Th12/संगीत

From Touhou Patch Center
< Th12
Revision as of 07:33, 16 April 2018 by FuzzyBot (talk | contribs) (Updating to match new version of source page)
Jump to navigation Jump to search

१९ फरवरी, २०१७ को ख़त्म हुआ।

Music titles translation
No. 1 नीले आकाश में एक परछाई
Arrangement of पूर्वी कथा की गीत

@

  यह मुख्य स्क्रीन की धुन है।

वैसे ये हमेशा की तरह वही एहसास है। मैंने इसे एक प्रभावी माहौल देने की कोशिश की। मैं चलते समय आकाश की ओर देखना चाहता हूँ,

पर लोग मुझे अजीब समझेंगे, इस डर से मैं सामने देखता हूँ।

No. 2 वसंत के अंत में

@

  यह चरण १ की धुन है।

मैं कुछ ख़ुशनुमा और आरामदायक चाहता था, और ये ऐसा बन गया। शायद गोलाबारी के खेलों के लिए ख़ुशहाल संगीत सही नहीं हैं? या ऐसा वो लोग कहते हैं जिनकी पसंद उनके मनोदशा के साथ बदलती है।

ये ऐसी स्फूर्ति ले आता है कि मुझे खिड़की से उड़ चलने का मन करता है।

No. 3 एक छोटा, छोटा, चालाक सेनापति

@

  ये नाज़रिन की धुन है।

ये संगीत बॉस जैसा है न? उसके दिखावट पर मत जाइए। बहुत समय पहले, मेरे साथ एक चूहा कोतात्सु में चढ़ गया था। उसके मुझे काट लिया। ख़ून बहना बंद नहीं हो रहा था, इसलिए मुझे स्कूल न जाकर घर

पर रुकना पड़ा। चूहे ताक़तवर होते हैं, इसलिए ख़तरनाक हैं। उनके दिखावट पर मत जाइए।

No. 4 बादलों का बंद रास्ता

@

  यह चरण २ की धुन है।

मैंने एक तैरते एहसास को लाने की कोशिश की जो चरण १ के धुन में नहीं था। आप बादलों के बीच तैर रहे हैं जहाँ योकाई ज़रूर हैं। लग सकता है कि ये अनुभव बहुत अच्छा है, पर दरअसल वो बहुत ठंडा होगा।

आपके कपड़े बर्फ़ से जम जाएँगे। क्या आप में वो करने की हिम्मत है?

No. 5 वहाँ हमेशा के लिए छोड़ गए छाते से सावधान

@

  ये कोगासा तातारा की धुन है।

अधिकतर लोग अपने जीवन में थोड़े बहुत छतरियाँ ख़रीदते हैं। आप उन्हें रेलगाड़ियों में भूल जाते हैं, और अचानक बारिश होने से विनाइल के छतरी ख़रीदते हैं। ख़ैर, मैंने ये संगीत एक स्वार्थी कागज़ के छतरी के योकाई को मन में रखकर लिखी,

जो अपने हँसमुख स्वभाव के बावजूद आसानी से दुखी हो जाती है।

No. 6 आकाशी विनाश

@

  यह चरण ३ की धुन है।

मैंने आरामदायक अंदाज़ को हटाए बिना इसे एक डरावना माहौल देने की कोशिश की। जब आप आकाश में तैरते चीज़ों के बारे में सोचते हैं, तब लपूटा का ख़्याल आता है, पर मैं वहाँ से उतर चुका हूँ।

इसलिए जब आप खंडहरों के बारे में सोचते हैं.... आपको लपूटा का ही ख़्याल आता है।

No. 7 पारंपरिक बुड्ढा और शौक़ीन लड़की

@

  यह इचिरिन कुमोई और उनज़ान की धुन है।

क्योंकि ये ऐसे ही मज़ेदार किरदार हैं, मैंने इसे एक मज़ेदार और पुराना अंदाज़ दिया। ये आरामदायक है, कभी थोड़ा भोंदू, कभी थोड़ा भावुक। उनज़ान बादलों से बना है इसलिए चिंता मत कीजिए अगर

एक ही समय पर उसके दो सिर या चार हाथ दिखाई दें। सहज बोध का कमाल!

