|
♪ अंतिम एकांत
|
|
Sanae Kochiya enters
|
Sanae
|
#2@30 अरे, क्या तुम इस ठंडे मौसम
में देवालय आई हो?
|
Sanae
|
#2@150 हाहा,
मैंने यहाँ के अभिनंदन देने की विधि सीख ली है।
|
Sanae
|
#2@290 तुम गेनसोक्यो में सामान्य ज्ञान का
उपयोग कर के पीछे नहीं रह सकते न!
|
|
Sanae Kochiya defeated
|
Marisa
|
#0@34 बााााप रे।
पर्वत पर बहुत ठंड है।
|
Marisa
|
#0@42 वो गरम सोता आ गया और बुरी आत्माएँ चली गईं,
क्या उतना अभी के लिए काफी नहीं?
|
|
#0@50 ऐलिस (देखो, ये खेल को जीतने के बाद आने वाली
अतिरिक्त कोठरी है। मेरी शुभकामनाएँ!)
|
Marisa
|
#0@58 उफ, ई शुरू कैसे हुआ?
|
Marisa
|
#0@66 क्या खेल को ख़त्म करना ही
काफी नहीं है?
|
Marisa
|
#0@74 अगर हमेशा एक अतिरिक्त कोठरी रही,
तो अंतिम बॉस एक मध्यबॉस नहीं बन गया क्या?
|
|
#0@82 ऐलिस (इतना मुँहफट होने की ज़रूरत नहीं।
देखो, नरक के कौवे के मुताबिक़,)
|
|
#0@90 ऐलिस (उसे संलयन शक्ति पर्वत
के देवी से मिली थी न?)
|
Marisa
|
#0@98 हाँ, सो तो है।
हम भी वैसा ही दिव्य आशीर्वाद पाने आए हैं।
|
|
Koishi Komeiji enters
|
???
|
#0@106 सुनो, माफ़ करना पर....
|
???
|
#0@174 क्या तुमने इस देवालय से किसी को देखा है?
|
Marisa
|
#0@182 हाँ, हमने बस अभी उसे वहाँ हराया।
|
???
|
#0@190 उसे हराया?
|
Marisa
|
#0@198 उसने वहाँ हम पर हमला कर दिया!
ई हमने आत्मरक्षा में किया।
|
???
|
#0@206 अरेरे, लगता है यहाँ कोई नहीं है।
शर्म की बात है।
|
Marisa
|
#0@214 क्या हुआ?
अच्छे अंक पाने की प्राथना में आई हो?
|
Marisa
|
#0@222 हम तुमको पर्वत के तलहटी के देवालय दिखा देंगे।
वहाँ की पुजारिन हमेशा खाली बैठी रहती है।
|
???
|
#0@230 लेकिन मैं पर्वत के शिखर के देवालय में आना चाहती हूँ।
मुझे इस देवालय के देवी से एक दिव्य आशीर्वाद चाहिए।
|
|
#0@238 ऐलिस (मोरिया देवालय की दिव्य आशीर्वाद आखिर क्या है?)
|
Marisa
|
#0@246 पता नहीं, कुछ अच्छा होगा,
जैसे उस कौवे को मिली परमाणु संलयन, है न?
|
???
|
#0@254 परमाणु संलयन, कौवा?
क्या तुम ओकू के बारे में बात कर रही हो?
|
Marisa
|
#0@262 ओकू कौन है?
|
|
#0@270 ऐलिस (वह उस नरक के कौवे उत्सुहो के बारे में बात कर रही है।)
|
Marisa
|
#0@278 आ, उसके नाम में "कू" अक्षर है, जिसका मतलब है खाली।
ऊ बेचारी लड़की जो मध्यबॉस बन गई।
|
???
|
#0@286 तुम दोनों ओकू जो जानते हो? कौन हो तुम?
|
Marisa
|
#0@294 हम हैं महान जादूगरनी मारिसा किरिसामे!
हमारा नाम मत भूलना।
|
Marisa
|
#0@302 खैर, तुम कौन हो? हमारी मानें तो मोरिया
देवालय में आने वाला कोई भी श्रद्धालु बहुत संदिग्ध है।
|
|
<Boss title>
|
Koishi
|
#0@310 ओकू मेरी दीदी की पालतू जानवर है।
|
Koishi
|
#0@318 मुझे उसकी शक्ति से इतनी जलन होने लगी,
|
Koishi
|
#0@326 कि मैंने सोचा कि अगर मैं यहाँ ऊपर आ जाऊँ,
तो मेरे पालतू जानवर भी शक्तिशाली हो सकेंगे।
|
|
#0@334 ऐलिस (क्या तुम सातोरी की छोटी बहन हो?)
|
Marisa
|
#0@342 क्या?
