Th07/Music/hi: Difference between revisions

From Touhou Patch Center
Jump to navigation Jump to search
(Updating to match new version of source page)
No edit summary
Line 93: Line 93:
{{MusicRoom|num=18|tl=@
{{MusicRoom|num=18|tl=@
यह युकारी याकुमो की धुन है।  
यह युकारी याकुमो की धुन है।  
ये रान के धुन का बदला हुआ संस्करण होने वाला था, पर अंत में ये काफ़ी अलग बन गया। इसकी  
ये रान के धुन का रूपांतर होने वाला था, पर अंत में ये काफ़ी अलग बन गया। इसकी  
भावना अमंगल है। या कहें तो युकारी अमंगलता की अवतार है। पिछले पात्रों के मुक़ाबले में भी,  
भावना अमंगल है। या कहें तो युकारी अमंगलता की अवतार है। पिछले पात्रों के मुक़ाबले में भी,  
उसका रूप शैतानी है, वो संदेहजनक है, और अंधाधुंध दानमाकु। ये धुन उसी की तरह है, शैतानी।
उसका रूप शैतानी है, वो संदेहजनक है, और अंधाधुंध दानमाकु। ये धुन उसी की तरह है, शैतानी।

Revision as of 23:50, 10 August 2018

१७ जून, २०१६ को ख़त्म हुआ।

Music titles translation
No. 1 भूतहा सपना ~ बर्फ़ या चेरी के पंखुड़ी
Arrangement of पूर्वी कथा की गीत

@

यह मुख्य स्क्रीन का धुन है। ये मुख्य धुन पिछले वाले से बहुत प्रभावित हुआ है, पूरी तरह जापानी अंदाज़ में है। ये आने वाले दानमाकु तूफ़ान की भनक भी नहीं लगने देता। सच कहूँ तो, मुझे लगता है इस संगीत की ज़रूरत नहीं है, पर दानमाकु

के लिए खिलाड़ी के उत्साह को काबू में रखना इसका काम है। (हाहा)

No. 2 जन्नत ~ गहरा पर्वत

@

यह चरण १ की धुन है। जैसा शीर्षक से पता चल रहा है, इस संगीत को इंसानों से अनछुई प्रकृति के दृश्य को मन में रखकर लिखा गया है। पर मैं नहीं चाहता था कि ये खिलाड़ी को आरामदायक लगे, अजीब बात है, इसलिए

मैंने इसे थोड़ा तालबद्ध कर दिया। लेकिन ये बिलकुल भी स्फूर्ति नहीं देता। (^^;

No. 3 मणिरूपी चाँदी

@

यह लेटी वाइटरॉक की धुन है। मेरे संगीत का लक्ष्य है जापानी और पश्चिमी अंशों को सूक्ष्मता से मिलाना (अन्य संगीतों पर भी ये लागू होता है।) ये छोटा है क्योंकि ये चरण १ के बॉस की धुन है, पर मैं इस जगह के दृश्य को इस

धुन में दर्शा पाया। ये संगीत सीधा है, पर यह संगीत के और किसी शैली के अनुकूल नहीं है।

No. 4 तोओनो के रहस्यमय किस्से

@

यह चरण २ की धुन है। ये संगीत अजीब है। हाँ। मेरा असली इरादा था कि इसे लोकगीत जैसा बनाऊँ, पर क्योंकि ये बहुत शांत है, ये आधी ही हुई। मैंने तोनो गाँव को मन में रखकर इसे लिखा। इसका स्वर थोड़ा उदासीन है और आपको याद दिलाता है

कि जापान में भी ऐसे पुराने गाँव हुआ करते थे।

No. 5 दिआओ ये ज़ोंग (मुरझाई पत्ती)

@

यह चेन की धुन है। मैंने एक उत्साहित योके लड़की को मन में रखकर ये संगीत लिखा। ये संगीत जुगाड़ पर आधारित है, क्योंकि मैंने पाया कि अगर मैं ज़्यादा सोचूँ तो संगीत अटपटा हो जाता है। बस थोड़े शराब की मदद

