युकारी (तुम्हारे पास कटनीप है?)

#0@146युकारी ()

Cat transforms into Rin Kaenbyou
शव यात्रा ~ सदा हँसमुख रहो!

???

#0@314टाडा~

???

#0@322ओए बहना, लगता है तू मज़े कर रही है! मुझे भी शामिल होने दो!

Reimu

#0@330आह! वो बिल्ली एक बिल्ली में बदल गई!

#0@338युकारी (मतलब, वो बिल्ली एक बिल्ली-ठेलागाड़ी बन गई?)

<Boss title>

Rin

#0@346बिल्ली बने रहना ज़्यादा मज़ेदार है, लेकिन मैं उस तरह बात नहीं कर सकती।

Rin

#0@354और वैसे भी, मैं तुझसे हारने वाली थी, इसलिए मैं वापस बदल गई।

Reimu

#0@362क्या तुम वो बिल्ली हो जिसके बारे में सातोरी कह रही थी?

#0@370युकारी (उसने कहा था ये बिल्ली की करतूत नहीं है।)

Rin

#0@378मैं देख और सुन रही थी, मेरी मालकिन का साहस और तेरी साज़िश!

Rin

#0@386तू गीज़र रोकना चाहती है? वैसा मत करना!

Rin

#0@394वो खतरनाक है, जानती है न! वो भूगर्भ की सबसे खतरनाक पंछी है।

Reimu

#0@402हम अभी वापस नहीं मुड़ सकते! तुम कितनी भी ख़तरनाक बिल्ली क्यों न हो!

#0@410युकारी (अरे, न जाने हमारी बिल्ली कहाँ चली गई? वो ऐसे ग़ायब होती है तो उसे ढूँढ़ना सिरदर्द है।)

#0@418युकारी (काश वो समय लेकर अपने ग़ुलाम को ठीक से प्रोग्राम करती। बिना त्रुटियों के।)

Rin

#0@426खैर, अगर तू उस खतरनाक पंछी से लोहा लेना चाहती है, तो तुझे पहले मुझसे लड़ना पड़ेगा!

Reimu

#0@434ठीक है! पर मैं तुम्हारे बिल्ली के रूप से कुछ बार लड़ चुकी हूँ....

Rin

#0@442अगर मैं तुझे हरा दूँ, तो मेरी ठेलागाड़ी भारी हो जाएगी~♪ वाह, शवों को ले भागना मज़ेदार है!

Rin Kaenbyou defeated

Rin

#1@30बहुत अच्छे! लगा नहीं था कि एक इंसान से हार जाऊँगी।

Reimu

#1@38आह, ये गर्मी बर्दाश्त के बाहर है!

Reimu

#1@46मैं बस काम ख़त्म करना चाहती हूँ!

Rin

#1@54ओए, बहना, मुझे यकीन है तू मेरे लिए उसे हरा सकती है! मैं तेरा इंतज़ार करूँगी।

Reimu

#1@62कितना अजीब है।

#1@70युकारी (लगता है आगे बस एक ही रास्ता है। सिर्फ़ आगे ही बढ़ सकते हैं।)

Reimu

#1@78न जाने रास्ते के आख़िर का जानवर कैसा होगा?

Rin

#1@86वो भी मेरी तरह सातोरी जी की पालतू है, लेकिन....

Rin

#1@94वो हाल में बहुत ताकतवर हो गई है, जैसे वो जो चाहे कर सकती है। इसलिए कोई उसका ध्यान नहीं रख सकता....

Rin

#1@102जब जानवर लंबी उम्र तक जीते है, वो ताकतवर हो जाते हैं। भूतों और बुरी आत्माओं को निगलने से भी वही होता है।

Rin

#1@110पर वो.... न जाने उसे ये ताकत कहाँ से मिली? मानना मुश्किल है कि उसने देवों के ताकत को निगला है।

#1@118युकारी (तुमने वो सुना?)

Reimu

#1@126हाँ। क्या देवों के वैसे निगलना सही है....?

Gnome-colors-gtk-edit.svg st06_00a.msg.jdiff

चरण ६

पाताल की दैत्याकार आग
Rin Kaenbyou enters

Rin

#2@30अरे हाँ, मैं भूल गई थी।

Reimu

#2@150?

