Th095/संगीत
२४ जून, २०१६ को ख़त्म हुआ।
Contents
Music titles translation
No. 1 तेंगु की किताब ~ रहस्यमयी चिट्ठी |
---|
@ यह मुख्य स्क्रीन और मेनू की धुन है। वही पुराना संगीत। लेकिन इस बार मैंने इसे थोड़ा अँधेरा और पुराना (रेट्रो) अंदाज़ देने की कोशिश की, और थोड़ा योकाई भी। वो बारिश की आवाज़ योकाइयों का रहस्य है। नहीं, आपके मॉनिटर या स्पीकर में कोई गड़बड़ नहीं है, चिंता मत कीजिए। |
No. 2 हवा का घुमाव ~ पवनयात्रा |
---|
@ तस्वीर की धुन १ इस खेल के लिए, बॉस से लड़ाई के संगीत की जगह, मैं इसे ज़्यादा सौम्य बनाना चाहता था, इसलिए मैंने इसे लिखा। इसका एहसास बहुत आरामदायक है, क्योंकि आया को मज़ा आ रहा है - मानों वो अपने शिकार के साथ खेल रही हो। |
No. 3 तेंगु देख रहा है ~ काली आँखें |
---|
@ तस्वीर की धुन २ यह इतना आरामपसंद है कि खतरनाक और प्यारा लगे। भले ही लोगों को अपहरण करना और खा लेना योकाइयों का काम है, ये ख़ुशहाली जो कहीं से आई है ज़रूर तेंगुओं के जानेमाने प्रतिष्ठा का हिस्सा है। मुझे लगता है ये संगीत डरावनापन, प्यारापन, ख़ुशहाली, और लापरवाही को मिलाती है। |
No. 4 पूर्वी देश की चंचल रातें |
---|
@ तस्वीर की धुन ३। इसे मध्य चरणों के लिए लिखा गया है। हालाँकि लगता है जैसे आया और बॉस दोनों को मज़ा आ रहा है, बॉस के विवशता के भावना को व्यक्त करना मुश्किल है। इसके सुर तो ये मालूम है, इसलिए हल्का और चमकीला होने के बावजूद, इसे बॉस की शक्ति व्यक्त करने जैसा लिखा गया है। खासकर पियानो की आवाज़। |
No. 5 बीते दिनों की यादों का क्योटो |
---|
@ तस्वीर की धुन ४। इसे खेल के दूसरे आधे के लिए लिखा गया है। मुझे मन के गहराइयों में ऐसा लगता है कि ये पुरातन जापान के तरफ़ इशारा करता है। राजधानी में गिरती बर्फ़। एक सुनसान रात की सड़क। लेकिन, ये रेट्रो मेरे ख़्याल का रेट्रो है.... इसे सुनकर शायद आपको भी स्मरण होगा। |
No. 6 पवनदेवी लड़की |
---|
@ तस्वीर की धुन ५। ये जापानी लाल में बोहेमियाई संग्रह की मुख्य धुन है, इसलिए मैं इसे छोड़ नहीं सकता था। भले ही इस संपादन का शायद ही कहीं इस्तेमाल हुआ है। :-) |