सातोरी की एक छोटी बहन भी थिरक?
|
Koishi
|
#0@350 अरे? तुम ओकू के साथ-साथ
दीदी के बारे में भी जानती हो?
|
Koishi
|
#0@358 क्या तुम दोनों....?
|
Marisa
|
#0@366 जैसा हमने कहा, हम महर्षि मारिसा हैं।
|
Koishi
|
#0@374 क्या तुम वही कठपुतलियों वाली चोर हो
जो उस वक़्त हमारे घर आई थी?
|
Marisa
|
#0@382 क्या....
|
|
#0@390 ऐलिस (हाहा)
|
Koishi
|
#0@398 मैं हूँ कोइशी कोमेजी।
|
Koishi
|
#0@406 मैं पर्वत के देवियों को नहीं ढूँढ़ पाई,
पर मुझे एक अच्छी जोड़ीदार मिल गई।
|
Koishi
|
#0@414 चोरी करना ग़लत है न?
श्रीमती ज़मीनी इंसान।
|
Marisa
|
#0@422 हाँ, जो भी हो।
हमने कानाको और सुवाको को भी हराया है।
|
Marisa
|
#0@430 लगता है ऊ यहाँ नहीं हैं,
तो हम तुम्हारे साथ खेलेंगे।
|
|
♪ हार्टमैन की योकाई लड़की
|
Koishi
|
#0@438 मैंने तुम्हारे बारे में दीदी और ओकू से सुना।
|
Koishi
|
#0@446 कि उस चोर ने दानमाकु को ऐसे चकमा
दिया जैसे हवा में लहराते कागज़ के टुकड़े।
|
Koishi
|
#0@454 उन्होंने कहा तुम मनोवैज्ञानिक रूप से डरावनी थी,
जैसे कोई पीठ पर रेंगता कीड़ा।
|
Koishi
|
#0@462 अगर मैं तुम्हें हराकर वापस ले जाऊँ,
घर पर सभी मेरी वाहवाही करने लगेंगे!
|
|
Koishi Komeiji defeated
|
Koishi
|
#1@30 तुम ताक़तवर हो!
अब समझी तुमने दीदी को कैसे हराया।
|
Marisa
|
#1@38 आसानी से हरा दिया न!
|
|
#1@46 ऐलिस (क्या वह सचमुच आसान था?)
|
Koishi
|
#1@54 मेरे साथ समय गुज़ारने के लिए शुक्रिया!
|
Koishi
|
#1@62 मैं तुम्हें ज़िंदा नहीं ले पाई,
पर इसके बारे में घर पर बात कर सकूँगी।
|
Marisa
|
#1@70 आ, हाँ,
तुम सातोरी की छोटी बहन हो न?
|
Marisa
|
#1@78 तो क्या तुम भी
मन पढ़ सकती हो?
|
Koishi
|
#1@86 नहीं।
मैंने अपनी तीसरी आँख बंद कर दी।
|
Marisa
|
#1@94 तीसरी आँख?
|
Koishi
|
#1@102 वो तीसरी आँख जो मन में झाँक सकती है।
पर वही दीदी की कमज़ोरी है।
|
Koishi
|
#1@110 मुझे एहसास हुआ कि मन पढ़ने से
मैं लोगों के अवचेतन से हार जाती थी।
|
Koishi
|
#1@118 इसलिए मैं लोगों का मन नहीं पढ़ती।
नहीं, मैं मन पढ़ नहीं सकती।
|
Marisa
|
#1@126 मैं समझी नहीं, पर अच्छा है।
|
|
#1@134 ऐलिस (शर्म की बात है। तुम इस शक्ति से
लोगों को नियंत्रित कर सकती थी।)
|
Koishi
|
#1@142 ये उतना ख़ास नहीं है।
चेतन हमेशा अचेतन से हारता है।
|
Koishi
|
#1@150 लोग सिर्फ़ वही नहीं करते जो वे सचेत होकर सोचते हैं।
|
Koishi
|
#1@158 वो चेतन और अचेतन, दोनों पर प्रतिक्रिया करते हैं। अगर तुम उनका
मन पढ़ो,तो तुम्हें ये नहीं पता चलेगा कि उनके अवचेतन में क्या है।
|
Marisa
|
#1@166 अच्छा। हम तो उत्साहित हो गए,
पर हम कानाको या उसको ढूँढ़ नहीं पाए।
|
Marisa
|
#1@174 तो हमको अब घर चलना चाहिए।
|
|
#1@182 ऐलिस (क्या?
ये मत कहो कि तुम्हारा काम ख़त्म हो गया।)
|
Marisa
|
#1@190 वैसे, रेमु देख लेगी कि पर्वत के देवियों और
भूगर्भ के बीच कुछ चल रहा है या नहीं।
|
Marisa
|
#1@198 हम उससे बाद में पूछ लेंगे।
|
|
#1@206 ऐलिस (कितनी बेपरवाह हो।
शायद मुझे बाद में इसकी छानबीन करनी चाहिए।)
|
Marisa
|
#1@214 वैसे भी, हमको कुछ जरूरी पता चला है।
|
|
#1@222 ऐलिस (....?
क्या?)
|
Marisa
|
#1@230 देवालय बिलकुल खाली है।
मछली पकड़ने का ई सही समय है।
|
Koishi
|
#1@238 अरे, चोरी करना बुरी बात है न?
|
|
#1@246 ----"बाद में कानाको ने मारिसा को
उनके घर से जाते हुए पकड़ लिया।
|
|
#1@254 उसने उसे निचोड़ कर रख दिया।
कहानी समाप्त।"
|