से.... ये एक ईमानदारी से लिखा संगीत है। (^^;

No. 6 बुखारेस्ट की कठपुतलीकार लड़की

@

यह चरण ३ की धुन है। इसे सुनकर लगता है मानो आप खेल के अंत के क़रीब हैं। ऐसा है क्योंकि खेल का डेमो बहत जल्दी निकाला गया था, और मुझे इसे ख़त्म करना था ताकि ये समय के अंदर तैयार हो सके। इसलिए मैंने पहला ज़रूरी पल चरण ३ में रखा। इसका हावभाव भी आम से ज़्यादा गंभीर है। पर इसका मातब है

ये मेरे पुराने संगीतों की तरह है। शायद सिर्फ़ मुझे ऐसा लगता है, पर ये संगीत थोड़ा उदासीन है।

No. 7 पुतलों का फ़ैसला ~ लोगों के आकार से खेलने वाली लड़की

@

यह ऐलिस मार्गाट्रॉइड की धुन है। ऐलिस इस सीरीज़ में थोड़ी ख़ास है, इसलिए मैंने उसके संगीत को और उत्साह के साथ लिखा (ऐसा नहीं कि अन्य संगीतों में मैं आलसी था)। इस धुन का लक्ष्य है इस व्यक्ति के मन के शांति को दर्शाना, लड़ाई के गंभीरता के बावजूद। मेरे ख़्याल से ये मन की शांति उनके गुणों को दिखाता है....

(ये गुण) उसके गोथिक लोलिता वाले कपड़े नहीं हैं। मेरा विश्वास कीजिए। (हाहा)

No. 8 आकाश के फूलों की राजधानी

@

यह चरण ४ की धुन है। इसका अंदाज़ जापानी से ज़्यादा चीनी है। बादलों के ऊपर एक शानदार जगह। क्योंकि यही खेल की असली शुरुआत है, चरण ४ दूसरे चरणों से कहीं ज़्यादा लंबा है। इतना हिंसक लेकिन दुखी संगीत किसी ऐसे आकाशी हस्तक्षेप (ये उतना ऊँचा नहीं है) के साथ कभी नहीं हुआ है, सही कहा न?

मैंने इस "पश्चिम की यात्रा" को मन में रखकर लिखा, पर ये वैसा सुनाई नहीं देता।

No. 9 भूतहा बैंड ~ प्रेतों की टुकड़ी

@

यह तीन प्रिज़्मरिवर बहनों की धुन है। मैंने इसे ऐसा बनाने की कोशिश की कि इसे ख़ुशी और उत्साह से बजाया जा रहा हो। तीन बेपरवाह बहनों का प्रदर्शन जिन्हें त्योहार और शोर-शराबा पसंद है। संगीत के चरम पर वे वायलिन, ट्रम्पेट

और कीबोर्ड को अपनी मर्ज़ी के मुताबिक बजाते हैं। एक सच्चा गोलमाल।

No. 10 पूर्वी भूतहा सपना ~ प्राचीन मंदिर

@

यह चरण ५ की धुन है। ये धुन हर जापानी व्यक्ति में मौजूद उदासी और उस घबराहट को दर्शाता है जब कोई आ रहा हो। दूर के शिंतो बाँसुरी और घंटी के आवाज़ से परलोक का चित्र प्रकट होता है। या शायद सिर्फ़ मैं ही

ऐसा सोच रहा हूँ?

No. 11 हिरोआरी से अजीब पक्षी का शिकार ~ कब तक?