No. 8 भूतहा जहाज़ की अंतराल में यात्रा

@

  यह चरण ४ की धुन है।

सफ़र करना बढ़िया है न? मैं सबसे ज़्यादा रोमांचित होता हूँ जब मैं जहाज़ पर सवार होता हूँ। भले ही ये उस कुख्यात भुतहा कप्तान का जहाज़ है जो दूसरे जहाज़ों को डुबा देता है। इस संगीत को लिखते समय मैंने प्रत्याशा और घबराहट को जितना हो सके मिलाया,

ताकि इसे एक रोमांच की भावना मिले।

No. 9 कप्तान मुरासा

@

  ये मिनामित्सु मुरासा की धुन है।

चूँकि वो बहुत सारे जहाज़ डुबाती है, वो एक जानी मानी भुतहा कप्तान है। मैंने इसे एक कप्तान जैसा माहौल दिया, इसलिए ये थोड़ा बिंदास है। सब उसे "मुरासा" कहकर पुकारते हैं, पर मुरासा एक योकाई का नाम है,

इसलिए वो उसे उसके नाम से नहीं पुकार रहे - हैरानी हो रही है न?

No. 10 ग्रामीण माकाई शहर की एसोटेरिया

@

  यह चरण ५ की धुन है।

इस संगीत का ताल अनियमित है, पर ये ख़ुशहाल है। माकाई पर जचता है। खेल के दौरान आ रहे आवाज़ों से साथ सुनने पर ये बहुत तीव्र लगता है, इसलिए आशा करता हूँ कि खेलते वक़्त आप इसे ध्यान से सुनें।

संगीत का नाम उसके शहरी और ग्रामीण एहसास से आया है।

No. 11 बाघ रूपी वैश्रवण

@

  ये शो तोरामारु की धुन है।

मैंने इसे एक चुपचाप पर ताक़तवर एहसास दिया। दूसरा आधा बिलकुल बॉस जैसा है। ये अनुभव आतंक का नहीं बल्कि मर्यादा का है। फिर भी, एक के बाद एक आते वो लेज़र काफ़ी डरावने हैं।

ये बुड्ढों को मार डालेंगे, आपको बचने के लिए तेज़ प्रतिक्रिया चाहिए।

No. 12 होक्काई की आग

@

  यह चरण ६ की धुन है।

इस संगीत में तनाव बहुत ज़्यादा है। यह चरण छोटा है और ज़्यादा मुश्किल भी नहीं, इसलिए मुझे तनाव बढ़ाना पड़ा।

उन धड़कनों से आपको जल्दी करने की इच्छा होती है न?

No. 13 भावुक गगनचुंबी भवन ~ लौकिक मन

@

  यह ब्याकुरेन हिजिरी की धुन है।

शांत धड़कनों से लगता है जैसे दुनिया आपके सामने खुल रही है। ये अंतिम बॉस की धुन है जिसे थकाना मुश्किल है, शायद। कुल मिलाकर ये मधुर जापानी है, और मैंने मुख्य भाग का लय को ऐसे गाने

जैसा बनाया जिसे सब गाते हैं। इंसान, अपनी भावनाओं को हटाओ और जाओ!

No. 14 आसमान में उड़न तश्तरी का रोमांस

@

  यह अतिरिक्त चरण की धुन है।

ये उड़न तश्तरी प्यारे हैं न? अतिरिक्त चरण अन्य चरणों से बहुत अलग है, और ये संगीत एक प्यारी बिदाई है। इस संगीत को मैंने पॉप जैसा एहसास दिया।

ये उड़न तश्तरी भी पॉप जैसे ही हैं।

No. 15 हेइआन एलियन

@

  यह नुए होजू की धुन है।

एक योकाई संगीत जो अत्यंत योकाई जैसा है। यह संगीत पुराना है, और इसमें आतंक और शोक की जापानी भावना भरी हुई है। ये एक अतिरिक्त बॉस को जचता है न?

जोड़-तोड़कर बनाया गया वो रिकॉर्डिंग भी बहुत अतिरिक्त बॉस जैसा है।

No. 16 योकाई मंदिर
Arrangement of नीले आकाश में एक परछाई from Undefined Fantastic Object

@

  ये अंत की धुन है।

आम तौर पर अंत एक शिंतो देवालय के लिए होता है, पर इस बार ये एक बौद्ध मंदिर के लिए है। देवालयों के तुलना में मंदिरों की छवि ज़्यादा अँधेरी होती है।

वैसे, उन्हें अँधेरा कहना ग़लत होगा, बोरिंग कहना बेहतर होगा (मज़ाक कर रहा हूँ।)

No. 17 आकाश से घर लौटना ~ आसमानी सपना
Arrangement of भावुक गगनचुंबी भवन ~ लौकिक मन from Undefined Fantastic Object

@

  ये आभार सूची की धुन है।

ये भावुक गगनचुंबी भवन का रीमिक्स है। इस संगीत में सफ़र के बाद शांति से घर लौटने का एहसास है।

अरे, ऊपर देखो~, असमान में एक उड़न तश्तरी है।

[[Category:MediaWiki:Cat music/hi]]