Rin

#2@210अगर तू नरक (यहाँ) के तल पर मर गई, तो ऐसे जलेगी कि तेरी राख भी नहीं बचेगी, इसलिए....

Rin

#2@390अगर मुझे तेरा शव चाहिए तो तुझे यहीं हराना पड़ेगा!

Rin Kaenbyou defeated

Reimu

#0@34मैं और बर्दाश्त नहीं कर सकती!

Reimu

#0@42उस पंछी को ढूँढ़ने से पहले ही मैं जलकर राख हो जाऊँगी। मैं एक भुनी हुई पुजारिन बनती जा रही हूँ!

#0@50युकारी (घबराओ मत, हम उसे ढूँढ़ लेंगे।)

Reimu

#0@58भगवान जानता है तुम वो कैसे कह पा रही हो, पर शायद तुम सही हो।

Utsuho Reiuji enters

???

#0@66ढूँढ़ लिया तुम्हें!

???

#0@134तुम ही ज़मीन की वो अजीब इंसान हो न जिसके बारे में सब बात कर रहे हैं?

???

#0@142सुना तुम मुझे ढूँढ़ने आ रही थी, लेकिन मैं तुम्हें ढूँढ़ नहीं पाई।

Reimu

#0@150देखो। शैतान का नाम लो और....

Reimu

#0@158लगता है मेरी सहज बोध हमेशा की तरह तेज़ है।

???

#0@166तुम वो गीज़र रोकना चाहती हो न?

Reimu

#0@174हँ...हाँ।

Reimu

#0@182वैसे, अगर सिर्फ़ वो बुरी आत्माएँ चली जाएँ, तो मुझे उस गीज़र के रहने से परेशानी नहीं है।

???

#0@190तुम ज़मीन से इतनी दूर यहाँ तक आई हो, इसलिए मैं ये कहना नहीं चाहती पर....

???

#0@198वो गीज़र नहीं रुक सकता। बहुत देर हो गई है।

#0@206युकारी (क्या कहा?)

???

#0@214वो गीज़र बस मेरे परम शक्ति के अतिरिक्त हिस्से के निकालने का एक ज़रिया है।

<Boss title>

Utsuho

#0@222मैं परम शक्ति हासिल कर चुकी हूँ।

Utsuho

#0@230मैं जब भी उसका इस्तेमाल करूँ, गीज़र फूटता है। मैं उसे नहीं रोक सकती।

Reimu

#0@238परम शक्ति? अगर हर बार गीज़र फूटता है, तो क्या ये चाय के केटली की शक्ति है?

#0@246युकारी (रेमु, तुम्हें दिखना चाहिए। उसने किस तरह के देवता को निगल लिया?)

Reimu

#0@254हाँ.... गर्म पानी बनाने वाला देवता? किसे पता।

Reimu

#0@262खैर, हम इतनी दूर आए हैं, तो अगर उसे हरा दें तो गीज़र रुक जाएगा।

Utsuho

#0@270हाहाहा, लगता है बात यहाँ तक आ गई है!

Utsuho

#0@278तुम्हें हराने के बाद मैं अपनी शक्ति आज़माने ज़मीन पर जाऊँगी।

Utsuho

#0@286अहाहा, वो कमज़ोर जगह एक नए धधकते नरक के रूप में जन्म लेगी!

Reimu

#0@294तो अच्छा हुआ कि ऊपर जाने से पहले तुम मुझे मिल गई।

Reimu

#0@302तुम परम पुजारिन के शक्ति से हार मान जाओगी, जो तुम्हारे कब्ज़े की योजना पर पानी फेर देगा।

रहस्यवादी ज्ञान का सौर संप्रदाय ~ परमाणु संलयन

Utsuho

#0@310श्याम सूर्य, श्री यातागारासु। मुझे अपनी शक्तियाँ प्रदान करने के लिए धन्यवाद।

Utsuho

#0@318पृथ्वी पर बरसने वाली सौर किरण एक परमाणु भट्ठी है जहाँ नए अणु बनते हैं।

Utsuho

#0@326मेरी परम परमाणु संलयन जला डालेगी, हर शरीर, दिल, भूत और परी को!

Utsuho Reiuji defeated
  • If player continued
Bad Ending #%nb%
  • If player didn't continue
Good Ending #%ng%