@

यह योमु कोमपाकु की धुन है। मैंने इस धुन से "एक ताक़तवर प्रतिद्वंद्वी" और "बचपना" दोनों को दर्शाने की कशिश की। शायद ये इस खेल में सबसे बॉस जैसी लगने वाली धुन है। इसमें गिटार का इस्तेमाल हुआ है, मैंने इसे रॉक

संगीत की तरह बनाने से तुरंत हार मान गया (हाहा)। हुक का स्वर योकाई जैसा है।

No. 12 परम सत्य

@

यह अंतिम चरण की धुन है। अंतिम चरण आख़िरी बॉस के इर्दगिर्द घूमता है, इसलिए मध्य-चरण में बस थोड़ी से मेहनत चाहिए। इसी वजह से ये संगीत ज़रा छोटा है, पर ये जीवंत और ख़ुशहाल भी है (शायद)। इस चरण का मानसिक चित्र है चेरी ब्लॉसम के सागर के ऊपर से उड़ने का; आशा है आपको भी इससे वैसा ही

एहसास होगा।

No. 13 शान से खिलो, स्याही चेरी ब्लॉसम ~ जीवन की सीमा

@

यह युयुको साइग्योजी की धुन है। मैंने इस संगीत तो पूर्वी और तालबद्ध एहसास देने की कोशिश की, इसको "अंतिम" संगीत बनाने के साथ-साथ। इसके बावजूद इसका अंदाज़ मेरे लिए नया नहीं है (हाहा)। जोशीला लेकिन मनोहर,

शक्तिशाली लेकिन अल्पजीवी; मैंने सोचा कि इस संगीत को थोड़ा भावुक बनाते हैं।

No. 14 जीवन की सीमा
Arrangement of शान से खिलो, स्याही चेरी ब्लॉसम ~ जीवन की सीमा from Perfect Cherry Blossom

@

यह ??? की धुन है। युयुको के धुन का बदला हुआ संस्करण है। मैंने इसमें रहस्यमय परिवेश पर ज़्यादा ज़ोर दिया है। पर

इसकी आवाज़ इतनी बेरहम है कि ये थोड़ा थका देने वाला है। (हाहा)

No. 15 योकाई प्रभुत्व

@

यह अतिरिक्त चरण की धुन है। एक तेज़ तर्रार धुन जो तोहो में अनोखा है। चरण से ज़ाहिर है कि इस संगीत की गति और एहसास ही इसके कुंजी हैं। संगीत के बीच में सुर लगभग ११२ डिग्री घूम जाती है, और वहीँ पर असली चरण शुरू

होती है (हाहा)।

No. 16 लड़की की मायावी दफ़न~ मरणकल्पना

@

यह रान याकुमो की धुन है। मैंने इसे शानदार के जगह ज़्यादा चमकदार बनाते हुए लिखा। आशा है इससे आपको उस उत्साहित योकाई का एहसास होगा। मेरे ख़्याल से जब एक गोलाबारी के खेल में लंबी लड़ाई होती है, संगीत तो

दोहराना और अपनी गति बरकारार रखनी चाहिए। यानि, उसे इस संगीत जैसे होना चाहिए।

No. 17 योकाई प्रभुत्व ~ किसने किया ये!
Duplicate of योकाई प्रभुत्व from Perfect Cherry Blossom

@

यह ??? की धुन है। योकाई शासन का एक और संस्करण।

लेकिन ये असली वाले से उतना अलग नहीं है....

No. 18 मरणकल्पना
Arrangement of लड़की की मायावी दफ़न~ मरणकल्पना from Perfect Cherry Blossom

@

यह युकारी याकुमो की धुन है। ये रान के धुन का रूपांतर होने वाला था, पर अंत में ये काफ़ी अलग बन गया। इसकी भावना अमंगल है। या कहें तो युकारी अमंगलता की अवतार है। पिछले पात्रों के मुक़ाबले में भी, उसका रूप शैतानी है, वो संदेहजनक है, और अंधाधुंध दानमाकु। ये धुन उसी की तरह है, शैतानी।

(हाहा)

No. 19 वासंती हवा का सपना

@

यह अंत की धुन है।

....ये बस, काफ़ी उदासीन है।

No. 20 साकुरा, साकुरा ~ जापानी सपना...

@

यह आभार सूची की धुन है। इसकी दृष्टि "सकुरा, सकुरा" नामक प्रचलित गाने पर आधारित है। मुझे लगता है ये संगीत थोड़ा ताज़गी

ले आती है।

[[Category:MediaWiki:Cat music/hi]]